Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Iran-Israel War Impact: ईरान युद्ध के कारण बढ़ सकते हैं पानी और कोल्ड ड्रिंक की बोतलों के दाम; भारतीय... मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड का बड़ा फरमान: "मुसलमानों के लिए इस्लामी उत्तराधिकार कानून अनिवार्य"; संपत्ति... विकसित भारत 2047: हरियाणा बनेगा देश का 'ग्रोथ इंजन'! उद्योग और युवाओं के कौशल पर सरकार का बड़ा दांव;... दिल्ली-देहरादून हाईवे पर 'आपत्तिजनक नारा' लिखना पड़ा भारी! दो युवतियों समेत 3 गिरफ्तार; माहौल बिगाड़ने... सावधान! दिल्ली में 48 घंटे बाद बरसेगा पानी, यूपी-राजस्थान में 'तूफान' जैसी हवाओं का अलर्ट; IMD ने पह... आगरा में 'जहरीली गैस' का तांडव! कोल्ड स्टोरेज से रिसाव के बाद मची भगदड़, जान बचाने के लिए खेतों की त... Bus Fire News: जैसलमेर से अहमदाबाद जा रही स्लीपर बस में लगी भीषण आग, एक यात्री झुलसा; खिड़कियों से क... कश्मीर में VIP सुरक्षा पर 'सर्जिकल स्ट्राइक'! फारूक अब्दुल्ला पर हमले के बाद हिला प्रशासन; अब बुलेटप... ईरान की 'हिट लिस्ट' में Google, Apple और Microsoft? अब टेक कंपनियों को तबाह करेगा तेहरान; पूरी दुनिय... दिल्ली में 'Zero' बिजली बिल वालों की शामत! खाली पड़े घरों की सब्सिडी छीनने की तैयारी; क्या आपका भी बं...

लोकसभा चुनाव में उमरिया जिले के 40 गांवों में होगा 100 प्रतिशत मतदान

24

उमरिया। लोकसभा चुनाव में जिले के 40 गांवों में सौ प्रतिशत मतदान कराने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। इस लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए ‘40 की चुनौती’ नाम से जिले में अभियान चलाया जाएगा और मतदाताओं को जागरूक करके इस लक्ष्य को प्राप्त किया जाएगा। सौ प्रतिशत से ज्यादा मतदान के लिए उन गांवों का चयन किया गया है जहां पिछले विधानसभा चुनाव के दौरान 90 प्रतिशत से ज्यादा वोटिंग हुई थी।

इस बारे में जानकारी देते हुए कलेक्टर बुद्धेश वैद्य ने बताया कि जिले में ऐसे मतदान केंद्र जहां विगत निर्वाचन में 90 प्रतिशत से अधिक मतदान हुआ था तथा जिन मतदान केंद्रों में मतदाताओं की संख्या कम है, ऐसे 40 मतदान केंद्रों में शत-प्रतिशत मतदान का लक्ष्य पूरा करने के लिए चुनौती 40 की का अभियान हाथ में लिया गया है।

पिछले विधानसभा चुनाव के दौरान उमरिया जिले के मानपुर विधानसभा क्षेत्र के जंगलों के बीच दूरस्थ अंचल में निवास करने वाले विशेष पिछड़ी जन जाति बैगा बाहुल्य ग्राम धूपखड़ा के मतदाताओं ने सौ प्रतिशत मतदान करके इतिहास रच दिया था।

जिला स्तर से तैयार रणनीति के तहत धुपखड़ा मतदान केंद्र के 708 मतदाता हैं, जिसमें 338 महिला और 370 पुरुष हैं। इन सभी ने 2023 के विधानसभा चुनाव में वोट किया था। धूपखड़ा गांव के लोगों की जागरूकता के कारण ही राज्य पाल के माध्यम से उमरिया कलेक्टर को सम्मान भी मिल चुका है।

धूपखड़ा गांव के एक-एक मतादाताओं को बीएलओ के माध्यम से ट्रैक किया गया। बीएलओ को घर-घर सर्वेक्षण के दौरान पता चला कि गांव के 41 मतदाता गुजरात, पुणे, मुंबई, बैंगलोर और रीवा में रोजी रोटी के लिए रहते है।

इन सभी मतदाताओं से मोबाइल पर लगातार संपर्क किया गया और दीपावली त्योहार के अवसर पर घर आने एवं 17 नवंबर को विधानसभा निर्वाचन 2023 के लिए मतदान करने का आग्रह किया गया। इस लक्ष्य को प्राप्त करने में गांव के प्रत्येक मतदाता ने अपनी भूमिका निर्वहन की। गांव के मतदाता राम नरेश जो चोट के कारण सामुदायिक अस्पताल में भर्ती थे- उन्होंने एंबुलेंस से पहुंचकर मतदान किया था।

जिला निर्वाचन अधिकारी व्दारा विगत निर्वाचन में जिन मतदान केंद्रों में 90 प्रतिशत से अधिक मतदान हुआ था, उनमें शत प्रतिशत मतदान का लक्ष्य बनाकर स्वीप की गतिविधियां केंद्रित कर रखी थी।

विधानसभा निर्वाचन 2023 में बांधवगढ विधानसभा क्षेत्र के मतदान केंद्र लोढ़ा में 92 प्रतिशत, 25 मझगवां में 96.6 प्रतिशत, 105 लगवारी में 97.7 प्रतिशत, 113 तखतपुर में 93 प्रतिशत तथा 185 चिरहुला 96.4 प्रतिशत मतदान हुआ। इसी प्रकार विधानसभा 90 मानपुर के मतदान केंद्र क्रमांक 224 धुपखड़ा में 100 प्रतिशत, 236 जमुहाई में 85 प्रतिशत, 305 नरवार में 95 प्रतिशत, 310 हथपुरा मे 98 प्रतिशत मतदान हुआ है।

लोकसभा चुनाव के दौरान धूपखड़ा गांव को आदर्श मानकर वहां अपनाई गई योजना पर ही काम किया जाएगा। सभी चालीस गांव के एक-एक मतदाता से सम्पर्क किया जाएगा और उन्हें मतदान के लिए तैयार रहने के लिए कहा जाएगा। बाहर काम करने वालों को भी मतदान के लिए बुलाया जाएगा। निरंतर संपर्क और अभियान के माध्यम से चालीस गांव में सौ प्रतिशत मतदान के मुश्किल काम को आसान किया जाएगा।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.