Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Bihar Crime News: कैमूर में जमीन के पैसों के विवाद में जिंदा जलाए गए फौजी की मौत, गुस्साए ग्रामीणों ... Gaya Pitru Paksha Mela 2026: गया में ऑनलाइन पिंडदान और टूरिज्म पैकेज पर विवाद, पंडा समाज ने जताई कड़... Nashik Illegal Tree Felling: नासिक में विज्ञापन बोर्ड के लिए काटे गए 50 से ज्यादा पेड़, विज्ञापन कंप... Ashirwad Ka Diya Campaign: पीएम मोदी के जन्मदिन पर वाराणसी से लेकर कोलकाता तक जलाए गए दीये, सीएम योग... Kurnool Ganesh Visarjan News: गणपति बप्पा को वापस मांगते हुए रोता दिखा बच्चा, वीडियो सोशल मीडिया पर ... Syrian Politics Update: बशर अल-असद के जाने के बाद नई संसद का ऐतिहासिक कदम; काउंटर-टेररिज्म कोर्ट को ... Japan Bear Crisis: जापान में क्यों बढ़ रहा है भालुओं का खतरा? सरकार ने उठाया बड़ा प्रशासनिक कदम US Russia Sanctions Bill: अमेरिका के नए प्रतिबंध बिल पर भड़का रूस; क्रेमलिन बोला- यूक्रेन शांति वार्... Shergarh Mathura News: हाईटेंशन लाइन से छुआ बोरिंग का पाइप, करंट लगने से तीन लोगों की दर्दनाक मौत और... DM Avinash Singh Action in Bareilly: राजस्व वसूली में गबन पर गाज, मीरगंज और फरीदपुर तहसील में प्रशास...

गैंगरेप के बाद खुद को संभाल नहीं पाई पीड़ित छात्रा, सुसाइड नोट में लिखी दर्दनाक कहानी… लगा ली फांसी

34

झारखंड से एक दर्दनाक खबर सामने आई है जिसमें एक छात्रा के साथ दो युवकों ने गैंगरेप की घटना को अंजाम दिया. छात्रा ने इस घटना का जिक्र किसी से नहीं किया. दिन बीतते गए और वह अपने आप से ही लड़ती रही. आखिर में उसने खुदकुशी करने का मन बनाया. छात्रा ने अपने ऊपर हुए जुल्म की जानकारी एक सुसाइड नोट में लिखी और घर के अंदर ही फांसी के फंदे से झूल गई.

जानकारी के मुताबिक यह पूरा मामला रांची के सदर थाना क्षेत्र का है. दरअसल यह पूरा मामला बिरसा एग्रीकल्चर यूनिवर्सिटी में पढ़ने वाली एक छात्रा से जुड़ा है. छात्रा कई दिनों से परेशान चल रही थी. परिजनों को भी समझ आ रहा था लेकिन, बार-बार पूछने पर भी छात्रा कुछ बता नहीं रही थी. 6 मई की सुबह छात्रा ने अपने कमरे का दरवाजा ही नहीं खोला. काफी देर तक परिजनों ने इंतजार किया और छात्रा को आवाज लगाई. लेकिन, जब छात्रा ने कोई जवाब नहीं दिया तो उन्होंने दरवाजा तोड़ कर देखा तो उनके पैरों तले से जमीन ही खिसक गई.

कमरे के अंदर पंखे से छात्रा की लाश लटक रही षी, परिजनों ने तुरंत उसे उतार कर हॉस्पिटल पहुंचाया जहां डॉक्टर्स ने उसे मृत घोषित कर दिया. वहीं परिजनों ने पूरी जानकारी पुलिस को भी दी है. पुलिस ने छात्रा के कमरे की तलाशी ली लेकिन पुलिस को कुछ खास नहीं मिला. घनटा के बाद दूसरे दिन परिजन पुलिस के पास पहुंचे और एक सुसाइड पुलिस को सौंपा है.

क्या है सुसाइड नोट में

छात्रा ने सुसाइड नोट में लिखा है कि 6 मार्च 2024 को उसे मिलने के बहाने काठीटांड़ के रहने वाले अरविंद कीड़ो और आनंद मिंज ने बुलाया था. दोनों उसे लेकर एक कमरे में चले गए. वहां पर छात्रा के साथ दोनों ने गैंगरेप किया. मृतक छात्रा के परिजनों ने इस आधार पर रांची सदर में मामला दर्ज करवाया.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.