Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
JPSC पेपर लीक मामला: CID ने पूर्व अध्यक्ष खियांगते को लिया हिरासत में, 17वें दिन भी छात्रों का प्रदर... दिल्ली विधानसभा में पेश 2024-25 की CAG रिपोर्ट: सब्सिडी में 172% की बढ़ोतरी, घटकर 3,695 करोड़ हुआ कै... जयपुर में राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़ा मामला: डीप-टेक रोबोटिक कंपनी से सीक्रेट कोडिंग और LiDAR सेंसर च... पेपर लीक के 'Proceeds of Crime' की होगी जांच: ED खंगालेगी पूरा नेटवर्क, NEET-UG मामले में भी जल्द हो... केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा का राहुल गांधी पर बड़ा हमला, बोले— "राहुल हर दिन बदलते हैं गोलपोस्ट, फैला... मानसून सत्र के अंतिम 2 दिन: छात्र लाठीचार्ज पर चर्चा को तैयार सरकार, क्या JPC को भेजा जाएगा FCRA संश... दिल्ली विधानसभा में सीएम रेखा गुप्ता का बड़ा वक्तव्य, कहा— "First in My Bloodline" हर बेटी के सशक्ति... दिल्ली और झारखंड में छात्रों पर बल प्रयोग पर भड़के राहुल गांधी, राम मंदिर में कथित चोरी पर भी पीएम म... महाराष्ट्र में साइबर अपराधियों पर पुलिस का बड़ा एक्शन, 'ऑपरेशन 1930 साइबर सेफ्टी' के तहत 803 प्रोएक्... ठाणे के कापूरबावडी में करोड़ों की संपत्ति पर अवैध तोड़फोड़ का आरोप: बिना नोटिस कार्रवाई से पीड़ित पर...

20 मिनट में 20 लाख रुपये के जेवर ले गए बदमाश, दुकान के बाहर खड़ी बाइक पर भी पड़ी बुरी नजर

25

खंडवा, बोरगांव बुजुर्ग। खंडवा के बोरगांव बुजुर्ग में शनिवार रात को चोरों ने दो सराफा की दुकानों को अपना निशाना बनाकर लाखों के गहने चुरा लिए। चोरी की यह वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। करीब 20 मिनट तक उन्होंने गांधी चौक पर आमने सामने स्थित प्रकाश सोनी की जयदीप ज्वेलर्स और सीताबचंद सोनी की चंचल ज्वेलर्स दोनों दुकानों पर बेखौफ वारदात को अंजाम देने के बाद बाइक से फरार हो गए। पुलिस और फोरेंसिक टीम बदमाशों की तलाश में जुटी है।

पंधाना थाना क्षेत्र के बोरगांव में शनिवार रात करीब तीन बजे आठ से दस नकाबपोश बदमाश सराफा दुकानों के शटर और चैनल तोड़कर लगभग 20 लाख रुपये का माल लेकर फरार हो गए। सीसीटीवी में दिखाई दे रहे आधा दर्जन चोर, पहले शटर उचकाकर दुकान में घुसे।

इसके बाद दुकान में रखे चांदी के गहनों के डिब्बों और लोहे की अलमारी में रखे सोने के गहनें समेटकर भाग निकले। बदमाशों ने गहनों को खाली कर प्लास्टिक के डब्बे दुकान के बाहर ही फेंक दिए।

बोरगांव बुजुर्ग में सबसे बड़ी चोरी की वारदात

सीसीटीवी में दिखाई दे रहे चोर तीन बाइक से आए थे। उन्होंने बारिश का फायदा उठाकर घटना को अंजाम दिया। बोरगांव बुजुर्ग में अब तक कि सबसे बडी़ चोरी की वारदात है। सराफा व्यापारी जेवरात को गिरवी रखने का काम करते हैं, जिनकी दुकान में लाखों के जेवरात रखे हुए थे। जो चोर समेटकर ले गए।

प्रकाश ज्वेलर्स और सीताबचंद सोनी की दुकान में हुई चोरी की सूचना मिलते ही खंडवा से पुलिस टीम मौके पर पहुंची है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज और खोजी डॉग की मदद से चोरों की तलाश में जुटी है। बदमाशों की तलाश के लिए अलग-अलग टीम में गठित की गई है, जो आसपास के खेत में और संभावित स्थानों पर पड़ताल कर रही है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.