Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
BSF Attari Border News: अटारी सीमा पर रिट्रीट सेरेमनी का नया शेड्यूल जारी; शाम 5:30 बजे शुरू होगी पर... Batala Viral Video: गुरु नानक देव जी के विवाह पर्व में ट्रैक्टर स्टंट पड़ा भारी; तेज रफ्तार में पलटा... Dubai Visa Fraud: 90 हजार में दुबई भेजा, छीना पासपोर्ट और मुर्गीखाने में रखा! जालंधर के पीड़ित ने सु... Amritsar Flooding Alert: तरनतारन रोड के पास नहर टूटने से मचा हड़कंप; मिट्टी की बोरियों से दरार भरने ... Punjab Gold Silver Price Today: पंजाब में उछले सोना-चांदी के दाम; जालंधर में 24 कैरेट सोना ₹1.58 लाख... Ferozepur Central Jail: केंद्रीय जेल फिरोजपुर में फिर चला तलाशी अभियान; 10 और मोबाइल फोन बरामद, कैदि... Etah Fake University Scam: एटा में चायवाले के नाम पर चल रही थी फर्जी यूनिवर्सिटी; भेद खुला तो प्रिंस... Bihar Flood Relief: सीएम सम्राट चौधरी ने मुख्यमंत्री राहत कोष में दान दी एक महीने की सैलरी; नितिन नब... Durg News Today: फेसबुक पोस्ट पर बवाल; भिलाई-3 थाने पहुंचे कांग्रेसी, भाजयुमो नेता पर FIR और गिरफ्ता... Agra Mahakumbh Ambikapur: सीएम विष्णु देव साय ने किया 'अग्र महाकुंभ 2026' का शुभारंभ; अग्रवाल समाज क...

Valentine’s Day Scam: वैलेंटाइन डे पर प्यार के नाम पर ‘लूट’! इन 3 ऑनलाइन स्कैम से रहें सावधान, खाली हो सकता है बैंक अकाउंट

29

Valentines Day के मौके पर आपके साथ स्कैम न हो जाए, इसलिए अलर्ट रहना बेहद जरूरी है. ऑनलाइन स्कैमर्स के लिए ये समय साल के सबसे बिज़ी समय में से एक होता है. उन्हें पता होता है कि इमोशंस बहुत ज्यादा हैं, लोग ज्यादा खर्च कर रहे हैं, और कई लोग भरोसा करने के लिए तैयार रहते हैं. Dating Apps से लेकर Fake Shopping Sites तक, 14 फरवरी के आसपास होने वाले स्कैम्स नुकसान पहुंचाने और रोमांटिक दिखने के लिए बनाए जाते हैं, लेकिन ये आपको इमोशनली और फाइनेंशियली भी झटका दे सकते हैं. वैलेंटाइन डे के पास आते ही आपको कुछ ऐसे Online Scams हैं जिनसे सावधान रहना चाहिए.

Romance Scam

यह सबसे आम और नुकसानदायक वैलेंटाइन डे स्कैम है. यह आमतौर पर डेटिंग ऐप्स या सोशल मीडिया पर शुरू होता है. कुछ ही दिनों में एक गहरा कनेक्शन महसूस करने का दावा किया जाता है, इस स्कैम में अक्सर आमने-सामने मिलने या वीडियो कॉल करने से बचते हैं. इसके बाद जल्द ही अचानक से कोई समस्या सामने आती है जैसे कोई मेडिकल इमरजेंसी, काम से जुड़ी कोई समस्या या पैसे की जरूरत हो सकती है. एक बार जब आप पैसे भेज देते हैं तो रिक्वेस्ट जारी रहती है या वह व्यक्ति गायब हो जाता है. यहां एक बात जो गांठ बांधने वाली है वह यह है कि कभी भी किसी ऐसे व्यक्ति को पैसे, गिफ्ट कार्ड न भेजें जिससे आप असल जिंदगी में मिले नहीं हैं.

नकली शॉपिंग वेबसाइट

स्कैमर आकर्षक वेबसाइट बनाते हैं जो भारी डिस्काउंट पर ज्वेलरी, परफ्यूम, घड़ियां या चॉकलेट बेचती हैं. ये साइट प्रोफेशनल दिखती हैं और वैलेंटाइन डे पर गारंटीड डिलीवरी का वादा करती हैं. एक बार जब आप ऑर्डर करते हैं तो या तो कुछ नहीं आता या आपको सस्ती नकली चीज मिलती हैं. खरीदने से पहले, वेबसाइट के बाहर रिव्यू देखें, सही कॉन्टैक्ट डिटेल्स देखें और उन वेबसाइट्स से खरीदारी करने से बचें जो ऑर्डर आने से पहले ही आपसे पेमेंट ले लेते हैं और जिनपर कोई रिटर्न पॉलिसी नहीं है.

नकली Gift के लिए आया मैसेज

वैलेंटाइन डे या फिर वैलेंटाइन वीक में अक्सर ऐसा देखने को मिला है कि एक टेक्स्ट या ईमेल आता है जिसमें लिखा होता है कि एक सरप्राइज वैलेंटाइन गिफ्ट आपका इंतजार कर रहा है. इसे पाने के लिए, आपको एक लिंक पर क्लिक करने के लिए कहा जाता है जिसमें एड्रेस कंफर्म करने और डिलीवरी फीस देने के लिए कहा जाता है. ये लिंक अक्सर नकली पेज पर ले जाते हैं जो आपकी पर्सनल या बैंकिंग डिटेल्स चुरा लेते हैं. अगर आपने कुछ भी ऑर्डर नहीं किया है या आपको उम्मीद नहीं है कि आपको कोई ऐसा कुछ भेज सकता है तो लिंक पर क्लिक न करें. ध्यान दें कि डिलीवरी कंपनियां रैंडम मैसेज के ज़रिए सेंसिटिव जानकारी नहीं मांगती हैं.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.