Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
स्वतंत्रता दिवस पर दिल्ली मेट्रो की खास तैयारी: सुबह 4 बजे से शुरू होंगी ट्रेनें, रक्षा मंत्रालय ने ... मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने आगर में भव्य कलश यात्रा में की वर्चुअल सहभागिता, भगवान गौतम बुद्ध की पावन जन्मस्थली लुंबिनी, 563 ईसा पूर्व रानी मायादेवी ने शाल वृक्ष के नीचे दिया था... भारत के रणनीतिक 'चिकन नेक' गलियारे में बिछेगी चौथी रेल लाइन, पूर्वोत्तर सीमा रेलवे को मिली बड़ी मंजू... महाराष्ट्र राजनीति में हलचल: देर रात वर्षा बंगले पर मिले शिंदे और फडणवीस, रायगढ़ पालक मंत्री और महाम... बागपत में सनसनीखेज डबल मर्डर: 20 दिन से लापता दो दोस्तों के शव मंदिर की धूनी के नीचे दफन मिले, फरार ... भोपाल के बोट क्लब में दिखा अद्भुत नजारा: देश में पहली बार तालाब के बीच बना 'फ्लोटिंग तिरंगा', सीएम म... हरिद्वार में कांवड़ मेले के समापन के बाद महा-सफाई अभियान, घाटों और सड़कों से हटाया जा रहा 7000 मीट्र... राज्यसभा से पास हुआ 'खान और खनिज (विकास एवं नियमन) संशोधन विधेयक 2026', खनिज भूमि पर केंद्रीय नियंत्... पंजाब कांग्रेस में गहराया अंदरूनी संकट, पूर्व सीएम चन्नी और प्रदेश अध्यक्ष राजा वड़िंग के बीच शुरू ह...

होली पर थाने में हाजिरी देंगे गुंडे, गैर हाजिर होने पर जाएंगे जेल

40

इंदौर। होली पर शांति व्यवस्था बनाने के लिए पुलिस बदमाशों पर नकेल कस रही है।सूचीबद्ध बदमाशों की सूची तैयार की गई है। बदमाशों को होली के दिन थाना में हाजिरी देना पड़ेगी। उपस्थिति के बाद ही होली मना सकेंगे। अनुपस्थित मिलने पर पुलिस जेल भेज सकती है।

  • डीसीपी(जोन-2) अभिनय विश्वकर्मा के मुताबिक पुलिस ने चाकूबाज,लूट,अवैध वसूली,हत्या और हत्या का प्रयास जैसे गंभीर मामलों में लिप्त बदमाशों की सूची बनाई है।
  • बदमाशों को थाने बुलाकर हिदायत दी गई है। पुलिस ने स्वजन की भी काउंसलिंग की है। बदमाशों को बाउंड ओवर कर दिया गया है।
  • रेड नोटिस जारी कर बाउंड ओवर और नियमों के बारे में समाझाइश दी गई है। पुलिस ने आरोपितों को बताया कि होली पर थाना में हाजिरी देना पड़ेगी।
  • पुलिस रिकार्ड में उपस्थिति दर्ज करवाने के बाद ही होली मना सकेंगे। पुलिस होली के एक दिन पूर्व ही बदमाशों को थाने बुला लेगी।
  • गैर-हाजिर रहने पर उनके खिलाफ बाउंड ओवर का उल्लंघन करने पर कार्रवाई हो सकती है।
  • उधर पुलिस ने रेड नोटिस लेने वाले बदमाशों का क्षेत्र में जुलूस भी निकाला है।डीसीपी के मुताबिक कईं बदमाशों का क्षेत्र में खौफ है। लोग उनकी शिकायत करने में घबराते हैं।
  • आमजन के मन से डर खत्म करने के लिए आरोपितों को उनके क्षेत्र में ही घुमाया गया है। डीसीपी के मुताबिक पुलिस ने बैगर नंबर के वाहनों को लेकर भी सख्ती की है।
  • जोन-2 में करीब 70 वाहन जब्त किए हैं। पुलिस वाहन मालिकों और उनके दस्तावेजों की जांच के बाद ही गाड़ियां छोड़ेगी।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.