Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
सीहोर में प्रशासनिक दावों की खुली पोल, उफनते नाले के बीच कमर तक पानी में जान जोखिम में डालकर निकली श... चिटफंड ठगी पर ED की बड़ी स्ट्राइक: विशाखापट्टनम और हैदराबाद में छापेमारी, ₹1.01 करोड़ कैश बरामद व 18... संसद में नीट पेपर लीक और पुलिस कार्रवाई पर हंगामा: गृह मंत्री अमित शाह के जवाब की मांग पर अड़ा विपक्... पूर्णिया सांसद पप्पू यादव की बढ़ीं कानूनी मुश्किलें, राम मंदिर चोरी पर नुक्कड़ नाटक करने के मामले मे... दलीप ट्रॉफी 2026: वेस्ट जोन टीम में बड़ा बदलाव, सरफराज खान की जगह 25 साल के जय गोहिल को मिला मौका फरहान अख्तर का रणवीर सिंह पर तीखा तंज: 'डॉन 3' की शूटिंग से 1 महीने पहले एक्टर के पीछे हटने पर बयां ... रूस की सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, यूक्रेन युद्ध का विरोध करने वाली एकमात्र पार्टी 'याब्लोको' चुनाव... प्राइमरी मार्केट में कमाई का महा-कुंभ: 30 सितंबर की SEBI डेडलाइन से पहले ₹45,000 करोड़ के IPO लाने क... होटल का Wi-Fi इस्तेमाल करते हैं तो हो जाएं सावधान! माइक्रोसॉफ्ट ने 'कैप्टिवक्रंच' साइबर अटैक को लेकर... नाग पंचमी 2026: सावन सोमवार और नाग पंचमी का दुर्लभ संयोग! जानें नाग देवता की पूजा की परंपरा और कथा

कुएं के दूषित पानी पीने से फैला डायरिया.. खंडवा जिले में 25 लोग बीमार, सात अस्‍पताल में भर्ती, एक की मौत

47

खंडवा। कुएं का दूषित पानी पीने से खालवा विकासखंड के ग्राम बाराकुंड में डायरिया फैल गया। इससे 25 लोग बीमार हो गए। सात को भर्ती किया गया। वहीं, एक की उपचार के दौरान मौत हो गई। मामले की सूचना मिलते ही स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया। विभाग की टीम तत्‍काल गांव पहुंची और ग्रामीणों का उपचार शुरू किया।

डाॅक्टरों के अनुसार गांव में अब स्थिति नियंत्रित है। छह लोगों के स्टूल सैंपल लिए गए हैं, जो मंगलवार को माइक्रोबायोलाॅजी लैब इंदौर भेजे जाएंगे। सुरक्षा के लिहाज से स्वास्थ्य विभाग के छह लोगों की टीम एक सप्ताह गांव में ही रहकर गतिविधियों पर नजर रखेगी।

  • महामारी विशेषज्ञ डाॅ. योगेश शर्मा से मिली जानकारी के अनुसार ग्राम बाराकुंड में डायरिया फैल चुका है।
  • ग्रामीणों ने टीम को बताया कि रविवार रात अचानक गांव के जवाई हरदा जिले के सिराली विकासखंड के ग्राम बीजपुरी निवासी 25 वर्षीय अशोक पुत्र शंकर का स्वास्थ्य खराब हुआ।
  • अशोक पुत्र शंकर को उपचार के लिए रोशनी अस्पताल ले गए। जहां डाॅक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
  • बताया जा रहा है अशोक पहले से ही किसी बीमारी से ग्रसित था, उसका पहले से ही इलाज चल रहा था।
  • दूषित पानी पीने की बात सामने आने पर अन्य ग्रामीणों की भी जांच की गई। इसमें 25 लोग बीमार पाए गए
  • इनमें से 70 वर्षीय बुद्दु पुत्र सोमा और 23 वर्षीय हरिराम पुत्र शिवराम को अस्‍पताल में भर्ती किया गया।
जिन्होंने कुएं से पानी पीया वो बीमार, शेष स्वस्थ
डाॅक्टरों के अनुसार गांव दो क्षेत्रों में बंटा हुआ है। बड़ा मोहल्ला और उपर ढाना दो हिस्से हैं। यहां नल जल योजना की लाइन भी डली हुई है। नि‍चले क्षेत्र में एक कुआं हैं जो काफी दूषित है। नल – जल योजना के आने से इसकी सफाई भी लंबे समय से नहीं हुई थी। रविवार को जिन ग्रामीणों ने इस कुएं के पानी का उपयोग किया वे लोग बीमार हो गए। वहीं जिन लोगों ने इस पानी का उपयोग नहीं किया वे स्वस्थ हैं।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.