Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
वाराणसी स्मार्ट सिटी योजना के 10 वर्ष पूरे, 1000 करोड़ रुपये की लागत से बदली धर्मनगरी की सूरत और सीर... नागपुर में दर्दनाक सड़क हादसा: बर्थडे पार्टी में जा रहे दोस्तों की कार ट्रक में घुसी, 2 की मौके पर म... देश भर में मॉनसून का तांडव: दिल्ली से यूपी-बिहार तक भारी बारिश का अलर्ट, जानें आज आपके राज्य में कैस... "हर घर तिरंगा अभियान: आंगनवाड़ी केंद्रों पर बच्चों ने फहराया तिरंगा, देशभक्ति के गीतों से गूंजा आंगन... कलेक्टर-एसपी ने स्वतंत्रता दिवस समारोह पूर्व तैयारियों का लिया जायजा कलेक्टर और एसपी ने परेड ग्राउ... जिला संयोजक ने ली छात्रावास अधीक्षकों की बैठक, शत प्रतिशत परीक्षा परिणाम लाने के दिए निर्देश आगर-मालवा जिले में जन विश्वास अभियान के तहत 14 अगस्त को बड़ौद के गंगापुर में जन विश्वास शिविर, ग्राम... उज्जैन-आगर मालवा- झालवाड़ राष्ट्रीय राज्यमार्ग (NH-552G) की टेंडर प्रक्रिया को लेकर सांसद महेंद्र सि... सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला: कर्नाटक में UAPA मामलों की रोजाना सुनवाई के लिए बनेगा अलग स्पेशल कोर्ट जस्टिस यशवंत वर्मा मामले में बड़ी कार्रवाई, राज्यसभा में पेश की गई 3 सदस्यीय जांच समिति की रिपोर्ट

पति ने पत्नी को पुल से दिया धक्का, नीचे थी रेलवे लाइन, ऐसे बची जान… जनता ने कर दी धुनाई

34

उत्तर प्रदेश के आगरा से एक वीडियो वायरल हुआ है. इसमें कुछ लोग एक युवक को पीटते दिखे. दरअसल, जिस युवक को पीटा जा रहा था, उसने अपनी पत्नी को पुल से नीचे फेंक दिया था. यह घटना शाहगंज इलाके के ईदगाह पुल पर हुई. जैसे ही कुछ राहगीरों ने युवक को ऐसा करते देखा, उन्होंने उसे पीट दिया. घायल महिला को फिर अस्पताल ले जाया गया. उसका इलाज वहां जारी है. वहीं, पुलिस ने आरोपी पति को हिरासत में ले लिया है. उसके खिलाफ कार्रवाई जारी है.

पीड़िता महिला का विवाह लोहामंडी के एक जूता कारीगर से हुआ था. उनके बीच काफी समय से अनबन चल रही थी. इसे चलते पति ने पत्नी को पुल से धक्का देकर मार डालने की कोशिश की. जानकारी मुताबिक, खेरिया मोड़, नेहरू कुंज निवासी चंचल की शादी नगला छऊआ निवासी कुलदीप से हुई थी. चंचल कुछ दिन पहले अपने मायके आई हुई थी. बुधवार की शाम कुलदीप उसे लेने आया था. बताया जा रहा है कि रास्ते में, ईदगाह पुल पर, दोनों के बीच किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया. गुस्साए कुलदीप ने बाइक रोकी और चंचल को पुल से नीचे धक्का दे दिया.

गनीमत यह रही कि महिला जिस जगह से नीचे गिरी, वह जमीन से करीब 15 फीट की ऊंचाई पर थी. अगर वह पुल के बीच से गिरती तो सीधे रेलवे लाइन पर गिरती, जिससे उसकी मौत भी हो सकती थी.

राहगीरों ने आरोपी को पकड़ लिया

जैसे ही यह घटना हुई, मौके पर अफरा-तफरी मच गई और ट्रैफिक रुक गया. वहां मौजूद आक्रोशित लोगों ने कुलदीप को पकड़ लिया और उसकी जमकर पिटाई की. सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और कुलदीप को हिरासत में लिया.

पीड़िता की हालत गंभीर बनी हुई है

पुलिस ने गंभीर रूप से घायल चंचल को तुरंत इलाज के लिए अस्पताल भेजा, जहां उसकी हालत चिंताजनक बनी हुई है. देर रात तक कुलदीप ने यह नहीं बताया कि उनके बीच किस बात को लेकर झगड़ा हुआ था. चंचल के मायके वालों का आरोप है कि कुलदीप आए दिन उनकी बेटी को प्रताड़ित करता था. पुलिस मामले की जांच कर रही है. इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.