Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
पलामू निकाय चुनाव में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम: सभी केंद्रों पर हथियारबंद जवान तैनात, क्यूआरटी रखेगी... Palamu Double Murder Case: मेदिनीनगर डबल मर्डर का हुआ खुलासा, आखिर क्यों हुई नवीन प्रसाद और दुकानदार... India-US Trade Deal: भारत-यूएस ट्रेड डील पर कांग्रेस का हमला, प्रणव झा बोले- किसानों के लिए तबाही है... पाकुड़ नगर परिषद चुनाव: संपा साहा बनीं बीजेपी की प्रतिष्ठा का सवाल, साख बचाने के लिए दिग्गजों ने झों... Project Device Pakur: मोबाइल धारकों के लिए मसीहा बनी पाकुड़ पुलिस, 19 लोगों के चेहरे पर लौटाई मुस्का... Khunti Nikay Chunav 2026: खूंटी बना झारखंड का सबसे हॉट सियासी अखाड़ा, अर्जुन मुंडा और रघुवर दास जैसे... Jharkhand Assembly: बजट सत्र की तारीखों में बदलाव, 23 फरवरी की जगह अब 21 को होगी सदन की कार्यवाही स्ट्रॉबेरी ने बदली किस्मत: लातेहार में पारंपरिक खेती छोड़ किसान ने अपनाया नया तरीका, बंपर मुनाफे से ... नगर निकाय चुनाव 2026: चुनावी गड़बड़ी पर सरकारी कर्मियों की खैर नहीं, दोषी पाए जाने पर होगी 5 साल तक ... Jharkhand Assembly Budget Session: 18 फरवरी से शुरू होगा बजट सत्र, स्पीकर रबींद्रनाथ महतो ने अधिकारि...

मध्य प्रदेश में 12 साल के छात्र ने कमरे में लगाई फांसी, सहपाठी को फोन पर बोला था- पढ़ाई में कमजोर हूं

19

भोपाल : पुराने शहर के छोला मंदिर थाना इलाके में रहने वाले एक 12 वर्षीय बालक ने मंगलवार शाम फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली। वह छठवीं कक्षा का छात्र था। घटना के पहले उसने अपने सहपाठी को फोन पर बोला था कि मैं पढ़ाई में कमजोर हूं, इसलिए फांसी लगा रहा हूं। जब तक कोई कुछ समझ पाता, छात्र ने फंदा लगा लिया था।

पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की छानबीन शुरू कर दी है। बुधवार दोपहर पोस्टमार्टम के बाद बालक का शव स्वजन के सुपुर्द कर दिया गया। इकलौते बेटे के निधन से माता-पिता का रो-रोकर बुरा हाल है।

यह है मामला

छोला मंदिर थाना प्रभारी सुरेशचंद्र नागर ने बताया कि 12 वर्षीय अंकित साहू पुत्र प्रकाश साहू कोटक महिंद्रा बैंक के पास परिवार के साथ रहता था। उसके पिता निजी काम करते हैं। परिवार का इकलौता बेटा अंकित पढ़ाई में कुछ कमजोर था। जिसके चलते वह फेल भी हो गया था।
मंगलवार शाम को करीब सात बजे उसने अपने सहपाठी को फोन किया और बोला कि मैं पढ़ाई में कमजोर हूं। इस वजह से फांसी लगा रहा हूं। जब तक स्वजन कुछ समझ पाते, अंकित ने दुपट्टे का फंदा बनाकर फांसी लगा ली थी। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और पंचनामे के बाद बालक के शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भिजवाया। मृतक के पास से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.