Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
स्वतंत्रता दिवस पर दिल्ली मेट्रो की खास तैयारी: सुबह 4 बजे से शुरू होंगी ट्रेनें, रक्षा मंत्रालय ने ... मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने आगर में भव्य कलश यात्रा में की वर्चुअल सहभागिता, भगवान गौतम बुद्ध की पावन जन्मस्थली लुंबिनी, 563 ईसा पूर्व रानी मायादेवी ने शाल वृक्ष के नीचे दिया था... भारत के रणनीतिक 'चिकन नेक' गलियारे में बिछेगी चौथी रेल लाइन, पूर्वोत्तर सीमा रेलवे को मिली बड़ी मंजू... महाराष्ट्र राजनीति में हलचल: देर रात वर्षा बंगले पर मिले शिंदे और फडणवीस, रायगढ़ पालक मंत्री और महाम... बागपत में सनसनीखेज डबल मर्डर: 20 दिन से लापता दो दोस्तों के शव मंदिर की धूनी के नीचे दफन मिले, फरार ... भोपाल के बोट क्लब में दिखा अद्भुत नजारा: देश में पहली बार तालाब के बीच बना 'फ्लोटिंग तिरंगा', सीएम म... हरिद्वार में कांवड़ मेले के समापन के बाद महा-सफाई अभियान, घाटों और सड़कों से हटाया जा रहा 7000 मीट्र... राज्यसभा से पास हुआ 'खान और खनिज (विकास एवं नियमन) संशोधन विधेयक 2026', खनिज भूमि पर केंद्रीय नियंत्... पंजाब कांग्रेस में गहराया अंदरूनी संकट, पूर्व सीएम चन्नी और प्रदेश अध्यक्ष राजा वड़िंग के बीच शुरू ह...

होम मध्य प्रदेश भोपाल भोपाल में पहली बार जीआईएस में होगी ‘प्रवासी मध्य प्रदेश समिट’… मुख्यमंत्री डॉ. यादव का एलान

39
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि भोपाल में पहली बार आयोजित होने जा रहे “इन्वेस्ट मध्य प्रदेश – ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-2025” में पहली बार “प्रवासी मध्य प्रदेश समिट” का भव्य आयोजन 25 फरवरी 2025 को किया जाएगा। इस वैश्विक मंच पर मध्यप्रदेश के प्रवासी उद्योगपतियों और निवेशकों की विशेष भागीदारी होगी।
इस सम्मेलन में दुनिया भर के प्रवासियों ‘फ्रेंड्स ऑफ एमपी’ समूह के सदस्य शामिल होंगे।
इस में 15 से अधिक देशों से मध्यप्रदेश के 500 से अधिक प्रवासी भारतीय प्रतिनिधि भाग लेंगे, जिनमें यूके, दुबई, हांगकांग, सिंगापुर और जापान जैसे देशों से महत्वपूर्ण प्रतिनिधिमंडल शामिल होंगे। यह कार्यक्रम राज्य की आर्थिक, सांस्कृतिक और औद्योगिक विकास को नई ऊंचाइयों तक ले जाने के लिए एक महत्वपूर्ण मंच प्रदान करेगा।

प्रवासी भारतीय से प्रदेश में निवेश का आह्वान

इस ऐतिहासिक आयोजन में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का प्रमुख संबोधन होगा, जिसमें वे प्रवासी भारतीयों को प्रदेश के विकास में योगदान देने और निवेश के नए अवसरों का लाभ उठाने का आह्वान करेंगे। मुख्यमंत्री डॉ. यादव प्रदेश की औद्योगिक, सांस्कृतिक और आर्थिक प्रगति की रूपरेखा प्रस्तुत करेंगे और प्रवासी भारतीयों को अपनी जड़ों से जुड़ने के लिए आमंत्रित करेंगे।
कार्यक्रम में प्रवासी भारतीयों को मध्यप्रदेश में निवेश और व्यावसायिक अवसरों से अवगत कराया जाएगा। कार्यक्रम में डॉ. जगत शाह संस्थापक मेंटर ऑन रोड द्वारा अन्तर्राष्ट्रीय व्यापार से उद्यमिता को बढ़ावा देने पर चर्चा की जाएगी। प्रमुख सचिव प्रवासी भारतीय श्री संदीप यादव प्रवासी भारतीय सम्मेलन की भूमिका और महत्व को रेखांकित करेंगे।
कार्यक्रम में फ्रेंड्स ऑफ एमपी के विभिन्न अन्तर्राष्ट्रीय चैप्टर के प्रमुख अपने विचार साझा करेंगे। इनमें सुश्री लीना वैद्य, चेयरपर्सन फ्रेंड्स ऑफ एमपी, अबू धाबी चैप्टर, प्रमित मकोड़े चेयरमैन फ्रैंड्स ऑफ एमपी बॉस्टन चैप्टर, रोहित दीक्षित चेयरमैन फ्रेंड्स ऑफ एमपी यूके चैप्टर, सुश्री प्रेरणा भारद्वाज मेयर, जेराल्ड क्रॉस लंदन यूके और लार्ड रेमी रेंजर, हाउस ऑफ लॉर्ड्स (यूके) जैसे प्रतिष्ठित प्रवासी भारतीय इस आयोजन में अपना विचार रखेंगे।
“प्रवासी मध्य प्रदेश समिट-2025” न केवल प्रदेश में निवेश और आर्थिक विकास को बढ़ावा देगा, बल्कि प्रवासी भारतीयों को अपनी जड़ों से जोड़ने का एक सुनहरा अवसर भी प्रदान करेगा। मुख्यमंत्री डॉ. यादव के नेतृत्व में यह आयोजन मध्य प्रदेश को वैश्विक मंच पर एक नई पहचान दिलाने में सहायक होगा।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.