Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Ram Mandir Donation Scam SIT: सुप्रीम कोर्ट में SIT का खुलासा; राम मंदिर काउंटिंग रूम से चोरी के 105... Delhi High Court PIL: डीटीसी बस हड़ताल से थमीं दिल्ली की रफ्तार; जनहित याचिका पर हाईकोर्ट की पीठ करे... Faridabad CM Flying Raid: तिगांव में अवैध बुलेटप्रूफ कार वर्कशॉप पर CM फ्लाइंग का छापा; 4 लग्जरी गाड... Gurugram MCG Action: भोंडसी में नगर निगम का बड़ा बुलडोजर एक्शन; 6 अवैध भवन सील, 4 ध्वस्त Gurugram Crime News: गुड़गांव की नाथूपुर सब्जी मंडी में हिताची ATM में लगी भीषण आग; मशीन में रखा कैश... Raipur News: रायपुर उत्तर में विधायक पुरन्दर मिश्रा की 8 दिवसीय पदयात्रा; सीएम साय करेंगे आगाज, राज्... Kanker Yuva Udaan Event: '2047 तक विकसित भारत का सपना युवाओं के कंधे पर'; कांकेर में बोले युवा आयोग ... Kanker BSF Camp News: माओवाद के साये से निकलकर वर्दी के सपने; कांकेर के तुमापाल में BSF कैंप में उमड... Raipur News: भाटागांव सब्जी बाजार विवाद में आयुक्त का आश्वासन; 7 दिनों में सामने आएंगे लॉटरी आवंटन क... Chhattisgarh News: कोरबा के पूछपारा में शर्मनाक घटना; नमाजी बुजुर्ग पर हमला कर युवक फरार, मेडिकल कॉल...

कैंपेन सॉन्ग बैन होने पर चुनाव आयोग पहुंचे आप नेता, दोहरे रवैये का लगाया आरोप

46

आम आदमी पार्टी ने अपना कैंपेन सॉन्ग लांच किया था लेकिन चुनाव आयोग ने इस पर रोक लगा दी थी. इस मामले को लेकर पार्टी का एक डेलीगेशन चुनाव आयोग से मिला. इसमें आप नेता आतिशी, सौरभ भारद्वाज, पंकज गुप्ता, दिलीप पांडे और आदिल सभी को मिलाकर कुल 5 सदस्य थें. तकरीबन 40 मिनट तक चली बैठक के बाद आप नेताओं ने चुनाव आयोग पर पक्षपात करने का आरोप लगाया और कहा कि उन्होंने चुनाव आयोग को पूर्व चुनाव आयुक्त टीएन शेषन की याद दिलाई. बता दें, टीएन शेषन भारत के दसवें मुख्य चुनाव आयुक्त थे. इनको भारत के इतिहास में अब तक का सबसे सख्त चुनाव आयुक्त माना जाता है.

आतिशी ने आयोग पर आरोप लगाते हुए कहा कि हम 22 मार्च से समय मांग रहे थे. अब जाकर के समय मिला है. हमने चुनाव आयोग को बताया कि अगर बीजेपी शिकायत करती है तो आयोग तुरंत एक्शन लेते हुए नोटिस भेज देता है. लेकिन हम एक महीने से शिकायत के बाद कार्रवाई के लिए इंतजार कर रहे हैं.

केजरीवाल की गिरफ्तारी पर कोई एक्शन नहीं

हमने आयोग से पुछा कि हमारे कैंपेन सॉन्ग को लेकर तो नोटिस भेजा लेकिन चुनावों से ठीक पहले अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी पर कोई नोटिस नहीं भेजा. चुनाव आयोग को आम आदमी पार्टी के चुनावी थीम सॉन्ग पर तो आपत्ति दर्ज करता है लेकिन भाजपा नेताओं द्वारा मुख्यमंत्री के आपत्तिजनक पोस्टर्स पर कुछ नहीं कहता.

40 मिनट तक चली बैठक

सौरभ भारद्वाज ने कहा कि हमने चुनाव आयोग से पूछा कि हमारी शिकायत पर क्यों कार्रवाई नहीं की गई. आगे उन्होंने कहा चुनाव आयोग ने कहा कि हम आपके सवालों का जवाब देने के लिए बाध्य नहीं हैं. तकरीबन 40 मिनट तक चली इस बैठक में चुनाव आयुक्त हर सवाल के जवाब में फाइन बोलते रहें. आतिशी ने कहा कि भाजपा के नेता जब आचार संहिता के बावजूद ईडी और सीबीआई का इस्तेमाल करती है तो चुनाव आयोग को दिक्कत नहीं होती लेकिन जब वही चीज आम आदमी पार्टी ने गाने में लिख दिया तो चुनाव आयोग को आपत्ति हो गई.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.