Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
MP Traffic Advisory: सनातन हिंदू एकता रथयात्रा के चलते पवई में रूट डायवर्जन, भारी वाहनों का प्रवेश प... Madhya Pradesh News: प्रदेश के खनिज वाहनों में लगेंगे फास्टैग, कंप्यूटराइज्ड निगरानी से रुकेगी राजस्... Khandwa Medical College: पोस्टमार्टम में देरी पर भड़के परिजन, अस्पताल परिसर में किया भारी हंगामा Nalkheda Temple Security: एसपी दिलीप कुमार सोनी ने किया पुलिस चौकी का शुभारंभ, लंबे समय की मांग हुई ... Chitrakoot News Today: कानपुर से दर्शन के लिए जा रहे श्रद्धालुओं की गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त, ड्राइवर को... Balaghat News Today: 2009 से फर्जी मेडिकल डिग्री पर दे रहा था सेवा, बिरसा में पूर्व बीएमओ के खिलाफ प... Durga Puja Ranchi Update: त्योहारी सीजन में नगर निगम कर्मचारियों के अल्टीमेटम से बढ़ी मुश्किलें, जयप... Surajpur Crime News: जयनगर में मां और 12वीं के छात्र बेटे की संदिग्ध हालत में मिली लाश, इलाके में फै... Kunkuri Elephant Attack Panic: महागिरजाघर और होली क्रॉस अस्पताल परिसर में पहुंचा लोनर हाथी, दहशत में... Bhilai Student Suicide: अस्थि विसर्जन में नहीं ले जाने से नाराज था छात्र, जामुल थाना क्षेत्र में घर ...

पति ने पत्नी को पुल से दिया धक्का, नीचे थी रेलवे लाइन, ऐसे बची जान… जनता ने कर दी धुनाई

42

उत्तर प्रदेश के आगरा से एक वीडियो वायरल हुआ है. इसमें कुछ लोग एक युवक को पीटते दिखे. दरअसल, जिस युवक को पीटा जा रहा था, उसने अपनी पत्नी को पुल से नीचे फेंक दिया था. यह घटना शाहगंज इलाके के ईदगाह पुल पर हुई. जैसे ही कुछ राहगीरों ने युवक को ऐसा करते देखा, उन्होंने उसे पीट दिया. घायल महिला को फिर अस्पताल ले जाया गया. उसका इलाज वहां जारी है. वहीं, पुलिस ने आरोपी पति को हिरासत में ले लिया है. उसके खिलाफ कार्रवाई जारी है.

पीड़िता महिला का विवाह लोहामंडी के एक जूता कारीगर से हुआ था. उनके बीच काफी समय से अनबन चल रही थी. इसे चलते पति ने पत्नी को पुल से धक्का देकर मार डालने की कोशिश की. जानकारी मुताबिक, खेरिया मोड़, नेहरू कुंज निवासी चंचल की शादी नगला छऊआ निवासी कुलदीप से हुई थी. चंचल कुछ दिन पहले अपने मायके आई हुई थी. बुधवार की शाम कुलदीप उसे लेने आया था. बताया जा रहा है कि रास्ते में, ईदगाह पुल पर, दोनों के बीच किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया. गुस्साए कुलदीप ने बाइक रोकी और चंचल को पुल से नीचे धक्का दे दिया.

गनीमत यह रही कि महिला जिस जगह से नीचे गिरी, वह जमीन से करीब 15 फीट की ऊंचाई पर थी. अगर वह पुल के बीच से गिरती तो सीधे रेलवे लाइन पर गिरती, जिससे उसकी मौत भी हो सकती थी.

राहगीरों ने आरोपी को पकड़ लिया

जैसे ही यह घटना हुई, मौके पर अफरा-तफरी मच गई और ट्रैफिक रुक गया. वहां मौजूद आक्रोशित लोगों ने कुलदीप को पकड़ लिया और उसकी जमकर पिटाई की. सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और कुलदीप को हिरासत में लिया.

पीड़िता की हालत गंभीर बनी हुई है

पुलिस ने गंभीर रूप से घायल चंचल को तुरंत इलाज के लिए अस्पताल भेजा, जहां उसकी हालत चिंताजनक बनी हुई है. देर रात तक कुलदीप ने यह नहीं बताया कि उनके बीच किस बात को लेकर झगड़ा हुआ था. चंचल के मायके वालों का आरोप है कि कुलदीप आए दिन उनकी बेटी को प्रताड़ित करता था. पुलिस मामले की जांच कर रही है. इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.