Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Iran-Israel War Impact: ईरान युद्ध के कारण बढ़ सकते हैं पानी और कोल्ड ड्रिंक की बोतलों के दाम; भारतीय... मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड का बड़ा फरमान: "मुसलमानों के लिए इस्लामी उत्तराधिकार कानून अनिवार्य"; संपत्ति... विकसित भारत 2047: हरियाणा बनेगा देश का 'ग्रोथ इंजन'! उद्योग और युवाओं के कौशल पर सरकार का बड़ा दांव;... दिल्ली-देहरादून हाईवे पर 'आपत्तिजनक नारा' लिखना पड़ा भारी! दो युवतियों समेत 3 गिरफ्तार; माहौल बिगाड़ने... सावधान! दिल्ली में 48 घंटे बाद बरसेगा पानी, यूपी-राजस्थान में 'तूफान' जैसी हवाओं का अलर्ट; IMD ने पह... आगरा में 'जहरीली गैस' का तांडव! कोल्ड स्टोरेज से रिसाव के बाद मची भगदड़, जान बचाने के लिए खेतों की त... Bus Fire News: जैसलमेर से अहमदाबाद जा रही स्लीपर बस में लगी भीषण आग, एक यात्री झुलसा; खिड़कियों से क... कश्मीर में VIP सुरक्षा पर 'सर्जिकल स्ट्राइक'! फारूक अब्दुल्ला पर हमले के बाद हिला प्रशासन; अब बुलेटप... ईरान की 'हिट लिस्ट' में Google, Apple और Microsoft? अब टेक कंपनियों को तबाह करेगा तेहरान; पूरी दुनिय... दिल्ली में 'Zero' बिजली बिल वालों की शामत! खाली पड़े घरों की सब्सिडी छीनने की तैयारी; क्या आपका भी बं...

भीषण गर्मी से बेहाल स्कूलों में पढ़ रहे बच्चे, कर रहे इन परेशानियों का सामना

11

गुरदासपुर: गुरदासपुर जिले में पिछले कुछ दिनों से पड़ रही भीषण गर्मी ने जहां आम लोगों को परेशान कर दिया है, वहीं स्कूलों में पढ़ रहे छोटे बच्चों का भी हाल बेहाल कर दिया है। हालात ये बन गए हैं कि स्कूलों में रोजाना आ-जा रहे ये बच्चे या तो बीमार पड़ रहे हैं या फिर उन्हें बड़ी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। यहां तक कि सोशल मीडिया पर कई स्कूलों में बिजली न होने के कारण परेशान बच्चों के वीडियो भी वायरल हो रहे हैं। लेकिन इसके बावजूद अभी तक न तो स्कूलों का समय बदला गया है और न ही स्कूलों में छुट्टियां की गई हैं।

हर तरफ है गर्मी का प्रकोप

गौरतलब है कि गुरदासपुर जिले में पिछले कुछ दिनों से तापमान 40 से 42 डिग्री सेल्सियस के करीब दर्ज किया जा रहा है। हालांकि आज तापमान 38 डिग्री सेल्सियस है, लेकिन मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार यह तापमान 46 डिग्री जैसा महसूस हो रहा है। बीते कल भी अत्यधिक गर्मी होने के कारण लोग त्राहि-त्राहि करते दिखे और आज फिर गर्मी ने लोगों को परेशान कर दिया है। इसके चलते आम जनजीवन पर बड़ा असर पड़ा है और दोपहर 12 बजे से शाम 4 बजे तक लगभग सभी सड़कें और बाजार सुनसान रहते हैं, जिससे विभिन्न लोगों के कारोबार भी प्रभावित हो रहे हैं।

भीषण गर्मी में पैदल चलने को मजबूर हैं बच्चे

स्कूलों में बच्चों की हालत से संबंधित एक त्रासदी यह भी है कि बहुसंख्यक स्कूलों में पीने के ठंडे पानी का भी कोई प्रबंध नहीं है और गर्मी में बच्चों को नल का गर्म पानी पीना पड़ता है। ज्यादातर निजी स्कूलों द्वारा अपने बच्चों को लाने और छोड़ने के लिए परिवहन का प्रबंध किया गया है। वहीं, सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चों को खुद ही अपने साइकिलों पर या पैदल चलकर स्कूलों तक आना-जाना पड़ता है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.