Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, बेंगलुरु के अधूरे हाउसिंग प्रोजेक्ट के 4,500 घर खरीदारों को फ्लैट मिलने... दिल्ली सरकार ने छात्रों के मानसिक स्वास्थ्य के लिए लॉन्च की 'EHSAAS 2026' पॉलिसी, मुख्यमंत्री रेखा ग... मलेशिया के इपोह में भारत और मलेशिया की सेनाओं के बीच संयुक्त युद्धाभ्यास 'हरिमाउ शक्ति-6' शुरू, दोनो... गुटबाजी से जूझ रही पंजाब कांग्रेस को लगा बड़ा झटका, राजपुरा से दो बार के विधायक हरदयाल सिंह कंबोज भा... दिल्ली में सार्वजनिक परिवहन को मिलेगी नई रफ्तार, डीटीसी के बेड़े में जल्द शामिल होंगी 100 नई इलेक्ट्... खरगोन के बड़वाह से भाजपा विधायक सचिन बिरला का पत्र सोशल मीडिया पर वायरल, बिना अनुशंसा खनन अनुमति न द... झारखंड के सिमडेगा में कांग्रेस विधायक भूषण बाड़ा के खिलाफ रची गई साजिश का पर्दाफाश, पुलिस ने एक आरोप... नोएडा के सेक्टर-50 स्थित पॉश सोसायटी में करोड़ों की चोरी का पर्दाफाश, पुलिस ने वैगनआर कार और फर्जी न... कानपुर में टैक्स चोरी के खिलाफ राज्य कर विभाग की बड़ी कार्रवाई, पान मसाला फर्म पर छापेमारी के बाद मौ... आगरा में निर्वाचन आयोग की उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक, पांच मंडलों के आला अधिकारियों के साथ चुनावी तैयार...

IPL 2026 Schedule: फैंस को लगेगा झटका! BCCI नहीं जारी करेगी पूरा शेड्यूल; जानें क्यों टुकड़ों में आएगी मैचों की लिस्ट और क्या है बड़ी वजह?

57

आईपीएल के 19वें सीजन के शेड्यूल का सभी को इंतजार है. आखिर कब आएगा शेड्यूल? कब होगा IPL 2026 के मुकाबलों की तारीख का ऐलान? इन सवालों का जवाब देते हुए BCCI ने बड़ा अपडेट दिया है. BCCI के सेक्रेटरी देवजीत साइकिया ने बताया कि आईपीएल के सभी मैचों का ऐलान फिलहाल नहीं किया जाएगा. IPL 2026 का आगाज 28 मार्च से होना है.

IPL 2026 शेड्यूल पर BCCI ने क्या कहा?

BCCI सेक्रेटरी देवजीत साइकिया के मुताबिक आईपीएल 2026 के शेड्यूल का ऐलान अगले 2-3 दिन में कर दिया जाएगा. उन्होंने कहा कि हालांकि पहले सिर्फ 20 दिन के मैचों का ही शेड्यूल बनेगा. वहीं आगे के मुकाबलों का शेड्यूल लीग के दौरान आगे आएगा.

BCCI क्यों नहीं करेगी सभी मैचों का ऐलान?

अब सवाल है कि BCCI सभी मैचों के शेड्यूल का ऐलान एक साथ क्यों नहीं कर रही? इसके पीछे की वजह कई राज्यों में होने वाले चुनावों की तारीखें हैं. 20 दिन के आगे की मुकाबलों के शेड्यूल का ऐलान BCCI राज्यों में होने वाले चुनाव की तारीखों को ध्यान में रखकर ही करेगी.

इन राज्यों में अप्रैल में हो सकते हैं चुनाव

IPL 2026 के दौरान ही बंगाल और तमिलनाडु में चुनाव होने हैं. हालांकि, उसकी तारीखों का ऐलान अभी नहीं किया गया है. उम्मीद है कि इन राज्यों में अप्रैल में चुनाव होंगे. BCCI को भी उसी के फाइनल डेट का इंतजार है.

10 टीमों ने शुरू की तैयारी जीत की

IPL 2026 के लिए लीग की सभी 10 टीमों ने अपने-अपने कैंप लगाकर तैयारी शुरू कर दी है. चेन्नई में धोनी के सुपरकिंग्स का कैंप लगा है तो धर्मशाला में पंजाब के किंग्स ने जमावड़ा लगा रखा है. राजस्थान रॉयल्स के कैंप की शुरुआत भी पिछले महीने के आखिरी हफ्ते से ही शुरू हो चुकी है.

आईपीएल 2026 का आगाज पिछले सीजन की दो फाइनलिस्ट टीमों के मुकाबले से हो सकता है. आमतौर पर IPL में ऐसा ही होता आया है. RCB पिछले सीजन की चैंपियन रही थी. इस बार उसके सामने खिताब डिफेंड करने का चैलेंज रहेगा.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.