Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Jamaica Reparations UK King Charles: जमैका ने ब्रिटेन के सामने रखी गुलामी के मुआवजे की मांग, जानिए क... Tarang Shakti and Submarine Deal: भारत-जर्मनी रक्षा सहयोग को मिलेगी नई रफ्तार, तरंग शक्ति एक्सरसाइज ... Canada Deportation Bishnoi Gang: कनाडा ने लॉरेंस बिश्नोई गैंग के खिलाफ बढ़ाई सख्ती, छात्र बनकर गए भा... Bank Strike September 2026 Update: देशव्यापी बैंक हड़ताल से पहले राहत, 27 सितंबर यानी रविवार को खुले... ICRA Report On OMCs: सरकारी तेल कंपनियों को रोज ₹530 करोड़ का नुकसान; इक्रा की रिपोर्ट में बड़ा खुला... Angiography vs Angioplasty: एंजियोग्राफी और एंजियोप्लास्टी में क्या है अंतर? कार्डियोलॉजिस्ट से समझे... Bhopal News: 50 टन कचरा और कैडमियम-सीसा जैसी धातुएं; गणेश उत्सव के बाद भोपाल के झीलों पर बढ़ा पर्याव... MP High Court On POCSO Act: 'लंबित हैं 14,531 मामले'; मध्य प्रदेश हाईकोर्ट ने पॉक्सो केसों में बढ़ोत... Ujjain Bairwa Samaj Dol Samaroh: 24 अखाड़े, 16 झांकियां और रासलीला; उज्जैन में बैरवा समाज ने भव्यता ... Shahdol Elephant Threat: बाणसागर के 25 हाथियों के आतंक से ग्रामीणों को बचाएगी DFO तरुणा वर्मा की नई ...

बिना परमिशन कोई भी Switch Off नहीं कर पाएगा आपका फोन, ऐसे एक्टिवेट करें पासवर्ड

46

स्मार्टफोन्स अब सिर्फ कॉलिंग तक ही सीमित नहीं है, ये एक ऐसा डिवाइस है जिसमें हम सभी अपने जरूरी डॉक्यूमेंट्स और डेटा को स्टोर रखते हैं. यही वजह है कि यूजर्स के लिए Mobile Safety इस वक्त सबसे जरूरी चीज है. आप भी अपने फोन की सिक्योरिटी को लेकर टेंशन में रहते हैं तो आज हम आप लोगों को एक ऐसा बढ़िया फीचर बताएंगे जो शायद ही आप जानते होंगे.

अगर आप चाहते हैं कि बिना आपकी परमिशन के कोई भी आपका फोन स्विच ऑफ न कर पाए तो इसके लिए आपको क्या करना होगा? अगर आप इस सवाल का जवाब नहीं जानते हैं तो आइए आपको बताते हैं कि किस तरह से इस काम को आप बहुत ही आसानी से कर सकते हैं.

How To Create Password For Power Off: ऐसे सेट करें पासवर्ड

जैसे ही आप पासवर्ड क्रिएट कर अप्लाई कर देंगे तो उसके बाद बिना आपकी परमिशन के कोई भी आपका फोन स्विच ऑफ नहीं कर पाएगा, लेकिन ये काम होगा कैसे आइए जानते हैं. इस काम को करने के लिए आपको बस कुछ सिंपल स्टेप्स को फॉलो करना होगा.

पहला स्टेप तो यह है कि आपको अपने फोन की सेटिंग्स को ओपन करना होगा. फोन की सेटिंग्स को ओपन करने के बाद आपको सेटिंग्स में सर्च बार का यूज करना होगा. सर्च बार में आपको लिखना होगा Password, एक बात जो यहां गौर करने वाली है वह यह है कि किसी डिवाइस में ये फीचर पासवर्ड तो किसी हैंडसेट में ये फीचर Power Off नाम से आपको मिल सकता है.

ये फीचर रियलमी, ओप्पो, वीवो जैसे सभी स्मार्टफोन्स में आपको बहुत ही आसानी से मिल जाएगा. जैसे ही आप सर्च करेंगे आपको Require Password to Power Off नाम से ऑप्शन मिलेगा, इस ऑप्शन पर क्लिक करें.

ये फीचर फोन में बंद रहता है, लेकिन आप इसस फीचर को ऑन कर सकते हैं, जैसे ही इस फीचर को आप ऑन करेंगे तो यह फीचर आपको अपने फोन का लॉक स्क्रीन पासवर्ड डालने के लिए कहेगा. इस फीचर को एक्टिवेट या फिर कह लीजिए ऑन करने के बाद जब कोई भी आपका फोन ऑफ करने की कोशिश करेगा तो फोन पहले पासवर्ड मांगेगा.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.