Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
कलेक्टर डॉ. शेर सिंह मीना ने हाई स्कूल अंबा देव में स्मार्ट क्लास का किया निरीक्षण कलेक्टर डॉ. शेर सिंह मीना ने जन विश्वास अभियान के तहत ग्राम दाबड़िया का किया आकस्मिक निरीक्षण हल्द्वानी में कांग्रेस रैली स्थल के 'शुद्धिकरण' पर भड़की झारखंड कांग्रेस, 14 अगस्त को सभी जिलों में ... रांची रेलवे स्टेशन पर RPF का बड़ा एक्शन: 'ऑपरेशन WILEP' के तहत 2 दोमुंहा सांप और 3 नाग के साथ 2 तस्क... रांची: JPSC-JSSC आंदोलन के बीच अस्पताल में भर्ती देवेंद्र नाथ महतो से मिले रघुवर दास, कहा— 'छात्रों ... आईआईटी धनबाद के शोधकर्ताओं का कमाल: 80% फ्लाई ऐश और 20% प्लास्टिक से बनाया FPA, अंडरग्राउंड माइंस हो... रांची के मोरहाबादी मैदान में स्वतंत्रता दिवस की तैयारियां अंतिम दौर में, सीएम हेमंत सोरेन करेंगे ध्व... JPSC-JSSC आंदोलन पर पुलिस-प्रशासन की सख्ती पर भड़के छात्र: सीधे मुख्यमंत्री से करेंगे बात, मांगों पर... पलामू, गढ़वा और लातेहार में स्वतंत्रता दिवस पर हाई अलर्ट: थानों को SOP जारी, पलामू में वित्त मंत्री ... दुमका में राज्यपाल संतोष गंगवार फहराएंगे तिरंगा: पुलिस लाइन में रिहर्सल पूरी, देवघर के KKN स्टेडियम ...

शख्स पर गिरी दीवार, दो कांस्टेबल आए सामने… फिर जो हुआ उसे देखकर आप भी कहेंगे ‘शाबाश पुलिस’

46

तेलंगाना से एक वीडियो सामने आया है जिसमें दो पुलिसकर्मियों ने ऐसा कमाल कर दिया कि हर कोई उनकी तारीफ करने को मजबूर हो रहा है. दो पुलिसकर्मियों ने इंसानियत की ऐसी मिसाल पेश की है कि उनकी चर्चा पूरे प्रदेश में हो रही है. लोग सोशल मीडिया पर भी इस वीडियो पर तरह-तरह की प्रतिक्रिया दे रहे हैं. इतना तय है कि जो भी यह वीडियो देख रहा है तारीफ किए बिना नहीं रह पा रहा है.

जानकारी के मुताबिक यह पूरा मामला तेलंगाना के मुलुगु का है. जहां पसरा इलाके में अचानक भरभराकर एक मकान की दीवार ढह गई. मकान की दीवार के नीचे एक शख्स दब गया. जिससे वह मरणासन्न हो गया. आस-पास के लोग उसे मृत समझकर उसके पास नहीं गए. इस दौरान वहां पर दो पुलिस कांस्टेबल मौजूद थे. उन्होंने कमान संभाली और युवक को बचाने के लिए जी जान लगा दी. पुलिस कांस्टेबल ने तुरंत शख्स को बचाने की कोशिश की.

दीवार गिरने से दबा शख्स

दीवार गिरने की वजह से जो शख्स चपेट में आया था उसका नाम लक्ष्मण बताया जा रहा है. उसे उसके साथियों ने मृत समझ लिया था. इसी बीच वहां पर तैनात दो पुलिस कांस्टेबल जिनके नाम मधु और मधुकर हैं पहुंच गए. उनमें से एक कांस्टेबल ने शख्स को तुरंत सीपीआर देना शुरू कर दिया. वहीं दूसरे कांस्टेबल ने पहले तो शख्स की हलचल नोटिस की और फिर उसे मुंह से सांस भरी.

देखते ही देखते जिंदा हुआ शख्स

लंबी कोशिशों के बाद आखिरकार लक्ष्मण को धीरे-धीरे होश आना शुरू हुआ. तुरंत उन्हें उसी हालत में हॉस्पिटल पहुंचाया गया जहां पर उनकी जान बचाई गई. हर कोई दोनों सिपाहियों की तारीफ करते नहीं थक रहा है. स्थानीय लोगों ने कहा कि अगर दोनों सिपाही वहां पर मौजूद नहीं होते तो लक्ष्मण की जान बचाना असंभव था. हॉस्पिटल के डॉक्टर्स ने भी कांस्टेबलों की तारीफ की है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.