Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Balod News: कबीरधाम में भारतीय किसान संघ का उग्र प्रदर्शन, 23 सूत्रीय मांगों को लेकर ट्रैक्टरों से क... Chhattisgarh Industrial Fire: भिलाई की फैक्ट्री में कैमिकल ड्रम फटने से लगी आग, बाल-बाल बचे मजदूर Raipur News: शहीद वीर नारायण सिंह स्टेडियम में भारत-जिम्बाब्वे महिला टी-20 सीरीज, प्रशासन ने पूरी की... Chhattisgarh News: तेलीबांधा चौक के नाम परिवर्तन को लेकर सीएम साय का बयान, 'सेवा ज्योति संकल्प' के त... Bastar Development News: सहकारिता मॉडल पर चर्चा के लिए बस्तर पहुंचे विभिन्न राज्यों के सहकारिता सचिव... Nana Patekar Demise: पद्म श्री पुरस्कार विजेता मशहूर अभिनेता नाना पाटेकर का 75 वर्ष की उम्र में निधन... Kisan Andolan Chhattisgarh: धान के बढ़े दाम और बकाया भुगतान की मांग को लेकर किसानों ने निकाली ट्रैक्... Dantewada News: दंतेश्वरी मंदिर में नवरात्रि दुकान आवंटन को लेकर व्यापारियों का विरोध, सड़क पर जगह म... Chhattisgarh Crime News: कमिश्नरेट पुलिस ने जब्त किया 1 क्विंटल 27 किलो गांजा, एनडीपीएस एक्ट के तहत ... Cyber Crime Ranchi: APK फाइल डाउनलोड कराकर बैंक खाता खाली करने वाला शातिर गिरोह सक्रिय, FIR दर्ज

Mandla News: मंडला के घायल तेंदुए ने तोड़ा दम, अस्पताल पहुंचने से पहले ही थमी सांसें

25

मंडला: कान्हा टाइगर रिजर्व की दलदला बीट में घायल मिले नर तेंदुए की मौत हो गई है. शनिवार 14 फरवरी को गश्ती के दौरान वनकर्मियों को एक तेंदुआ दलदला बीट में घायल अवस्था में मिला था. जिसकी सूचना वन कर्मियों के गश्ती दल ने टाइगर रिजर्व प्रबंधन को दी थी. सूचना पर तत्काल एक टीम मौके पर पहुंची और तेंदुए का रेस्क्यू कर प्राथमिक इलाज किया और उसे मुक्की अस्पताल ले जाया जा रहा था, तभी रास्ते में तेंदुए ने दम तोड़ दिया. जानकारों का कहना था कि तेंदुए की उम्र करीब 10 से 15 साल होती है. ऐसा प्रतीत होता है तेंदुआ अपनी आयु पूर्ण कर चुका था, जिससे उसकी मौत हो गई.

घायल तेंदुए की इलाज के दौरान हुई मौत

कान्हा टाइगर रिजर्व में लगातार तेंदुआ और वन्यजीवों की मौत हो रही है, जिससे रिजर्व प्रबंधन पर सवाल उठ रहे हैं. वहीं इन मौतों पर कान्हा टाइगर रिजर्व के अधिकारियों का कहना है कि अधिकतर तेंदुओं की मौत प्राकृतिक या फिर आपसी वर्चस्व की लड़ाई में होती है. वहीं जानकारों का मानना है पार्क प्रबंधन तेंदुए और अन्य वन जीवों की सुरक्षा व्यवस्था या अन्य संसाधनों पर ध्यान नहीं दे रहा है, जिसके चलते कान्हा टाइगर रिजर्व में लगातार वन्य जीवों की मौतों का आंकड़ा बढ़ता जा रहा है.

12 साल हो गई थी मृत तेंदुए की उम्र

कान्हा टाइगर रिजर्व के उप संचालक प्रकाश वर्मा ने बताया, “दलदला बीट में तेंदुआ घायल अवस्था में मिला था. जिसको रेस्क्यू कर वन कर्मी इलाज के लिए अस्पताल ले जा रहे थे. तभी रास्ते में तेंदुए की मौत हो गई.” साथ ही उन्होंने बताया, “तेंदुए की उम्र करीब 10 से 15 साल होती है. इस तेंदुए की उम्र 12 साल आंकी गई है. इससे ऐसा प्रतीत होता है कि यह तेंदुआ अपनी आयु पूर्ण कर चुका था, जिस वजह से उसकी प्राकृतिक मौत हुई है.”

अलग-अलग कारणों से हुई तेंदुओं की मौत

जनवरी 2025 से लेकर अभी तक कोर जोन में 3 तेंदुए की मौत हुई है, तीनों की प्राकृतिक रूप से मृत्यु हुई है. इसमें कुछ तो बाघ के घनत्व वाला जो एरिया है उसमें तेंदुए बाघ से संघर्ष में मर जाते हैं. वहीं, कुछ तेंदुओं की प्राकृतिक रूप से मृत्यु होना पाया गया है. जैसा कि शनिवार 14 फरवरी वाली की घटना है.

12 से 15 साल होती है तेंदुए की आयु

वन अधिकारी प्रकाश वर्मा के मुताबिक तेंदुआ अपनी पूर्ण आयु कर चुका था, जिस वजह से उसकी मृत्यु हुई है. यह कोई अप्राकृतिक या शिकार वाली घटना नहीं है. यह प्राकृतिक मौत है क्योंकि वन्य प्राणियों की एक निश्चित उम्र होती है. जैसे तेंदुए की आयु 10-15 साल तक होती है. उनकी प्राकृतिक मौत 12 से 15 साल तक हो जाती है.”

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.