Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Nomadic Elephant 2026: पिथौरागढ़ में भारत-मंगोलिया का संयुक्त सैन्य अभ्यास, रूम इंटरवेंशन और बोख कुश... Yogi Adityanath Delhi Visit: पीएम मोदी और जेपी नड्डा से मिले सीएम योगी आदित्यनाथ, यूपी चुनाव और संगठ... सोशल मीडिया पर दिखावा पड़ा भारी: यूट्यूबर मधुमिता के घर से ₹1 करोड़ के सोने-हीरे के जेवर चोरी Delhi Festive Preparations: रामलीला, दुर्गा पूजा और छठ पर्व के लिए दिल्ली सरकार ने बनाई 3 विशेष समित... वोटर रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया हुई बेहद आसान: अब दफ्तरों के चक्कर लगाने से मिलेगी मुक्ति, घर आएंगे BLO मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार पर गरमाई सियासत: राहुल गांधी ने साझा किया जिजी थॉमसन का दावा UKSSSC VPDO Scam: 2016 भर्ती घोटाले में हरीश रावत से ईडी ने किए सवाल-जवाब, कांग्रेस ने बताया बदले की... Sambhal News: आचार्य प्रमोद कृष्णम को बब्बर खालसा से जुड़ी धमकी, विदेशी नंबर से ऑडियो कॉल; गृह मंत्र... Roorkee News Today: रुड़की में दोहरे हत्याकांड से सनसनी, गांव में भारी पुलिस बल तैनात; एसएसपी बोले- ... Election Commission Reforms: चुनाव आयोग में पारदर्शिता की नई पहल, SIR प्रोसेस, ECINet और अधिकारियों ...

आगर-मालवा जिले के सोयत में लगातार बारिश से जलभराव से निपटने राहत, बचाव कार्य प्रारंभ SDRF और होमगार्ड की टीम जुटी

0 97

आगर-मालवा,10 अगस्त जिला आपदा प्रबंधन कंट्रोल रूम से प्राप्त सूचना के अनुसार तहसील सोयत, थाना सोयत क्षेत्र में सुबह से हो रही लगातार वर्षा के कारण निचले स्थानों पर जलभराव की जानकारी मिलते ही कलेक्टर डॉ. शेर सिंह मीना एवं एडीएम डॉ. शालिनी श्रीवास्तव के निर्देशन में जिला प्रशासन द्वारा जनसुरक्षा तथा राहत एवं बचाव के लिए होमगार्ड एवं एसडीआरएफ की टीम को तत्काल सोयत भेजा गया हैं।

कंपनी कमांडर के नेतृत्व में SDRF के जवान लक्ष्मण, गोविंद, मनीष तथा होमगार्ड के जवान विजेंद्र, महेंद्र आवश्यक राहत सामग्री सहित शासकीय वाहन से मौके पर पहुंचकर राहत एवं बचाव कार्य में जुटे हुए है।

कंपनी कमांडर सुश्री कविता सोलंकी ने उक्त जानकारी देते हुए बताया कि एसडीएम श्रीमती देव कुंवर सोलंकी एवं डिप्टी कलेक्टर सुश्री अर्पिता राय भी सोयत पहुंच कर राहत एवं बचाव कार्यों पर निगरानी रखे हुए हैं। अभी तक कहीं से भी कोई अप्रिय घटना की कोई सूचना नहीं मिली है।
जिला प्रशासन द्वारा स्थिति पर सतत निगरानी रखी जा रही है।
जिले के नागरिकों से अपील है कि जलभराव वाले क्षेत्रों में अनावश्यक आवागमन न करें और प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करें।

Leave A Reply

Your email address will not be published.