Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Ram Mandir Donation Scam SIT: सुप्रीम कोर्ट में SIT का खुलासा; राम मंदिर काउंटिंग रूम से चोरी के 105... Delhi High Court PIL: डीटीसी बस हड़ताल से थमीं दिल्ली की रफ्तार; जनहित याचिका पर हाईकोर्ट की पीठ करे... Faridabad CM Flying Raid: तिगांव में अवैध बुलेटप्रूफ कार वर्कशॉप पर CM फ्लाइंग का छापा; 4 लग्जरी गाड... Gurugram MCG Action: भोंडसी में नगर निगम का बड़ा बुलडोजर एक्शन; 6 अवैध भवन सील, 4 ध्वस्त Gurugram Crime News: गुड़गांव की नाथूपुर सब्जी मंडी में हिताची ATM में लगी भीषण आग; मशीन में रखा कैश... Raipur News: रायपुर उत्तर में विधायक पुरन्दर मिश्रा की 8 दिवसीय पदयात्रा; सीएम साय करेंगे आगाज, राज्... Kanker Yuva Udaan Event: '2047 तक विकसित भारत का सपना युवाओं के कंधे पर'; कांकेर में बोले युवा आयोग ... Kanker BSF Camp News: माओवाद के साये से निकलकर वर्दी के सपने; कांकेर के तुमापाल में BSF कैंप में उमड... Raipur News: भाटागांव सब्जी बाजार विवाद में आयुक्त का आश्वासन; 7 दिनों में सामने आएंगे लॉटरी आवंटन क... Chhattisgarh News: कोरबा के पूछपारा में शर्मनाक घटना; नमाजी बुजुर्ग पर हमला कर युवक फरार, मेडिकल कॉल...

दिल्ली-NCR के 50 से ज्यादा स्कूलों में बम की धमकी, सभी DPS बंद… फोर्स तैनात

40

दिल्ली और नोएडा के कई स्कूलों में आज सुबह बम की खबर मिलने के बाद अफरा-तफरी का माहौल हो गया. बम की कॉल के बाद तुरंत दमकल को कॉल किया गया जहां से मौके पर दमकल की गाड़ियां, दिल्ली पुलिस और एंटी बम स्क्वाड के लोग पहुंचे. फिलहाल स्कूलों की तलाशी ली जा रही है. वहीं सुरक्षा के मद्देनजर स्कूल के बच्चों को घर वापस भेजा गया. सूत्रों के हवाले से खबर सामने आई है कि बम की धमकी वाला ई मेल 50 से ज्यादा स्कूलों को किया गया है. फायर डिपार्टमेंट के पास 35 से ज्यादा स्कूलों से कॉल आ चुकी है.

दिल्ली के बाद नोएडा डीपीएस में भी बम की धमकी मिली है जिसके बाद सभी डीपीएस स्कूलों की छुट्टी कराई गई है. इसके लिए प्रिंसिपल की ओर से सभी बच्चों के पैरेंट्स को मैसेज भेजा गया है जिसमें स्कूल की छुट्टी कराए जाने की खबर दी गई है. नोएडा के सभी डीपीएस स्कूलों में पुलिस फोर्स भेजी गई है और स्कूलों की बारीकी से जांच की जा रही है.

प्रिंसिपल ऑफिस से जारी मैसेज

प्रिंसिपल ऑफिस से छात्रों के पैरेंट्स को एक मैसेज जारी किया गया है जिसमें लिखा गया है कि इमरजेंसी की वजह से स्कूल बंद की जा रही है. वहीं इस मैसेज में छात्रों की सुरक्षा से संबंधित एक ईमेल मिलने की जानकारी भी दी गई है. मैसेज में लिखा गया है कि सुरक्षा की दृष्टि से बच्चों को वापस भेजा जा रहा है. बम से जुड़ी सूचना जिन-जिन स्कूलों को मिली है वहां-वहां बच्चों को वापस भेजा गया है. वहीं सभी जगहों पर पुलिस फोर्स भेजी गई है. मामले की जांच की जा रही है.

ई मेल के जरिए भेजी धमकी

बता दें कि इन स्कूलों को ई मेल के जरिए धमकी भेजी गई है, जिसमें एक ही तरह के पैटर्न का इस्तेमाल किया गया है. वहीं दिल्ली पुलिस ने बयान जारी करके बच्चों के माता-पिता और अभिभावकों को परेशान नहीं होने को कहा है. दिल्ली पुलिस ने कहा है कि धमकी भरे ई मेल के आईपी एड्रेस को ट्रेस करने की कोशिश की जा रही है. पुलिस के मुताबिक अभी तक कहीं भी कुछ संदिग्ध नहीं मिला है. पुलिस ने कहा कि यह पैनिक फैलाने के लिए बदमाशों की साजिश भी हो सकती है.

दिल्ली नोएडा के इन स्कूलों में मिली बम की खबर

डीपीएस द्वारका

डीपीएस वसंत विहार

डीपीएस नोएडा

दिल्ली संस्कृति स्कूल

अमेटी पुष्प विहार

मदर मैरी मयूर विहार

ग्रेटर नोएडा डीपीएस

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.