Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Balod News: कबीरधाम में भारतीय किसान संघ का उग्र प्रदर्शन, 23 सूत्रीय मांगों को लेकर ट्रैक्टरों से क... Chhattisgarh Industrial Fire: भिलाई की फैक्ट्री में कैमिकल ड्रम फटने से लगी आग, बाल-बाल बचे मजदूर Raipur News: शहीद वीर नारायण सिंह स्टेडियम में भारत-जिम्बाब्वे महिला टी-20 सीरीज, प्रशासन ने पूरी की... Chhattisgarh News: तेलीबांधा चौक के नाम परिवर्तन को लेकर सीएम साय का बयान, 'सेवा ज्योति संकल्प' के त... Bastar Development News: सहकारिता मॉडल पर चर्चा के लिए बस्तर पहुंचे विभिन्न राज्यों के सहकारिता सचिव... Nana Patekar Demise: पद्म श्री पुरस्कार विजेता मशहूर अभिनेता नाना पाटेकर का 75 वर्ष की उम्र में निधन... Kisan Andolan Chhattisgarh: धान के बढ़े दाम और बकाया भुगतान की मांग को लेकर किसानों ने निकाली ट्रैक्... Dantewada News: दंतेश्वरी मंदिर में नवरात्रि दुकान आवंटन को लेकर व्यापारियों का विरोध, सड़क पर जगह म... Chhattisgarh Crime News: कमिश्नरेट पुलिस ने जब्त किया 1 क्विंटल 27 किलो गांजा, एनडीपीएस एक्ट के तहत ... Cyber Crime Ranchi: APK फाइल डाउनलोड कराकर बैंक खाता खाली करने वाला शातिर गिरोह सक्रिय, FIR दर्ज

रामलीला न रुके, इसलिए जमीन मेरी तरफ से!” भदोही के अब्दुल रहीम की दरियादिली; पुश्तैनी जमीन देकर जीता सबका दिल

32

उत्तर प्रदेश के भदोही जिले से सामाजिक सौहार्द की एक अनोखी मिसाल सामने आई है, जहां अब्दुल रहीम सिद्दीकी उर्फ कल्लू नाम के शख्स ने हर साल होने वाली रामलीला के मंचन के लिए करीब तीन बिस्वा जमीन दान दे दी. अब्दुल के इस योगदान से गांव वाले काफी खुश हैं. आस पास के गांवों में भी जमीन दान करने की बात की खूब चर्चा हो रही है. देश में चारों ओर फैली नफरती आग के बीच इस घटना ने पानी डालने का काम किया है.

भदोही जिले के गोपीगंज क्षेत्र के बड़ागांव में हर साल रामलीला का आयोजन होता है, लेकिन इसके लिए कोई निश्चित जगह न होने के चलते रामलीला कमेटी को काफी परेशानी होती थी. इसी परेशानी को देखते हुए गांव के ही रहने वाले 65 साल के अब्दुल सिद्दीकी ने भाईचारे की अनोखी मिसाल पेश की है. उन्होंने अपनी तीन बिस्वा पुश्तैनी जमीन ‘आदर्श राम लीला समिति बड़ागांव’ को दान कर दी है, ताकि समिति को जगह के लिए परेशान न होना पड़े और रामलील सुचारू रूप से चलती रहे.

मुस्लिम बुजुर्ग ने दान की जमीन

बड़ागांव में करीब 6 हजार हिंदू-मुस्लिम समुदाय के लोग रहते हैं. यहां सभी लोग एक साथ मिलकर तीज-त्यौहार मनाते रहे हैं. अब्दुल गांव में होने वाली रामलीला में अक्सर अपनी भूमिकाएं निभाते रहे हैं. उनके जमीन दान करने के फैसले की पूरे गांव में खूब तारीफ हो रही है. गांव के लोग काफी खुश हैं. जानकारी देते हुए गांव के पूर्व प्रधान राधेश्याम मिश्रा ने बताया कि बड़ागांव में पिछले करीब 94 साल से रामलीला का मंचन किया जा रहा है. लेकिन इसके लिए कोई जगह निर्धारित नहीं थी.

रामलीला मंच और अन्य निर्माण कार्य शुरू

ऐसे में हर साल कई समस्याएं पैदा होती थीं. हालांकि, गांव के ही अब्दुल ने आगे बढ़कर समस्या का परमानेंट हल निकाल दिया है. अब्दुल ने बताया कि उन्होंने अपनी मर्जी से अपनी पुश्तैन जमीन दान दी है. इसके लिए उन्होंने रामलीला समिति के नाम पर पेपर भी बनवा दिए हैं. रामलीला समिति के एक पदाधिकारी ने बताया कि सिद्दीकी की ओर से दान की गई जमीन पर रामलीला मंच और अन्य निर्माण शुरू हो गया है.

गांव वाले ने दिए 7 लाख रुपए

मंगलवार को सभी औपचारिकता पूरी करने के बाद विधि विधान से पूजा पाठ करने के बाद नींव खोदने का काम शुरू किया था. इस दौरान हिंदू और मुस्लिम दोनों ही समाज के लोगों ने 7 लाख रुपए एकत्रित कर निर्माण के लिए दिया है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.