Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Ranchi News Update: सैटेलाइट चौक पर चले बुलडोजर से बिगड़े हालात; बाईपास जाम, पुलिस से भिड़े आक्रोशित... UP Crime News Prayagraj: संगम नगरी में सपा नेता की हत्या से हड़कंप; पुलिस को पुरानी रंजिश का शक, जां... AAP Punjab News: मान सरकार में हाई-टेक हुई पंजाब पुलिस; कनाडा, अमेरिका और दुबई से गिरफ्तार होकर लौट ... UP Election 2027 Seat Sharing: यूपी चुनाव 2027 में सीट शेयरिंग का पेंच; सपा दे रही 60-70 सीटें, कांग... Bihar NDA Conflict: बिहार एनडीए में रार बढ़ा; UCC, फरक्का और सभापति सीट पर जदयू-भाजपा में ठनी, RJD न... Jharkhand Tribal Politics: पांचवीं अनुसूची और पेसा कानून को ध्यान में रखकर हो परिसीमन, राज्यपाल से ग... Ranchi Municipal Corporation News: करमा पूजा पर रांची में विशेष सफाई और फॉगिंग अभियान; शिकायत के लिए... Chhattisgarh Wildlife Alert: धमतरी में बीच सड़क पर बैठा दिखा तेंदुआ, वन विभाग ने गंगरेल और रुद्री क्... Raipur CM Vishnu Deo Sai News: रायपुर में सीएम साय ने काफिला रुकवाकर खरीदा 1000 रुपये का दीया; स्ट्र... Ranchi CID Court Action: व्हाट्सएप से लीक की थी आंसर-की! 1000 पन्नों की केस डायरी पेश, श्वेता गुप्ता...

18 जून से शुरू हो सकता है 18वीं लोकसभा का पहला संसद सत्र, स्पीकर का होगा चुनाव

61

देश की 18वीं लोकसभा का चुनाव संपन्न हो चुका है. दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र कहे जाने वाले भारत में चुनाव शांतिपूर्वक संपन्न होने पर सारी दुनिया में तारीफ हो रही है. रविवार के पीएम मोदी ने तीसरी बार प्रधानमंत्री पद की शपथ ली है. इस चुनाव में देश की जनता ने 543 सांसद को अपना प्रतिनिधित्व करने के लिए चुना है. सूत्रों के मुताबिक देश की 18वीं लोक सभा के लिए 18-19 जून को सांसदों को शपथ दिलाई जाएगी.

18वीं लोकसभा का पहला संसद सत्र 18 जून से शुरू हो सकता है. 18-19 जून को सांसदों की शपथ और 20 जून को स्पीकर का चुनाव होने की संभावना है. 21 जून को संसद के दोनों सदनों के संयुक्त सत्र को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु संबोधित कर सकती हैं. रविवार शाम होने वाली कैबिनेट की बैठक में कैबिनेट राष्ट्रपति से जल्द संसद का सत्र बुलाने और दोनों सदनों की संयुक्त बैठक को संबोधित करने का आग्रह करेगी.

मोदी 3.0 की पहली कैबिनेट बैठक आज

NDA की तीसरी बार सरकार बनने के बाद आज सभी मंत्रियों के साथ पीएम मोदी बैठक करेंगे. प्रधानमंत्री के साथ 71 मंत्रियों ने शपथ ली थी. आज की बैठक में मोदी सरकार गरीबों और किसान के लिए बड़ी घोषणाएं सकती है. ये बैठक शाम पांच बजे प्रधानमंत्री के आवास पर होनी है. जिसके लिए सुरक्षा के कड़े इंतेजान किए गए हैं. इस बैठक के बाद सभी मंत्री बीजेपी के अध्यक्ष जे. पी. नड्डा के यहां रात्रिभोज के लिए जाएंगे.

तीसरी बार पीएम बन रचा इतिहास

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने तीसरी बार भारत का प्रधानमंत्री बन इतिहास रच दिया है. इसके साथ ही वे तीन बार पीएम बनने वाले पहले गैर-कांग्रेसी नेता और जवाहरलाल नेहरू के बाद दूसरे ऐसे नेता बन गए हैं. पीएम मोदी ने शपथ लेने के बाद सोशल मीडिया पर लिखा, “मैं 140 करोड़ भारतीयों की सेवा करने और भारत को प्रगति की नई ऊंचाइयों पर ले जाने के लिए मंत्रिपरिषद के साथ काम करने के लिए तत्पर हूं.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.