Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
क्या भारत में नागरिकों को हासिल है पूरी आजादी? जानिए संविधान प्रदत्त 11 अधिकारों के साथ जुड़ी अहम का... क्या NDA में होगा बड़ा विस्तार? परिसीमन और महिला आरक्षण बिल के बीच DMK, NCP और अकाली दल के साथ आने क... महाराष्ट्र के सांगली में बड़ा हादसा: रेणावी घाट में दो ST बसों की आमने-सामने भीषण टक्कर स्वतंत्रता दिवस 2026: दिल्ली मेट्रो की विशेष व्यवस्था, लाल किला और जामा मस्जिद के लिए सुबह 4 बजे से ... अयोध्या पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, महंत परमहंस रामचंद्र दास के स्मृति समारोह में हुए शामिल 80वें स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का राष्ट्र के नाम संबोधन, देशवासि... PM मोदी और विदेश नीति पर टिप्पणी से गरमाई सियासत: राजनाथ सिंह और एकनाथ शिंदे ने राहुल गांधी को घेरा,... CJI सूर्य कांत विवाद के बाद सुर्खियों में NALSAR यूनिवर्सिटी, BCI ने वापस लिया निलंबन फैसला 4,200 करोड़ के लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे निर्माण में भ्रष्टाचार का आरोप, हाईकोर्ट ने मांगा जवाब 15 अगस्त को देश मनाएगा 80वां स्वतंत्रता दिवस, लाल किले पर समारोह के दौरान मौसम पर टिकीं निगाहें

‘राम राज्य की परिकल्पना है वीबी जी राम जी’, पलामू सांसद विष्णु दयाल राम ने कहा – मजदूरों को मिलेगा ज्यादा काम

25

पलामूः विकसित भारत गारंटी फॉर रोजगार आजीविका मिशन (वीबी जी राम जी) राम राज्य की परिकल्पना है. 2047 तक भारत विकसित होगा, इसमें वीबी जी राम जी की महत्वपूर्ण भूमिका होगी. यह बातें पलामू के सांसद विष्णु दयाल राम ने कही हैं. वीबी जी राम जी को लेकर पलामू के सांसद विष्णु दयाल राम ने शनिवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस की. इस दौरान उन्होंने कहा कि इस कानून के तहत मजदूरों को काफी फायदा होगा और उन्हें 125 दिनों के रोजगार की गारंटी मिलेगी.

कैग की रिपोर्ट में चौंकाने वाले खुलासे : विष्णु दयाल राम

सांसद ने कहा कि मनरेगा पर 11.74 लाख करोड़ रुपए खर्च हुए हैं जिसमें से 8.53 लाख करोड़ भारतीय जनता पार्टी के कार्यकाल में हुआ है. कैग की रिपोर्ट में चौंकाने वाले खुलासे हुए हैं और कई गड़बड़ियों को भी पकड़ा गया है.

उन्होंने कहा कि जो मनरेगा का नाम बदलने को लेकर सवाल उठा रहे हैं, उन्होंने भी अपने कार्यकाल में कई योजनाओं का नाम बदला है. पलामू सांसद ने कहा कि मनरेगा योजना को यह कहा जाता था कि यह गड्ढा बनाने और गड्ढा भरने की योजना है.

कई चुनौतियों का सामना करना प्राथमिकताएं : पलामू सांसद

वीबी जी राम जी की पहल से स्थायी संपत्ति बनेगी और धोखाधड़ी पर नजर रखना आसान होगा. एक्ट के तहत क्रियान्वित होने वाली योजनाओं में तकनीक का भी इस्तेमाल किया जा सकेगा. जल संरक्षण बुनियादी ढांचा आजीविका और मौसम की कठिनाई को दूर करना इसकी प्राथमिकता रहेगी.

सांसद ने कहा कि एक्ट के तहत 60 प्रतिशत हिस्सा केंद्र का होगा जबकि 40 प्रतिशत हिस्सा राज्य को देना होगा. प्रेस कॉन्फ्रेंस में भाजपा के जिला अध्यक्ष अमित तिवारी, आजसू पार्टी के जिला अध्यक्ष दिलीप चौधरी, लोजपा के राकेश सिंह और हम पार्टी के नेता भी मौजूद थे.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.