Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
कोल्हापुर गोकुल डेयरी चुनाव विवाद पर राहुल गांधी का बीजेपी पर बड़ा हमला, बोले— 'दूध उत्पादकों के वोट... बेंगलुरु में ऑनलाइन शॉपिंग का रिफंड मांगना महिला को पड़ा भारी, कस्टमर केयर के चक्कर में गंवाए 1 लाख ... लखनऊ में सपा दफ्तर के बाहर लगे धीरेंद्र शास्त्री के विरोध में पोस्टर, '27 में कृष्ण आएंगे' का संदेश सतना में नाबालिग हत्या के आरोपी का जेल से छूटने पर भव्य स्वागत, बोलेरो के बोनट पर बैठकर सिगरेट के छल... मध्य प्रदेश के राजघरानों और निजी लोगों के पास मौजूद वन्यजीव ट्रॉफियों की होगी जांच, 21 साल बाद होगा ... नोएडा में चोरों का अनोखा कारनामा! क्रेन से सफेद वैगनआर कार उठाकर ले गए चोर, सीसीटीवी में कैद हुई वार... उत्तरकाशी में बड़ा सड़क हादसा, गंगोत्री हाईवे पर अनियंत्रित होकर गंगा नदी में गिरी इनोवा कार— 4 शव ब... बेंगलुरु के होटलों में महंगी हुई चाय, कॉफी, इडली और डोसा— दूध और चावल के दाम बढ़ने से होटल मालिकों न... Virat Kohli 38th Birthday Special Performance Analysis: जन्मदिन विशेष: जानिए 19 साल की उम्र से लेकर ... रणबीर कपूर की 'रामायण' पर क्या बोले टीवी के 'लक्ष्मण' सुनील लहरी? फिल्म के गानों को लेकर जाहिर की ना...

Sukhpal Khaira vs CM Mann: सीएम भगवंत मान की ‘नशे पर शपथ’ पर सुखपाल खैहरा का तीखा हमला, बताया- ‘शर्मनाक हरकत’

29

जालंधर/कपूरथला : कांग्रेस नेता सुखपाल सिंह खैहरा ने पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान पर नशे के खिलाफ शपथ लेने को लेकर गंभीर सवाल उठाए हैं। खैहरा ने कैमरे के सामने लोगों को बेवकूफ बनाने की इस हरकत को ‘शर्मनाक हरकत’ बताया है। उन्होंने कहा कि कैमरे के सामने लोगों को बेवकूफ बनाना वाला काम, इससे ज्यादा शर्मनाक काम कोई और नहीं हो सकता।  

सोशल मीडिया पर अपनी भड़ास निकालते हुए खैहरा ने आरोप लगाया कि पूरी दुनिया जानती है कि भगवंत मान शराबी हैं, जिन्होंने अपनी मां के सार्वजनिक शपथ लेने के बाद भी फिर से शराब पीना शुरू कर दिया था। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री के कथित नशे की हालत के वीडियो सोशल मीडिया पर आम मौजूद हैं और जर्मनी में प्लेन से डिपोर्ट किए जाने की घटना अभी भी लोगों के दिमाग में ताजा है।

खैहरा ने भगवंत मान की नैतिकता पर सवाल उठाते हुए कहा कि उनमें किसी भी तरह के नशे के खिलाफ सार्वजनिक रूप से शपथ लेने की हिम्मत कैसे हुई? कांग्रेस नेता ने मुख्यमंत्री को खुली चुनौती दी कि वे कैमरे के सामने इस बात से इनकार करें कि वे शराब नहीं पीते, जबकि शराब भी एक तरह का नशा है। इसके अलावा, खैहरा ने आम आदमी पार्टी के वालंटियर्स और सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल पर भी निशाना साधा। उन्होंने सवाल किया कि पार्टी के कार्यकर्ता और केजरीवाल ‘फ्लॉप रैली’ के दौरान भगवंत मान द्वारा ली जा रही शपथ में कैसे शामिल हुए।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.