Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
केरल के कोच्चि में ‘स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन’ के खिलाफ सड़कों पर उतरेगी कॉकरोच जनता पार्टी, मुख्य चुना... आरा में रिटायर्ड कस्टम अधिकारी हत्याकांड का मुख्य शूटर मुठभेड़ में घायल, पुलिस ने पैर में मारी गोली झारखंड के खूंटी में दिल दहला देने वाला सड़क हादसा— तेज रफ्तार ट्रक ने सड़क पर खड़े लोगों को कुचल, 10... महाराष्ट्र के जलगांव में एसीबी का बड़ा एक्शन— 10 हजार की घूस लेते पकड़ा गया अधिकारी, घर और लॉकर से न... देश के मौसम का हाल, उत्तर भारत में बढ़ी ठंड और दक्षिण के इन राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट भिंड में कमरे का फर्श धंसने से पलंग समेत 16 फीट गहरे गड्ढे में समाई महिला, सिंधिया रियासत के दौर से ... दिल्ली में दिवाली से पहले ही हवा हुई बेहद जहरीली, कई इलाकों में एक्यूआई 450 के पार— गंभीर श्रेणी में... या एसी, टीवी या फ्रिज खरीदते समय क्या एक्सटेंडेड वारंटी लेना सच में फायदेमंद है? जानिए इसके फायदे और... मुंबई के कांदिवली में बुजुर्ग महिला के साथ लूट, परिचित बनकर आया बदमाश गले से सोने की चेन छीनकर फरार उत्तरकाशी के केदारताल एवलांच में जान गंवाने वाली लखनऊ की दो सगी बहनों की दर्दनाक दास्तान, अंतिम सांस...

Jharkhand Assembly: बजट सत्र की तारीखों में बदलाव, 23 फरवरी की जगह अब 21 को होगी सदन की कार्यवाही

33

रांची: झारखंड विधानसभा का बजट सत्र 18 फरवरी से शुरू हो रहा है. सदन की कार्यवाही सुचारू रूप से कैसे चले, इसको लेकर स्पीकर रबींद्रनाथ महतो ने सर्वदलीय बैठक की. जिसमें मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी, संसदीय कार्य मंत्री राधाकृष्ण किशोर, कांग्रेस विधायक दल के नेता प्रदीप यादव, आजसू विधायक निर्मल महतो आदि मौजूद थे.

23 फरवरी की कार्यवाही पर हुई चर्चा

स्पीकर कक्ष में आयोजित इस बैठक में नगर निकाय चुनाव को लेकर 23 फरवरी की कार्यवाही को लेकर चर्चा हुई. साथ ही राज्य में हाल के दिनों में हाथी के बढ़ते प्रकोप और खनन पर विशेष चर्चा कराने की मांग की गई. बैठक में नगर निकाय चुनाव को लेकर सदन की कार्यवाही 23 फरवरी की जगह अनुपूरक बजट पर वाद विवाद 21 फरवरी को रखने का निर्णय लिया गया. जिसकी वजह से शनिवार होने के बाबजूद इस बार 21 फरवरी को सदन की कार्यवाही होगी. यह निर्णय 18 फरवरी को सदन की कार्यवाही के बाद होने वाली कार्यमंत्रणा समिति की बैठक में लिया जायेगा.

हाथी के प्रकोप और माइनिंग पर हो विशेष चर्चा: आजसू विधायक

आजसू विधायक निर्मल महतो ने कहा कि हाथी के प्रकोप और माइनिंग पर विशेष चर्चा कराने की मांग रखी गई है. वहीं नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने कहा कि कार्यसूची में फेरबदल पर निर्णय कार्यमंत्रणा की बैठक में लिया जायेगा. गौरतलब है कि 18 फरवरी को बजट सत्र औपचारिक रूप से शुरू होगा. इसके बाद 19 फरवरी को राज्यपाल के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव और वाद विवाद होगा.

कांग्रेस विधायक दल के नेता प्रदीप यादव ने कहा कि विधानसभा सत्र कैसे सुचारू रूप से चले, इसी को लेकर बैठक हुई है. बता दें कि 20 फरवरी को वित्तीय वर्ष 2025-26 का तृतीय अनुपूरक बजट पेश होगा. जिसके बाद 20 फरवरी को ही राज्यपाल के अभिभाषण पर वाद विवाद के बाद सरकार का उत्तर और मतदान होगा. इसी दिन राज्य सरकार के द्वारा आर्थिक सर्वेक्षण रिपोर्ट भी लाए जाने की संभावना है. वहीं 24 फरवरी को वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर वित्तीय वर्ष 2026-27 का बजट पेश करेंगे.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.