Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
कोल्हापुर गोकुल डेयरी चुनाव विवाद पर राहुल गांधी का बीजेपी पर बड़ा हमला, बोले— 'दूध उत्पादकों के वोट... बेंगलुरु में ऑनलाइन शॉपिंग का रिफंड मांगना महिला को पड़ा भारी, कस्टमर केयर के चक्कर में गंवाए 1 लाख ... लखनऊ में सपा दफ्तर के बाहर लगे धीरेंद्र शास्त्री के विरोध में पोस्टर, '27 में कृष्ण आएंगे' का संदेश सतना में नाबालिग हत्या के आरोपी का जेल से छूटने पर भव्य स्वागत, बोलेरो के बोनट पर बैठकर सिगरेट के छल... मध्य प्रदेश के राजघरानों और निजी लोगों के पास मौजूद वन्यजीव ट्रॉफियों की होगी जांच, 21 साल बाद होगा ... नोएडा में चोरों का अनोखा कारनामा! क्रेन से सफेद वैगनआर कार उठाकर ले गए चोर, सीसीटीवी में कैद हुई वार... उत्तरकाशी में बड़ा सड़क हादसा, गंगोत्री हाईवे पर अनियंत्रित होकर गंगा नदी में गिरी इनोवा कार— 4 शव ब... बेंगलुरु के होटलों में महंगी हुई चाय, कॉफी, इडली और डोसा— दूध और चावल के दाम बढ़ने से होटल मालिकों न... Virat Kohli 38th Birthday Special Performance Analysis: जन्मदिन विशेष: जानिए 19 साल की उम्र से लेकर ... रणबीर कपूर की 'रामायण' पर क्या बोले टीवी के 'लक्ष्मण' सुनील लहरी? फिल्म के गानों को लेकर जाहिर की ना...

चार धामा यात्रा में टूटा रिकॉर्ड, पिछले साल से 7.21 लाख अधिक भक्तों ने किए दर्शन

76

चार धाम यात्रा में पहुंचने वाले भक्तों की संख्या ने रिकॉर्ड तोड़ दिया है.उत्तराखंड में चार धाम यात्रा चल रही है, दुनिया भर के अलग-अलग हिस्सों से यात्रा में शमिल होने के लिए श्रद्धालु पहुंच रहे हैं. इस वर्ष चारधाम यात्रा 10 मई को शुरू हुई थी और करीब एक महीने में 19 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने चार धाम में दर्शन किए हैं जो कि पिछले साल के मुताबिक करीब 7.21 लाख अधिक हैं. पिछले साल चार धाम यात्रा की शुरुआत 22 अप्रैल 2023 को हुई थी और एक महीने के अंदर 12,35,557 श्रद्धालुओं ने दर्शन किए थे.

इस बार दर्शन करने वालों की संख्या बढ़कर 19,56,269 तक पहुंच गई है. चार धाम को लेकर श्रद्धालुओं में उत्साह निरंतर बना हुआ है और दर्शन करने वालों की संख्या तेजी से बढ़ रही है. चार धाम की यात्रा करीब 1670 किलोमीटर के करीब है जिसको पूरा करने में लगभग 12 से 15 दिनों का समय लगता है.

श्रद्धालुओं की मौत का आंकड़ा 100 पार

तेजी के साथ बढ़ती दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की संख्या के साथ-साथ चार धाम यात्रा में मौत का आंकड़ा भी तेजी से बढ़ रहा है. इस वर्ष यह आंकड़ा 100 के पार जा चुका है. यह सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है. राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र से मिली जानकारी के अनुसार केदारनाथ धाम में 49, बदरीनाथ धाम में 22, यमुनोत्री धाम में 22 और गंगोत्री धाम में 7 श्रद्धालुओं की मौत हो चुकी हैं. ये सभी मौतें दिल का दौरा पड़ने की वजह से हुई हैं.

चार धाम यात्रा में शामिल प्रमुख स्थल

उत्तराखंड में श्रद्धालु जिन धार्मिक स्थलों का दौरा करते हैं, उनमें से सबसे प्रमुख चार धाम यात्रा है. इस तीर्थयात्रा में हिमालय की ऊंचाई पर स्थित चार पवित्र स्थल – यमुनोत्री, गंगोत्री, केदारनाथ और बद्रीनाथ शामिल हैं. हिंदी में, ‘चर’ का अर्थ है चार और ‘धाम’ का अर्थ धार्मिक स्थलों से है.

कब खत्म होगी चार धाम यात्रा?

गंगोत्री और यमुनोत्री मंदिर के लिए यात्रा अक्षय तृतीया से शुरू होती है. केदारनाथ यात्रा की तिथि शिवरात्रि पर और बद्रीनाथ मंदिर के कपाट खुलने की तिथि बसंत पंचमी के दिन तय होती है. चारधाम यात्रा अप्रैल-मई में शुरू होती है और हर साल अक्टूबर-नवंबर में बंद हो जाती है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.