Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
कोल्हापुर गोकुल डेयरी चुनाव विवाद पर राहुल गांधी का बीजेपी पर बड़ा हमला, बोले— 'दूध उत्पादकों के वोट... बेंगलुरु में ऑनलाइन शॉपिंग का रिफंड मांगना महिला को पड़ा भारी, कस्टमर केयर के चक्कर में गंवाए 1 लाख ... लखनऊ में सपा दफ्तर के बाहर लगे धीरेंद्र शास्त्री के विरोध में पोस्टर, '27 में कृष्ण आएंगे' का संदेश सतना में नाबालिग हत्या के आरोपी का जेल से छूटने पर भव्य स्वागत, बोलेरो के बोनट पर बैठकर सिगरेट के छल... मध्य प्रदेश के राजघरानों और निजी लोगों के पास मौजूद वन्यजीव ट्रॉफियों की होगी जांच, 21 साल बाद होगा ... नोएडा में चोरों का अनोखा कारनामा! क्रेन से सफेद वैगनआर कार उठाकर ले गए चोर, सीसीटीवी में कैद हुई वार... उत्तरकाशी में बड़ा सड़क हादसा, गंगोत्री हाईवे पर अनियंत्रित होकर गंगा नदी में गिरी इनोवा कार— 4 शव ब... बेंगलुरु के होटलों में महंगी हुई चाय, कॉफी, इडली और डोसा— दूध और चावल के दाम बढ़ने से होटल मालिकों न... Virat Kohli 38th Birthday Special Performance Analysis: जन्मदिन विशेष: जानिए 19 साल की उम्र से लेकर ... रणबीर कपूर की 'रामायण' पर क्या बोले टीवी के 'लक्ष्मण' सुनील लहरी? फिल्म के गानों को लेकर जाहिर की ना...

पलामू निकाय चुनाव में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम: सभी केंद्रों पर हथियारबंद जवान तैनात, क्यूआरटी रखेगी हर हलचल पर नजर

31

पलामूः निकाय चुनाव को लेकर पलामू में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की जा रही है. सभी मतदान केदों पर सशस्त्र बलों की तैनाती की जाएगी. मतदान को लेकर 35 से अधिक क्यूआरटी का गठन किया गया है. क्विक रिस्पांस टीम (क्यूआरटी) में इंस्पेक्टर और सब इंस्पेक्टर रैंक के अधिकारी शामिल हैं. इसके अलावा एसपी, एसडीपीओ एवं संबंधित थाना क्षेत्र के प्रभारी के पास अलग से क्यूआरटी टीम रहेगी. क्यूआरटी टीम बाइक पर रहेगी जबकि उनके पास टियर गैस भी रहेगा.

पलामू पुलिस निकाय चुनाव को लेकर सख्त रवैया अपना रही है. आपराधिक छवि, अपराधिक इतिहास, जेल से बाहर निकलने वाले अपराधी का सत्यापन भी कर रही है. उसने 1410 लोगों का सत्यापन भी किया है, जबकि कई लोग थाना हाजिरी भी लगा रहे हैं.

पलामू एसपी रीष्मा रमेशन ने बताया कि चुनाव को लेकर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की जा रही है. आपराधिक एवं असामाजिक तत्वों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है. मतदान केदों पर पुलिस बल की तैनाती की जाएगी, जबकि क्यूआरटी का गठन किया गया है.

दअरसल पलामू में मेदिनीनगर नगर निगम, बिश्रामपुर नगर परिषद, हुसैनाबाद हरिहरगंज एवं छतरपुर नगर पंचायत क्षेत्र में चुनाव होना है. वोटिंग के दौरान नगर निगम क्षेत्र में सीसीटीवी के माध्यम से निगरानी की जाएगी. पलामू में 246 मतदान केंद्र बनाए गए हैं, जिनमें से 141 संवेदनशील, जबकि 40 अतिसंवेदनशील मतदान केंद्र हैं. हरिहरगंज का इलाका नक्सल प्रभावित रहा है.

निकाय चुनाव को लेकर मेदिनीनगर नगर निगम क्षेत्र में पुलिस की विशेष निगरानी है. सबसे अधिक पुलिस बल एवं क्विक रिस्पांस टीम को नगर निगम क्षेत्र में ही तैनात किया जा रहा है. नगर निगम क्षेत्र में 132 मतदान केंद्र बनाए गए हैं. निकाय चुनाव को लेकर नगर निगम क्षेत्र में कई लोगों के खिलाफ 126 के तहत कार्रवाई हो रही है एवं कई लोगों से थाना हाजिरी भी शुरू की गई है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.