Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Ram Mandir Donation Scam SIT: सुप्रीम कोर्ट में SIT का खुलासा; राम मंदिर काउंटिंग रूम से चोरी के 105... Delhi High Court PIL: डीटीसी बस हड़ताल से थमीं दिल्ली की रफ्तार; जनहित याचिका पर हाईकोर्ट की पीठ करे... Faridabad CM Flying Raid: तिगांव में अवैध बुलेटप्रूफ कार वर्कशॉप पर CM फ्लाइंग का छापा; 4 लग्जरी गाड... Gurugram MCG Action: भोंडसी में नगर निगम का बड़ा बुलडोजर एक्शन; 6 अवैध भवन सील, 4 ध्वस्त Gurugram Crime News: गुड़गांव की नाथूपुर सब्जी मंडी में हिताची ATM में लगी भीषण आग; मशीन में रखा कैश... Raipur News: रायपुर उत्तर में विधायक पुरन्दर मिश्रा की 8 दिवसीय पदयात्रा; सीएम साय करेंगे आगाज, राज्... Kanker Yuva Udaan Event: '2047 तक विकसित भारत का सपना युवाओं के कंधे पर'; कांकेर में बोले युवा आयोग ... Kanker BSF Camp News: माओवाद के साये से निकलकर वर्दी के सपने; कांकेर के तुमापाल में BSF कैंप में उमड... Raipur News: भाटागांव सब्जी बाजार विवाद में आयुक्त का आश्वासन; 7 दिनों में सामने आएंगे लॉटरी आवंटन क... Chhattisgarh News: कोरबा के पूछपारा में शर्मनाक घटना; नमाजी बुजुर्ग पर हमला कर युवक फरार, मेडिकल कॉल...

दूल्हे के साथ लिए सात फेरे, विदाई से पहले प्रेमी के साथ हो गई फरार… थाने पहुंचा परिवार

43

उत्तर प्रदेश के गोरखपुर से हैरान करने वाला मामला सामने आया है. यहां शादी के बाद एक युवती अपने प्रेमी के साथ फरार हो गई. वहीं, युवती के पिता का आरोप है कि कुछ दिनों से एक लड़का उनकी बेटी को परेशान कर रहा था, जिससे परेशान होकर उन्होंने अपनी बेटी की शादी कराई थी. परंपरा अनुसार सोमवार को उसकी विदाई होनी थी. इस दौरान युवती गायब हो गई. फिलहाल पुलिस की टीम दोनों को ढूंढने में जुटी हुई है.

घटना सहजनवा गांव की है. यहां रहने वाली एक युवती की शादी सिकरीगंज थाना क्षेत्र के एक युवक के साथ तय की गई थी. मुहूर्त के मुताबिक, 21 अप्रैल को उसकी शादी युवक के साथ हुई थी. युवती के पिता के मुताबिक, उनके यहां शादी के 10 दिन बाद विदाई की जाती है. इस क्रम में युवती की विदाई सोमवार यानि 30 अप्रैल को होनी थी. लेकिन इस दौरान जब वह युवती के कमरे में गए तो वह नहीं मिली.

एक युवक करता था परेशान

पीड़ित पिता की माने तो उन्होंने कई जगह बेटी की खोज की लेकिन उसका कुछ पता नहीं चला, जिसके बाद थक हारकर उन्हें पुलिस का सहारा लेना पड़ा. युवती के पिता ने पुलिस को बताया कि विनय यादव नाम का एक युवक उनकी बेटी को काफी समय से परेशान कर रहा था. जब यह बात उन्हें पता चली तो उन्होंने बेटी की शादी फिक्स कर दी. यह बात जब उस लड़के को पता चली तो वह काफी नाराज हुआ और इसका परिणाम भुगतने की धमकी भी देने लगा.हालांकि, इस धमकी से वह डरे जरूर थे लेकिन बात ज्यादा न बढ़े इसलिए पुलिस के पास नहीं गए.

पुलिस के पास पहुंचे पिता

पिता के मुताबिक, 21 अप्रैल को बेटी की शादी धूमधाम से हुई. इस दौरान उसकी विदाई के लिए परंपरा अनुसार सोमवार का दिन चुना गया. इस दौरान जब परिवार वालों ने देखा कि वह घर में नहीं है.तो घर में हड़कंप मच गया. सभी ने युवती को ढूंढने की बहुत कोशिश की लेकिन वह नहीं मिली, जिसके बाद वह आस लेकर पुलिस के पास आए हैं. पिता ने आगे कहा कि ‘मेरी इज्जत खराब हो रही है, लेकिन मेरे पास और कोई रास्ता नहीं है’. वहीं, इस मामले में सीओ गीडा अनुराग सिंह ने बताया कि युवती के पिता की तहरीर पर आरोपित युवक विनय यादव के खिलाफ मामला दर्ज किया है. पुलिस दोनों को ढूंढने में जुटी हुई है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.