Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Jantar Mantar Protest: दिल्ली में SIR और चुनाव आयोग के खिलाफ MCIM का बड़ा प्रदर्शन, कई सांसद होंगे श... BJP News: 'सार्वजनिक जीवन में रखें शुचिता', पार्टी नेताओं को महंगे तोहफों से बचने की सलाह; चुनावी रा... Hyderabad Crime: मणिकोंडा के फ्लोटिला अपार्टमेंट में 'चड्डी गैंग' का धावा, महिला पर हमला कर लाखों की... Mumbai Illegal Construction: मुंबई में 14 फीट से ऊपर बने मकानों पर घमासान, कांग्रेस और शिवसेना UBT न... Kanpur Flood News: पांडु नदी के उफान में फंसा गर्भवती महिला का परिवार, 25 मिनट में NDRF ने किया सुरक... UP Politics: यूपी में राज्यसभा की 10 सीटों का सियासी गणित, 8 वोटों की खातिर क्या फिर होगी क्रॉस वोटि... Agra News: मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के पैतृक घर पर कांग्रेस का हंगामा, दीवार पर पोती कालिख; ... Traffic Challan Recovery: नहीं भरा ट्रैफिक चालान तो कट जाएगी बिजली! सुप्रीम कोर्ट का बिजली बिल से जो... Barapullah Phase 3 Inauguration: दिल्ली को मिली बड़ी सौगात, अमित शाह कल करेंगे बारापुला फेज-3 का उद्... UP Crime News: फतेहपुर के मलवां कस्बे में भीषण सिलेंडर विस्फोट, मकान मलबे में तब्दील; सीएमओ ने की 4 ...

Bye-Bye ‘Like Button’! फेसबुक का बड़ा फैसला, अब नहीं दिखेगा लाइक बटन, जानें कब से गायब हो जाएगा यह फीचर?

29

सोशल मीडिया पर Facebook के Like Button को हर कोई पहचानता है क्योंकि इस बटन ने लोगों के दिमाग पर अपनी मजबूत छाप छोड़ी हुई है लेकिन अब आप लोगों को ये जानकर थोड़ा झटका लग सकता है कि कंपनी ने अब बहुत ही जल्द लाइक बटन को रिटायर करने का फैसला लिया है. जल्द फेसबुक से लाइक बटन हमेशा के लिए गायब होने वाला है. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, मेटा ने इस बात की घोषणा की है कि एक्सटर्नल वेबसाइट से Facebook Like और Comment बटन को हटाया जाएगा.

कब से गायब हो जाएगा Facebook Comment और Like बटन?

मेटा ने घोषणा की है कि 10 फरवरी 2026 से एक्सटर्नल वेबसाइट्स पर फेसबुक लाइक और कमेंट बटन दिखना बंद हो जाएगा. इसका मतलब ये हुआ जिन ब्लॉग्स, शॉपिंग पोर्टल और वेबपेज पर फेसबुक पोस्ट ऐम्बेड है उनसे कमेंट और लाइक बटन गायब हो जाएगा.

ये फैसला डेवलपर टूल को एडवांस और आसान बनाने के लिए लिया गया है. लगभग एक दशक पहले इन प्लगइन्स को लाया गया था, लेकिन अब समय बदल गया है और इन प्लगइन्स का इस्तेमाल कम हो गया है जिससे कि अब कंपनी नए आइडिया पर फोकस करना चाहती है. यहां हम एक बात जो साफ कर देना चाहते हैं वह यह है कि आप लोगों को फेसबुक ऐप और फेसबुक की आधिकारिक साइट पर लाइक और कमेंट बटन पहले की तरह गी दिखता रहेगा.

उदाहरण: मान लीजिए कि आप कोई ब्लॉग या कोई न्यूज पढ़ रहे हैं तो आपको नीचे एक छोटा सा फेसबुक लाइक बटन नजर आता था जिसमें नीला अंगूठा दिखता है. आप बिना फेसबुक खोले, केवल बटन दबाकर ही उस ब्लॉग या खबर को लाइक कर सकते हैं. 10 फरवरी के बाद ऐसी किसी भी बाहरी साइट से लाइक और कमेंट बटन को हटा दिया जाएगा. बटन के हटने से साइट क्रैश नहीं होगी, बस ये बटन गायब हो जाएंगे इसलिए किसी भी पोस्ट पर कोई एरर भी नहीं आएगा.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.