Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
स्वतंत्रता दिवस पर दिल्ली मेट्रो की खास तैयारी: सुबह 4 बजे से शुरू होंगी ट्रेनें, रक्षा मंत्रालय ने ... मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने आगर में भव्य कलश यात्रा में की वर्चुअल सहभागिता, भगवान गौतम बुद्ध की पावन जन्मस्थली लुंबिनी, 563 ईसा पूर्व रानी मायादेवी ने शाल वृक्ष के नीचे दिया था... भारत के रणनीतिक 'चिकन नेक' गलियारे में बिछेगी चौथी रेल लाइन, पूर्वोत्तर सीमा रेलवे को मिली बड़ी मंजू... महाराष्ट्र राजनीति में हलचल: देर रात वर्षा बंगले पर मिले शिंदे और फडणवीस, रायगढ़ पालक मंत्री और महाम... बागपत में सनसनीखेज डबल मर्डर: 20 दिन से लापता दो दोस्तों के शव मंदिर की धूनी के नीचे दफन मिले, फरार ... भोपाल के बोट क्लब में दिखा अद्भुत नजारा: देश में पहली बार तालाब के बीच बना 'फ्लोटिंग तिरंगा', सीएम म... हरिद्वार में कांवड़ मेले के समापन के बाद महा-सफाई अभियान, घाटों और सड़कों से हटाया जा रहा 7000 मीट्र... राज्यसभा से पास हुआ 'खान और खनिज (विकास एवं नियमन) संशोधन विधेयक 2026', खनिज भूमि पर केंद्रीय नियंत्... पंजाब कांग्रेस में गहराया अंदरूनी संकट, पूर्व सीएम चन्नी और प्रदेश अध्यक्ष राजा वड़िंग के बीच शुरू ह...

मैहर: महाकुंभ से लौट रहे परिवार के 3 लोगों की मौत, माता-पिता समेत बेटी ने तोड़ा दम

36

मध्य प्रदेश के मैहर जिले में बुधवार को तेज रफ्तार कार के खड़े ट्रक से टकरा जाने के कारण एक दंपति और उनकी बेटी की मौत हो गई तथा दो अन्य लोग घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी। मैहर कोतवाली थाना प्रभारी अनिमेष द्विवेदी ने बताया कि यह दुर्घटना दोपहर करीब डेढ़ बजे उस समय हुई जब परिवार उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में महाकुंभ से मुंबई स्थित अपने घर लौट रहा था। पुलिस के अनुसार, कार चालक ने जिला मुख्यालय से लगभग 20 किलोमीटर दूर राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 30 पर नरोरा गांव के पास वाहन पर से नियंत्रण खो दिया, जिसके बाद कार सड़क किनारे खड़े एक ट्रक से टकरा गई।

अधिकारी ने बताया कि कार सवार तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि दो अन्य लोग घायल हो गए। अधिकारी ने बताया कि मृतकों की पहचान सुनील कुमार उपाध्याय (62), उनकी पत्नी सरोजिता उपाध्याय (56) और उनकी बेटी स्नेहा उपाध्याय (28) के रूप में की गई है। उन्होंने बताया कि उपाध्याय के परिवार के दो अन्य सदस्य घायल हो गए हैं और उनका जिला अस्पताल में इलाज जारी है। अधिकारी ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और घटना की जांच की जा रही है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.