Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Bhiwani Boxer Sakshi Chaudhary: एशियन गेम्स में बॉक्सर साक्षी चौधरी का शानदार प्रदर्शन, प्री-क्वार्ट... Raipur Crime News: आमापारा में विवाद के बाद पार्षद की कार पर हमला! CCTV फुटेज खंगाल रही कोतवाली पुलि... MP Railway Special Train: त्योहारी सीजन में रेलवे का तोहफा; महू-इंदौर-रीवा स्पेशल ट्रेन शुरू, 10 ट्र... Chhattisgarh Crime News: जांजगीर में पुलिस विवेचना पर उठे सवाल! निर्दोष को जेल भेजने के मामले में SP... Western UP Politics: 2027 के चुनाव से पहले मुस्लिम नेतृत्व पर घमासान, जानिए क्या है सपा की नई रणनीति... Pakistan Terror Link in Panchkula Firing: ड्रग्स तस्करी, हवाला और टेरर फंडिंग का हुआ बड़ा खुलासा, जि... Hisar Police Action: होटल 999 और होटल राज पर पुलिस का छापा, एसपी सिद्धांत जैन ने दी सख्त चेतावनी Chandigarh Crime News: टैक्सी लूट और हत्या के मामले में बड़ी सफलता, सेक्टर-56 के जंगल से दबोचे गए दो... Dementia and Alzheimer News: भूलने की बीमारी को न करें नजरअंदाज, पीजीआई में जल्द शुरू होगा खास बॉडी-... Haryana Khap/Panchayat News: मंत्री रणबीर गंगवा की ससुराल वाले गांव में पंचायत का बड़ा फैसला, एक ही ...

48 घंटे के अंदर टीम इंडिया से बाहर होने वाले खिलाड़ी का बड़ा बयान, डेब्यू करने का सपना टूटा

35

भारत और जिम्बाब्वे के बीच आज यानी 7 जुलाई से 5 मैचों की टी20 सीरीज शुरू होने जा रही है. इस सीरीज के लिए शुभमन गिल की कप्तानी में एक युवा टीम खेलने उतरेगी. भारतीय टीम में उन खिलाड़ियों को भी मौका दिया है, जिन्होंने आईपीएल 2024 में अपनी छाप छोड़ दी. इनमें एक नाम युवा ऑलराउंडर नितीश रेड्डी का भी था. लेकिन टीम सेलेक्शन के 48 घंटे के अंदर ही उन्हें चोट के चलते टीम से बाहर होना पड़ा था, जिसे चलते जिम्बाब्वे सीरीज के लिए टीम इंडिया के डेब्यू करने का उनका सपना टूट गया. नितीश रेड्डी ने अब अपनी वापसी पर बड़ा बयान दिया है.

चोट के चलते टीम से बाहर होने पर नितीश रेड्डी का बड़ा बयान

नितीश रेड्डी आईपीएल 2024 के लिए चर्चों में आए थे. उन्होंने सनराइजर्स हैदराबाद के लिए खेलते हुए सभी का ध्यान अपनी ओर खींचा था. जिसके बाद उन्हें टीम इंडिया में शामिल किया गया, लेकिन चोट ने उनके अरमानों पर पानी फेर दिया. नीतीश ने एएनआई से बात करते हुए अपनी चोट पर कहा कि यह खेल का हिस्सा है, इसलिए मैं इस चोट को अपने दिमाग में ज्यादा नहीं लेता. मैं भविष्य पर भी ध्यान लगाने करने की कोशिश कर रहा हूं. हर जगह मौके मिलते हैं और जब मौका मिले तो आपको तैयार रहना होगा. यह मेरे लिए पहला मौका था, और मैं इससे बहुत खुश हूं. चोट दुनिया भर के किसी भी एथलीट के लिए बड़ी परेशानी होगी, इसलिए जैसे ही मैं इस चोट से उबर जाऊंगा, मैं मैदान पर वापस आ जाऊंगा, और इससे मुझे किसी और चीज से ज्यादा खुशी मिलती है.

सिक्स हिटर कैसे बने नितीश रेड्डी?

नितीश रेड्डी ने आईपीएल के इस सीजन में बड़े-बड़े शॉट लगाकर फैंस को अपना दीवाना बनाया. उन्होंने इस सीजन में 13 मैच खेलते हुए 303 रन बनाए. उन्होंने ये भी बताया कि सिक्स हिटर बनने के लिए उन्होंने कितनी मेहनत की. 21 साल के नितीश रेड्डी ने कहा कि पहले साल मुझे बल्लेबाजी का मौका नहीं मिला था. इसके बाद मैंने 140 से 150 किलोमीटर प्रति घंटे की गति से गेंद का सामना करने का अभ्यास किया. खेल के शुरुआती चरण में मेरी पसलियों और जांघ पर चोट भी लगी. लेकिन मैं हमेशा कहता था कि मुझे गति से डरना नहीं चाहिए और एक महीने के बाद मैंने तेज गेंदों पर अच्छी तरह से बल्लेबाजी करना शुरू कर दिय. मैं हर दिन करीब एक घंटे तक शैडो प्रैक्टिस करता था और इससे मुझे अपनी बल्लेबाजी को सुधारने में मदद मिली.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.