Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
भारत में हत्या के मामलों पर चौंकाने वाली रिपोर्ट, पिछले 25 वर्षों में घटे पुरुषों के कत्ल लेकिन महिल... हरिद्वार अर्धकुंभ 2027 की तैयारियां शुरू, गंगा नदी को साफ रखने के लिए लगाया जाएगा 'ट्रैश बूम इंटरसेप... बिहार के खगड़िया में अंधविश्वास की खौफनाक हद, झाड़-फूंक के विरोध पर पति ने कुदाल से काटकर की पत्नी क... दिल्ली एम्स में चल रहा है पूर्व उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ का इलाज, डॉक्टरों की टीम रख रही है नजर अमूल और मदर डेयरी के दूध हुए महंगे, 12 नवंबर से लागू होंगी नई कीमतें— जानें अब कितने चुकाने होंगे दा... भारतीय तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह ने की सगाई, गर्लफ्रेंड समरीन कौर को न्यूजीलैंड में किया रोमांटिक प्र... नोटबंदी के 10 साल और 'खजांची' का 10वां जन्मदिन, अखिलेश यादव ने बीजेपी पर बोला तीखा हमला दिल्ली की जहरीली हवा और AQI आंकड़ों के अंतर पर CPCB की सफाई, पवन खेड़ा ने सरकार को घेरा हरदोई में गंगा एक्सप्रेसवे पर दर्दनाक हादसा, नोएडा की आईटी कंपनी के वाइस चेयरमैन समेत पूरे परिवार की... जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में सीआरपीएफ चौकी पर आतंकी हमला, लश्कर कमांडर लतीफ भट पर शक

काशनमनी के लिए छात्र नहीं लगाएंगे जेयू के चक्कर

71

ग्वालियर। जीवाजी विश्वविद्यालय की अध्ययनशालाओं में शिक्षा पा रहे हजारों छात्रों को अब काशन मनी के लिए संस्थान के चक्कर नहीं काटने होंगे। जेयू एक ऐसा साफ्टवेयर तैयार करवा रहा है जिसमें छात्र की पूरी जानकारी पहले ही भरवा ली जाएगी और जैसे ही डिग्री पूरी होगी, स्वत: ही प्रोसेस शुरू होकर छात्र के खाते में उसकी काशन मनी की पूरी राशि भेज दी जाएगी। विश्वविद्यालय प्रबंधन के स्तर पर तैयारियां शुरू कर दी गईं हैं। शीघ्र ही साफ्टवेयर डेवलप करवाकर छात्रों के लिए सुविधा शुरू कर दी जाएगी।

बता दें कि वर्तमान में छात्रों को काशन मनी के लिए आफलाइन आवेदन करना होता है, जिसमें भागदौड़ भी छात्र की ही होती है। उसके बाद भी छात्र को कई महीनों तक अपनी काशन मनी का इंतजार करना पड़ता है। जेयू द्वारा कुछ इस प्रकार की व्यवस्था बनाई जा रही है कि अंतिम वर्ष या सेमेस्टर के छात्रों को परीक्षा फार्म भरने के साथ ही एक फार्म काशन मनी की जानकारी का भी भरना होगा। जिसमें बैंक खाता नंबर, आइएफएससी कोड सहित अन्य महत्वपूर्ण जानकारी देना होगी।

जैसे ही परीक्षा परिणाम जारी होगा वैसे ही छात्र की काशन मनी देने की प्रक्रिया भी प्रोसेस में आ जाएगी। नोड्यूज भी करवाएगा जेयू: किसी भी छात्र की काशन मनी तब ही जारी हो पाती है, जब तीन स्थानों से उसके आवेदन पर नोड्यूज का ठप्पा लग जाता है। अब तक यह काम छात्र ही करवा कर देता था, लेकिन विश्वविद्यालय के अधिकारियों का कहना है कि इस प्रक्रिया को भी जेयू अपने स्तर पर करवाएगा, छात्रों को किसी भी दस्तावेज के सत्यापन के लिए दौड़ना नहीं पड़ेगा।

कालेजों में खरीदी जाएंगी विशेष पुस्तकें , 88 किताबों की सूची जारी

  • ग्वालियर: प्रदेश के सभी कालेजों में स्नातक स्तर के पाठ्यक्रमों में विद्यार्थियों को भारतीय ज्ञान परंपरा से परिचित करवाए जाने के लिए च्भारतीय ज्ञान परंपरा प्रकेाष्ठज् का गठन किया जा रहा है। इस प्रकोष्ठ में छात्रों के लिए विशेष पुस्तकों को शामिल किया जा रहा है, जो छात्रा के लिए मददगार साबित होंगी।
  • उच्च शिक्षा विभाग से जारी हुई सूची में कुल 88 किताबें हैं जिन्हें खरीदा जाना है। बता दें कि इस प्रकोष्ठ में पुस्तकें खरीदने के लिए होने वाला व्यय शासकीय कालेजों में जनभागीदारी मद और निजी कालेजों में संस्था की निधि से किया जाएगा। बता दें कि इन पुस्तकों में स्वामी विवेकानंद, दीनानाथ बत्रा और डा कैलाश विश्वकर्मा जैसे कई जाने माने लेखकों की पुस्तकें शामिल हैं।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.