Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
बालाघाट में घर में घुसकर सो रही महिला को उठा ले गया बाघ: कान्हा बफर जोन में दिल नहला देने वाला हादसा... पन्ना में दर्दनाक हादसा: 9 माह की गर्भवती महिला और अजन्मे बच्चे की मौत, एनीमिया बनी वजह; पति पर लापर... इंदौर ने नम आंखों से दी वीर सपूत को अंतिम विदाई, मेजर हमजा आरिफ सैन्य सम्मान के साथ सुपुर्द-ए-खाक ग्वालियर में गुमशुदा तोते 'शकुंतला' के लिए 50 हजार का इनाम: ढोल-लाउडस्पीकर से तलाश में जुटा ओझा परिव... इंदौर में महज 7 दिन में टूटा शादी का बंधन, फैमिली कोर्ट ने तलाक की अर्जी को दी मंजूरी रतलाम में एग्रीमेंट वाली शादी का खौफनाक अंत: 3rd फ्लोर से रस्सी के सहारे भाग रही थी 23 साल की दुल्हन... छतरपुर में हॉस्टल की बड़ी लापरवाही! छत फांदकर एक साथ भागे 3 छात्र; मचा हड़कंप, परिजनों के उड़े होश गोरखपुर में दिल दहला देने वाली घटना, बहन से छेड़छाड़ का विरोध करने पर 9 वर्षीय मासूम की पीट-पीटकर हत... Vपप्पू यादव की प्रेस कॉन्फ्रेंस में हंगामा: चाकू लेकर पहुंचा युवक, समर्थकों ने दबोचा; सांसद बोले— 'म... Solar Eclipse 2027: 75 साल बाद सऊदी अरब में दिखेगा पूर्ण सूर्य ग्रहण, 21वीं सदी की सबसे बड़ी खगोलीय ...

इंदौर में मन रहा नो-कार डे, कलेक्‍टर बस से और महापौर ई-‍बाइक से पहुंचे कार्यालय

49

इंदौर में आज नो-कार डे मनाया जा रहा है। इसके चलते कलेक्‍टर इलैया राजा सिटी बस से और महापौर पुष्‍यमित्र भार्गव ई-बाइक से कार्यालय पहुंचे। कलेक्टर डॉ इलैयाराजा टी ने आज नो कार डे के तहत अपने कार्यालय जाने के लिए लोक परिवहन सेवा का उपयोग किया। वे सुबह कार्यालय जाने के लिए अपने घर से पैदल निकले। जीपीओ पहुँचे। यहां से वे आई बस में सवार हुए।

आई बस से भवर कुआंं पहुंचे। भवर कुआ से वे सिटी बस में सवार होकर अपने कार्यालय आये। इसी तरह अन्य अधिकारी-कर्मचारियों ने भी सायकिल/लोक परिवहन सेवा/दो पहिया वाहन आदि का उपयोग किया।

देश का सबसे साफ शहर अब पर्यावरण को बेहतर बनाने की ओर बढ़ रहा है। प्रदूषण को कम करने की दिशा में यह अपील की गई है। महापौर भार्गव ने कहा कि इंदौर स्वच्छता में नंबर वन के साथ ही वायु गुणवत्ता स्तर में भी उच्च स्तर पर है। इसके लिए आवश्यक है कि हम सभी पर्यावरण संरक्षण के क्रम में वायु प्रदूषण को रोकने में सहयोग करें।

इसी क्रम में आगामी 22 सितंबर को शहर में नो कार डे मनाने का अभियान चलाया जा रहा है। इस दौरान शहर के जनप्रतिनिधियों के साथ ही शहर की सहयोगी संस्थानों के माध्यम से नागरिकों को चार पहिया वाहन के स्थान पर लोक परिवहन बस, साइकल, बाइक का अधिक से अधिक उपयोग करने की अपील की जा रही है।

महापौर भार्गव ने कहा कि एआइसीटीएसएल के माध्यम से संचालित माय बाइक और चलो एप के संबंध में संबंधित से जानकारी ली गई। साथ ही नो कार डे के दिन माय बाइक की संख्या बढ़ाने पर भी चर्चा की गई। साथ ही विभागीय अधिकारियों से आगामी 22 सितंबर को लोक परिवहन की बसों व अन्य साधनों के उपयोग इन रूट पर अधिक रहे, इस बारे में निर्देश दिए। साथ ही इन्हें इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित करने के लिए भी कहा गया है।

साथ ही शहर के मुख्य क्षेत्रों, बीआरटीएस, सी 21, मल्हार मेगा, टीआइ माल व अन्य माल व सार्वजनिक स्थानों पर नो कार डे के संबंध में नागरिकों में जागरूकता हेतु व्यापक स्तर पर प्रचार-प्रसार करने के निर्देश दिए गए।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.