Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Iran-Israel War Impact: ईरान युद्ध के कारण बढ़ सकते हैं पानी और कोल्ड ड्रिंक की बोतलों के दाम; भारतीय... मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड का बड़ा फरमान: "मुसलमानों के लिए इस्लामी उत्तराधिकार कानून अनिवार्य"; संपत्ति... विकसित भारत 2047: हरियाणा बनेगा देश का 'ग्रोथ इंजन'! उद्योग और युवाओं के कौशल पर सरकार का बड़ा दांव;... दिल्ली-देहरादून हाईवे पर 'आपत्तिजनक नारा' लिखना पड़ा भारी! दो युवतियों समेत 3 गिरफ्तार; माहौल बिगाड़ने... सावधान! दिल्ली में 48 घंटे बाद बरसेगा पानी, यूपी-राजस्थान में 'तूफान' जैसी हवाओं का अलर्ट; IMD ने पह... आगरा में 'जहरीली गैस' का तांडव! कोल्ड स्टोरेज से रिसाव के बाद मची भगदड़, जान बचाने के लिए खेतों की त... Bus Fire News: जैसलमेर से अहमदाबाद जा रही स्लीपर बस में लगी भीषण आग, एक यात्री झुलसा; खिड़कियों से क... कश्मीर में VIP सुरक्षा पर 'सर्जिकल स्ट्राइक'! फारूक अब्दुल्ला पर हमले के बाद हिला प्रशासन; अब बुलेटप... ईरान की 'हिट लिस्ट' में Google, Apple और Microsoft? अब टेक कंपनियों को तबाह करेगा तेहरान; पूरी दुनिय... दिल्ली में 'Zero' बिजली बिल वालों की शामत! खाली पड़े घरों की सब्सिडी छीनने की तैयारी; क्या आपका भी बं...

पश्चिम बंगाल में भी BJP बनाने जा रही रिकॉर्ड… हुगली रोड शो में बोले CM पुष्कर सिंह धामी

36

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पश्चिम बंगाल के संसदीय क्षेत्र हुगली में चिनसुराह स्टेशन रोड से घड़ी मोड़ तक रोड शो किया. इस दौरान काफी भीड़ उमड़ी. उन्होंने भाजपा प्रत्याशी लॉकेट चटर्जी के नामांकन में भी हिस्सा लिया. रैली को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि नरेंद्र मोदी तीसरी बार देश के प्रधानमंत्री बनने जा रहे हैं. पीएम ने देश को विकसित राष्ट्र बनाने का संकल्प लिया है लेकिन विपक्षी दल देश में भ्रम का माहौल पैदा कर रहे हैं.

सीएम धामी ने कहा कि विपक्ष भाजपा के खिलाफ अफवाह फैला रहा है कि मोदी जी फिर से आए तो संविधान बदल दिया जाएगा, आरक्षण खत्म कर दिया जाएगा; हकीकत तो ये है कि मोदी जी आरक्षण के सबसे बड़े पैरोकार हैं. उन्होंने कहा कि बीजेपी पश्चिम बंगाल में भी रिकॉर्ड बनाने जा रही है.

देश भर में लागू होगा यूसीसी- पुष्कर सिंह धामी

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि समान नागरिक संहिता को बीजेपी ने अपने संकल्प पत्र में शामिल किया है. उत्तराखंड देश का पहला राज्य है जहां इसे सबसे पहले लागू किया गया है, इसी के साथ उन्होंने ये भी कहा कि अब इसे पूरे देश में भी लागू किया जाएगा.

बीजेपी बंगाल में बनाएगी इतिहास- धामी

मुख्यमंत्री ने कहा कि मोदी जी के कार्यकाल में देश ने तेजी से विकास की राह पकड़ी है और उनके तीसरे कार्यकाल में भारत दुनिया की तीसरी बड़ी अर्थव्यवस्था बनने के लिए तैयार है. उन्होंने कहा कि पश्चिम बंगाल में इस बार सीटों के लिहाज से भारतीय जनता पार्टी इतिहास बनाने जा रही है.

उन्होंने कहा कि जनता विपक्षी दलों की वोट के तुष्टिकरण की राजनीति के झांसे में नहीं आने वाली है. बंगाल में इस बार कमल का रंग और गहरा होगा.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.