Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Bihar Crime News: कैमूर में जमीन के पैसों के विवाद में जिंदा जलाए गए फौजी की मौत, गुस्साए ग्रामीणों ... Gaya Pitru Paksha Mela 2026: गया में ऑनलाइन पिंडदान और टूरिज्म पैकेज पर विवाद, पंडा समाज ने जताई कड़... Nashik Illegal Tree Felling: नासिक में विज्ञापन बोर्ड के लिए काटे गए 50 से ज्यादा पेड़, विज्ञापन कंप... Ashirwad Ka Diya Campaign: पीएम मोदी के जन्मदिन पर वाराणसी से लेकर कोलकाता तक जलाए गए दीये, सीएम योग... Kurnool Ganesh Visarjan News: गणपति बप्पा को वापस मांगते हुए रोता दिखा बच्चा, वीडियो सोशल मीडिया पर ... Syrian Politics Update: बशर अल-असद के जाने के बाद नई संसद का ऐतिहासिक कदम; काउंटर-टेररिज्म कोर्ट को ... Japan Bear Crisis: जापान में क्यों बढ़ रहा है भालुओं का खतरा? सरकार ने उठाया बड़ा प्रशासनिक कदम US Russia Sanctions Bill: अमेरिका के नए प्रतिबंध बिल पर भड़का रूस; क्रेमलिन बोला- यूक्रेन शांति वार्... Shergarh Mathura News: हाईटेंशन लाइन से छुआ बोरिंग का पाइप, करंट लगने से तीन लोगों की दर्दनाक मौत और... DM Avinash Singh Action in Bareilly: राजस्व वसूली में गबन पर गाज, मीरगंज और फरीदपुर तहसील में प्रशास...

शराब पीकर नशे में हुआ धुत, बहादुरी दिखाने चढ़ गया 11 हजार वॉल्ट के खंभे पर, फिर जो हुआ…

72

शराब का नशा इंसानी जीवन के लिए किस कदर नुकसान देह हो सकता है इसका एक अजीबो-गरीब मामला झारखण्ड की राजधानी रांची आया है. सटे बुंडू अनुमंडल के सोनाहातू के में शराब के नशे में धुत सुरेश नाम का व्यक्ति 11हजार वाल्ट के बिजली के खंभे पर चढ़ गया. बिजली के खंभे पर चढ़ने के कारण बिजली के तार के संपर्क में आने से युवक को जोरदार करंट लगा और वह नीचे गिर गया.

गांवालों के द्वारा तत्काल बिजली विभाग के अधिकारियों को फोन कर मामले की सूचना दी गई और लाइट कटवाई गई. हालांकि, तब तक बिजली का जोरदार झटका लगने के कारण सुरेश के शख्स की मौत हो गई. मामले की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और सोनाहातू थाना की पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल में भेजा दिया गया. पुलिस मामले की जांच कर रही है.

ये पहली घटना नहीं

झारखण्ड में इस तरह की यह कोई पहली घटना नही है , सोनाहातू थाना की घटना से पहले रांची के ही बुढ़मू थाना के अंतर्गत रोल करंजटोली गांव का रहने वाला झनकू मुंडा नाम का शख्स था. वो ईंटभट्ठा के बंद होने और रोजगार छिन जाने से , घर में हुए पारिवारिक कलह के बाद, खौफनाक कदम उठाते हुए बिजली के हाईटेंशन टावर पर चढ़ गया.

युवक टावर से नीचे जमीन पर कूदने की धमकी देने लगा. मामले की सूचना मिलने के बाद तत्काल बुढ़मू थाना की पुलिस के द्वारा बिजली ग्रिड के अधिकारियों से बात करके बिजली कटवाई गयी. झनकू मुंडा की भी बिजली की चपेट में आने से मौत हो सकती थी. लगभग 3 घंटे तक चली हाई वोल्टेज ड्रामा के बाद युवक झनकू मुंडा बिजली के हाईटेंशन टावर से उतारा गया. मानसिक रूप से कमजोर झनकू मुंडा अपने क्षेत्र के ईट भट्ठा के बंद होने के कारण तनाव में था, क्योंकि ईट-भट्ठा के बंद होने से वह बेरोजगार हो गया था.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.