Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
दिमाग को कंप्यूटर जैसा तेज और एक्टिव बनाएंगे ये 7 सुपरफूड्स, आज ही डाइट में करें शामिल बिहार में अनोखी शवयात्रा: ढोल-नगाड़ों और आर्केस्ट्रा डांस के साथ निकली बुजुर्ग की अंतिम यात्रा, बेटे... बरेली में बड़ा रेल हादसा टला: बंद फाटक तोड़कर ट्रैक पर पहुंचा ट्रैक्टर, गोरखपुर-इज्जतनगर एक्सप्रेस स... आंध्र प्रदेश: शक के चलते बीटेक छात्रा की निर्मम हत्या, प्रेमी ने सुनसान नहर किनारे दिया वारदात को अं... पूर्णिया के रेणु नगर में दिल दहला देने वाली वारदात, घरेलू विवाद में बैंक मैनेजर ने शिक्षिका पत्नी की... अयोध्या राम मंदिर के CEO पद के लिए आए 5300 आवेदन: संत समाज की मांग— 'रामानंदी परंपरा और मठ-मंदिर की ... राहुल गांधी ने रील्स को बताया '21वीं सदी का नशा', पर संसद परिसर में ही रील्स बनाने में व्यस्त हैं सा... गढ़चिरोली में बड़ा हादसा: आवासीय आश्रम स्कूल में सांप के काटने से 3 छात्राओं की मौत, इलाके में मचा ह... फर्जी डिग्री से बने थे वकील! इलाहाबाद हाईकोर्ट के निर्देश पर 12 अधिवक्ताओं पर एफआईआर, कई जिलों में म... झारखंड JPSC परीक्षा विवाद में ED की बड़ी एंट्री: ECIR दर्ज कर शुरू की जांच, 17वें दिन भी छात्रों का ...

बलूचिस्तान: जुलूस-ए-मोहम्मदी के दौरान हुआ बम ब्लास्ट, 52 की मौत, 130 से अधिक घायल

47

इस्लामाबाद। पाकिस्तान के बलूचिस्तान में शुक्रवार को भीषण बम ब्लास्ट हुआ। बलूचिस्तान के मस्तुंग में सैकड़ों लोग जुलूस-ए-मोहम्मदी में हिस्सा लेने के लिए स्थानीय मस्जिद के पास जमा हुए थे। इसी दौरान हुए बम ब्लास्ट में अब तक 34 लोगों की मौत की सूचना है, जबकि 130 से अधिक लोग घायल हैं।

विस्फोट में मारे गए लोगों में डीएसपी भी शामिल हैं। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

जिला प्रशासन के मुताबिक, पीड़ितों में मस्तुंग के डीएसपी नवाज गशकोरी भी शामिल हैं। घायल लोगों को नजदीकी अस्पतालों में ले जाया गया है और उनमें से कुछ की हालत गंभीर है।

अब तक किसी भी संगठन ने विस्फोट की जिम्मेदारी नहीं ली है। पाकिस्तानी तालिबान (टीटीपी) ने बयान जारी कर इसमें अपनी संलिप्तता से इनकार किया है।

मस्तुंग जिले में सितंबर में यह दूसरा बड़ा विस्फोट है। इस महीने की शुरुआत में एक विस्फोट में जमीयत उलेमा-ए-इस्लाम फजल (जेयूआई-एफ) नेता हाफिज हमदुल्ला सहित कई लोग घायल हो गए थे।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.