Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Iran-Israel War Impact: ईरान युद्ध के कारण बढ़ सकते हैं पानी और कोल्ड ड्रिंक की बोतलों के दाम; भारतीय... मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड का बड़ा फरमान: "मुसलमानों के लिए इस्लामी उत्तराधिकार कानून अनिवार्य"; संपत्ति... विकसित भारत 2047: हरियाणा बनेगा देश का 'ग्रोथ इंजन'! उद्योग और युवाओं के कौशल पर सरकार का बड़ा दांव;... दिल्ली-देहरादून हाईवे पर 'आपत्तिजनक नारा' लिखना पड़ा भारी! दो युवतियों समेत 3 गिरफ्तार; माहौल बिगाड़ने... सावधान! दिल्ली में 48 घंटे बाद बरसेगा पानी, यूपी-राजस्थान में 'तूफान' जैसी हवाओं का अलर्ट; IMD ने पह... आगरा में 'जहरीली गैस' का तांडव! कोल्ड स्टोरेज से रिसाव के बाद मची भगदड़, जान बचाने के लिए खेतों की त... Bus Fire News: जैसलमेर से अहमदाबाद जा रही स्लीपर बस में लगी भीषण आग, एक यात्री झुलसा; खिड़कियों से क... कश्मीर में VIP सुरक्षा पर 'सर्जिकल स्ट्राइक'! फारूक अब्दुल्ला पर हमले के बाद हिला प्रशासन; अब बुलेटप... ईरान की 'हिट लिस्ट' में Google, Apple और Microsoft? अब टेक कंपनियों को तबाह करेगा तेहरान; पूरी दुनिय... दिल्ली में 'Zero' बिजली बिल वालों की शामत! खाली पड़े घरों की सब्सिडी छीनने की तैयारी; क्या आपका भी बं...

गो रक्षा के लिए सड़क पर उतरे हिंदू संगठन, कलेक्टर कार्यालय पहुंचकर किया प्रदर्शन

60

इंदौर। गो वंश की तस्करी के विरोध में हिंदू संगठनों ने इंदौर कलेक्टर कार्यालय में सोमवार को विरोध प्रदर्शन किया। विश्व हिंदू परिषद मालवा प्रांत, बजरंग दल गो रक्षा विभाग के साथ विभिन्न इकाइयों के सदस्यों ने भाग लिया।इस मौके पर हनुमान चालीसा का पाठ भी किया गया। गो रक्षा के लिए ज्ञापन में विभिन्न बिंदुओं का उल्लेख किया गया।

विहिप मालवा प्रान्त के मंत्री विनोद शर्मा ने कहा कि गो माता के बिना भारतीय संस्कृति की कल्पना नहीं की जा सकती है। गाय हम सभी के लिए पूजनीय है। वैज्ञानिक रूप से भी गौवंश का अपना महत्व है। गो हत्या अपराध भी है। देखने में आ रहा है कि पिछले दिनों प्रदेश में गो तस्करी के मामले बढ़ते ही जा रहे हैं। गो हत्या के भी कई विषय सामने आए हैं।

उन्‍होंने कहा कि प्रदेश में बढ़ती गोवंश हत्या और तस्करी को रोकने के लिए ऐसा कृत्य करने वालों के खिलाफ कड़ा क़ानून बनाए जाने की आवश्यकता है। साथ ही आने वाली ईद पर गोवंश परिवहन व गो हत्या न हो इस ओर भी प्रशासन ध्यान दे।

शर्मा के अनुसार इन्हीं विषयों को लेकर, विश्व हिन्दू परिषद, बजरंग दल ( गोरक्षा विभाग ) द्वारा प्रत्येक जिला मुख्यालय पर एक साथ दिया। इस कार्यक्रम में संगठन के कार्यकर्ताओं के साथ बड़ी संख्‍या में हिन्दू समाज के लोग भी उपस्थित रहे।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.