Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
स्वतंत्रता दिवस पर दिल्ली मेट्रो की खास तैयारी: सुबह 4 बजे से शुरू होंगी ट्रेनें, रक्षा मंत्रालय ने ... मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने आगर में भव्य कलश यात्रा में की वर्चुअल सहभागिता, भगवान गौतम बुद्ध की पावन जन्मस्थली लुंबिनी, 563 ईसा पूर्व रानी मायादेवी ने शाल वृक्ष के नीचे दिया था... भारत के रणनीतिक 'चिकन नेक' गलियारे में बिछेगी चौथी रेल लाइन, पूर्वोत्तर सीमा रेलवे को मिली बड़ी मंजू... महाराष्ट्र राजनीति में हलचल: देर रात वर्षा बंगले पर मिले शिंदे और फडणवीस, रायगढ़ पालक मंत्री और महाम... बागपत में सनसनीखेज डबल मर्डर: 20 दिन से लापता दो दोस्तों के शव मंदिर की धूनी के नीचे दफन मिले, फरार ... भोपाल के बोट क्लब में दिखा अद्भुत नजारा: देश में पहली बार तालाब के बीच बना 'फ्लोटिंग तिरंगा', सीएम म... हरिद्वार में कांवड़ मेले के समापन के बाद महा-सफाई अभियान, घाटों और सड़कों से हटाया जा रहा 7000 मीट्र... राज्यसभा से पास हुआ 'खान और खनिज (विकास एवं नियमन) संशोधन विधेयक 2026', खनिज भूमि पर केंद्रीय नियंत्... पंजाब कांग्रेस में गहराया अंदरूनी संकट, पूर्व सीएम चन्नी और प्रदेश अध्यक्ष राजा वड़िंग के बीच शुरू ह...

हैवानियत की हद! ऑटो ड्राइवर ने 9 साल की बच्ची के साथ किया रेप का प्रयास, रीवा पुलिस ने तुरंत दबोचा दरिंदा

30

रीवा। रीवा जिले के चोरहटा थाना क्षेत्र के करहिया मंडी इलाके में इंसानियत को शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक ऑटो चालक ने 9 वर्षीय मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म का प्रयास किया। घटना के बाद परिजनों ने थाने में शिकायत दर्ज कराई, जिसके बाद पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपी ऑटो चालक को गिरफ्तार कर लिया।

स्थानीय लोगों के मुताबिक, बच्ची घर के बाहर खेल रही थी, तभी आरोपी उसे बहला-फुसलाकर ऑटो में बैठाकर ले गया। परिजनों ने बच्ची के गायब होते ही पुलिस को सूचना दी और आसपास के लोगों की मदद से आरोपी को पकड़ लिया गया।

पुलिस ने बच्ची को मेडिकल जांच के लिए भेजा है और आरोपी के खिलाफ पॉक्सो एक्ट सहित अन्य गंभीर धाराओं में मामला दर्ज किया है। फिलहाल पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है।

इस घटना के बाद इलाके में आक्रोश का माहौल है। परिजनों ने आरोपी को कड़ी से कड़ी सजा दिलाने की मांग की है। पुलिस का कहना है कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है और न्याय सुनिश्चित किया जाएगा

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.