Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के नए CEO के चयन की प्रक्रिया अंतिम चरण में, सर्च कमेटी सौंपेग... गॉल टेस्ट के लिए श्रीलंका टीम का ऐलान: 3 साल बाद डिकवेला की वापसी, 5 स्पिनर्स के साथ भारत से भिड़ेगी... 'आवारापन 2' ने एडवांस बुकिंग में ही कमाए ₹5 करोड़ से ज्यादा: क्या सनी देओल की 'बंटवारा 1947' को पछाड... टेक्सास में बड़ा सैन्य हादसा: अमेरिकी सेना का अपाचे AH-64 अटैक हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त, 2 जवानों क... रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) का नया प्रस्ताव, लोन ब्याज दरें तय करने के लिए लागू होगा एकसमान सिस्टम सैमसंग गैलेक्सी A36 5G पर ₹9,000 की बड़ी छूट! फ्लिपकार्ट फ्रीडम सेल में मिल रहा सबसे सस्ता, जानें ऑफ... घर में बंद या टूटी घड़ी रखना क्यों माना जाता है अशुभ? जानिए क्या कहता है वास्तु शास्त्र आंवला-पुदीना से लेकर एलोवेरा तक: सेहत के लिए वरदान हैं ये 4 आंवला ड्रिंक्स, जानें बनाने का सही तरीका एयर इंडिया फुकेट-दिल्ली फ्लाइट में सनसनीखेज खुलासा, नशे में धुत पायलट हवा में 35 मिनट तक सोया झारखंड में 19 दिनों से सड़कों पर छात्र: देवेंद्र महतो बोले— 'आत्मा सत्याग्रह स्थल पर है', रघुवर दास ...

Palamu Double Murder Case: मेदिनीनगर डबल मर्डर का हुआ खुलासा, आखिर क्यों हुई नवीन प्रसाद और दुकानदार की हत्या?

31

पलामूः मेदिनीनगर टाउन थाना क्षेत्र के कान्दू मोहल्ला में 15 जनवरी को हुए दोहरे हत्याकांड के मामले में पुलिस को अनुसंधान के क्रम में कई चौंकाने वाली जानकारी मिली है. 15 जनवरी को पूर्व पंचायत समिति सदस्य नवीन प्रसाद और एक दुकानदार की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी. दरअसल, यह गोलीकांड मार्च 2024 में मेदिनीनगर में हुए श्यामसुंदर साव हत्याकांड से जुड़ा हुआ है.

नवीन प्रसाद और दुकानदार हत्याकांड के आरोपी गोलू पासवान ने पलामू कोर्ट में सरेंडर कर दिया था. सरेंडर के बाद मेदिनीनगर टाउन थाना की पुलिस ने गोलू पासवान को रिमांड पर लिया था. गोलू पासवान ने गोलीकांड को लेकर कई चौंकाने वाली जानकारी पुलिस को दी है. गोलू ने पुलिस को बताया है कि वह कई दिनों से नवीन प्रसाद को टारगेट कर के रखा हुआ था. इस संबंध में पलामू एसपी रीष्मा रमेशन ने बताया कि पूछताछ के दौरान आरोपी गोलू पासवान ने कई अहम जानकारी दी है. गोलू पासवान श्याम साव हत्याकांड का भी आरोपी है.

गोलू ने क्यों नवीन को मारी थी गोली

पुलिस की जांच में इस बात की भी जानकारी मिली है कि गोलू ने श्यामसुंदर साव हत्याकांड नवीन प्रसाद का नाम लिया था. जिसके बाद नवीन प्रसाद के द्वारा गोलू पासवान पर लगातार दबाव बनाया जा रहा था. इसी दबाव में गोलू पासवान में फायरिंग की घटना को अंजाम दिया था. गोलू पासवान नवीन प्रसाद का करीबी रहा है और एक ही मोहल्ला के रहने वाला है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.