Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Bihar Crime News: कैमूर में जमीन के पैसों के विवाद में जिंदा जलाए गए फौजी की मौत, गुस्साए ग्रामीणों ... Gaya Pitru Paksha Mela 2026: गया में ऑनलाइन पिंडदान और टूरिज्म पैकेज पर विवाद, पंडा समाज ने जताई कड़... Nashik Illegal Tree Felling: नासिक में विज्ञापन बोर्ड के लिए काटे गए 50 से ज्यादा पेड़, विज्ञापन कंप... Ashirwad Ka Diya Campaign: पीएम मोदी के जन्मदिन पर वाराणसी से लेकर कोलकाता तक जलाए गए दीये, सीएम योग... Kurnool Ganesh Visarjan News: गणपति बप्पा को वापस मांगते हुए रोता दिखा बच्चा, वीडियो सोशल मीडिया पर ... Syrian Politics Update: बशर अल-असद के जाने के बाद नई संसद का ऐतिहासिक कदम; काउंटर-टेररिज्म कोर्ट को ... Japan Bear Crisis: जापान में क्यों बढ़ रहा है भालुओं का खतरा? सरकार ने उठाया बड़ा प्रशासनिक कदम US Russia Sanctions Bill: अमेरिका के नए प्रतिबंध बिल पर भड़का रूस; क्रेमलिन बोला- यूक्रेन शांति वार्... Shergarh Mathura News: हाईटेंशन लाइन से छुआ बोरिंग का पाइप, करंट लगने से तीन लोगों की दर्दनाक मौत और... DM Avinash Singh Action in Bareilly: राजस्व वसूली में गबन पर गाज, मीरगंज और फरीदपुर तहसील में प्रशास...

गैंगरेप किया, तलवार से उंगलियां काटीं; राजस्थान में लड़की के साथ हैवानियत; हैरान कर देगी वजह

38

राजस्थान के बांसवाड़ा जिले में गैंगरेप का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है. सेकेंड ईयर में पढ़ने वाली छात्रा के साथ दो दरिंदों ने वारदात को अंजाम दिया. आरोपियों ने पहले गैंगरेप किया, फिर तलवार से उंगलियों को काट डाला. राजस्थान पुलिस ने मामले में केस दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. वहीं, दूसरे आरोपी की तलाश की जा रही है. पुलिस मुख्य आरोपी से लगातार पूछताछ कर रही है. पीड़िता के मुताबिक, आरोपी ने उसे जान से मारने की कोशिश की, लेकिन इससे पहले कि वो अपने मंसूबे में कामयाब होता, उसके घरवाले मौके पर पहुंच गए. उन्होंने पुलिस को खबर दी और पीड़िता को अस्पताल में भर्ती करवाया.

पुलिस को दी गई जानकारी के मुताबिक, रेप के बाद दरिंदों ने पीड़िता के हाथ की दो अंगुलियां और अंगूठा भी काटकर अलग कर दिया. दरअसल, आरोपी पीड़िता पर लंबे समय से शादी का दबाव बना रहा था. उसके मना करने पर, आरोपी ने दोस्त के साथ मिलकर पीड़िता पर हमला कर दिया.

लड़की से एकतरफा प्यार करता था

आरोपी पीड़ित लड़की को पिछले 5 सालों से जानता था. वो उसे एकतरफा प्यार करता था. उससे शादी करना चाहता था. आए दिन वो उस पर शादी को लेकर दबाव बनाता था. वो अक्सर इस बात पर मना कर देती थी. लड़की के परिवार वाले भी शादी के लिए तैयार नहीं थे. शादी के लिए मना करने पर वो गुस्सा हो जाता था.

पीड़िता के परिजन उसकी सगाई दूसरी जगह कर रहे थे, आरोपी इससे नाराज था. पीड़िता भी एन वक्त पर युवक के खिलाफ चली गई, इसलिए आरोपी ने पीड़िता से ज्यादती के साथ हत्या करने की साजिश रची. घटना से पहले भी आरोपी ने युवती पर शादी के लिए दबाव बनाने की कोशिश की लेकिन पीड़िता ने उसे शादी करने से इनकार कर दिया.

हाथों की उंगलियों को काट दिया

इसके बाद आरोपी पीड़िता को घर से 200 मीटर की दूरी तक लेकर गया. अपने दोस्त को बुलाया और उसके साथ जबरदस्ती की, गैंगरेप किया. यही नहीं, उसके हाथ और मुंह पर तलवार से हमला कर दिया. उसकी हाथों की उंगलियों को और अंगूठे को काट दिया. पीड़िता की चिल्लाने की आवाज सुनकर, जब उसके भाई और मां मौके पर पहुंचे तो उन्होंने बेटी को जमीन पर खून से लथपथ बेहोश अवस्था में पाया.

चीख सुनकर आस-पास के अन्य लोग भी वहां पहुंच गए. घटना के बारे में पूछने पर पीड़िता ने आरोपी युवकों के नाम बताए. परिवार ने पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की और मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया. डीएसपी ने बताया कि आरोपी कालू को गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि दूसरे आरोपी की तलाश जारी है. पुलिस ने बताया कि मुखबीर से सूचना मिली थी कि आरोपी घर से 300 मीटर की दूरी पर है, तभी टीम वहां पहुंची और कालू को गिरफ्तार कर लिया.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.