Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
पूर्व उप प्रधानमंत्री लाल कृष्ण आडवाणी के 100वें जन्मदिन पर पीएम मोदी ने लिखा खास लेख, देश के लिए दि... दिल्ली में एकतरफा प्यार और प्रताड़ना का खौफनाक अंत, पेट्रोल छिड़ककर की खुदकुशी— पुलिस जांच में जुटी पालतू कुत्ते और पार्किंग के विवाद ने ली जान, टेक कंपनी के पूर्व अधिकारी पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसाईं बालिचंद्रपुर में दर्दनाक अग्निकांड, एलपीजी गैस से खाना बनाते वक्त हुआ हादसा— एक झुलसा यूपी-उत्तराखंड में सक्रिय अवैध ड्रग्स सिंडिकेट का भंडाफोड़, मुरादाबाद पुलिस ने 2000 कोडीन सिरप की बो... सेवा का कभी प्रदर्शन नहीं होना चाहिए, निस्वार्थ भाव से किया गया कार्य ही सच्चा धर्म है— मोहन भागवत दीपावली 2026 पर अपनों को भेजें ये खूबसूरत शुभकामनाएं और संदेश, इन प्यारे कोट्स से बनाएं त्योहार को ख... देश भर में दिवाली पर कैसा रहेगा मौसम? दिल्ली में प्रदूषण और दक्षिण भारत में भारी बारिश का अनुमान— IM... इजराइल की राजनीति में बड़ा उलटफेर, राष्ट्रपति इसाक हर्जोग ने विपक्षी नेता आइसेनकोट को सौंपा सरकार बन... द्वादश ज्योतिर्लिंगों में से एक विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर में मनाया गया दीपावली का पावन ...

बीजेपी को सबक सिखाना है… अब इंदौर सीट पर बिना प्रत्याशी के कांग्रेस ऐसे लड़ेगी चुनाव

46

मध्य प्रदेश की इंदौर लोकसभा सीट पर कांग्रेस को बड़ा झटका लग चुका है. उसके प्रत्याशी रहे अक्षय कांति बम ने सोमवार को अपना नामांकन वापस ले लिया और भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) में शामिल हो गए. इसके बाद सियासी सरगर्मी तेज हो गई और कांग्रेस बीजेपी पर हमलावर है. अब वह इंदौर सीट पर नोटा का समर्थन करेगी. साथ ही साथ इसके लिए हर वार्ड में छोटी-छोटी सभाएं करेगी. कांग्रेस का कहना है कि वह किसी भी निर्दलीय उम्मीदवार का समर्थन नहीं करेगी.

कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी ने कहा है कि पहले बूथ कैप्चर होते थे, अब प्रत्याशी ही कैप्चर हो रहा है. ये लड़ाई बीजेपी-कांग्रेस की नहीं है. कांग्रेस अब चुनाव नहीं लड़ रही है. उसका चुनाव चिन्ह ही निकल गया, लेकिन ये लड़ाई अब न्याय की है. इंदौर की राजनीतिक अस्मिता की है. चुनाव का बहिष्कार हम नहीं करेंगे, लेकिन हमारे पास नोटा का विकल्प है.

बीजेपी की मनमानी चल रही है- जीतू पटवारी

जीतू पटवारी ने निर्दलीय प्रत्याशियों को लेकर कहा कि उन्हें हमने बीजेपी से बचाया है. उन्होंने जिला निर्वाचन अधिकारी पर सवाल उठाए है और कहा कि नामांकन वापस लेने का समय तीन बजे का था, लेकिन चार बजे तक चीजें चलती रहीं. कांग्रेस किसी को समर्थन नहीं देगी. बीजेपी लगातार लोकतंत्र की हत्या किए जा रही है, लेकिन यह स्थिति है कि किसी को चुनाव भी नहीं लड़ने दिया जा रहा है. सत्ता है तो अपनी मनमानी चल रही है. अब कांग्रेस का दायित्व बन चुका है कि बीजेपी को सबक सिखाना है.

इंदौर में कांग्रेस के प्रत्याशी के नामांकन वापस लेने को लेकर मध्य प्रदेश के मंत्री और बीजेपी नेता कैलाश विजयवर्गीय ने जानकारी दी थी. उन्होंने ट्वीट कर कहा था कि इंदौर से कांग्रेस के लोकसभा उम्मीदवार अक्षय कांति बाम का प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, मुख्यमंत्री मोहन यादव और प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा के नेतृत्व में बीजेपी में स्वागत है.

सूरत सीट पर बीजेपी की कैसे हुई जीत?

पिछले महीने की शुरुआत में कांग्रेस के सूरत उम्मीदवार नीलेश कुंभानी चुनाव की दौड़ से बाहर हो गए क्योंकि जिला रिटर्निंग अधिकारी की ओर से प्रथम दृष्टया प्रस्तावकों के हस्ताक्षर में विसंगतियां पाई गईं और उनकी उम्मीदवारी खारिज कर दी गई थी. सीट के लिए पार्टी के दूसरे उम्मीदवार सुरेश पडसाला का भी नामांकन फॉर्म खारिज कर दिया गया. कुंभानी ने दावा किया था कि उनकी पार्टी के सहयोगियों ने चुनाव प्रचार के दौरान उनकी मदद नहीं की.

हालांकि, कांग्रेस ने उन पर पलटवार करते हुए कहा कि नामांकन रद्द करना कुंभानी की एक योजना का हिस्सा था और साथ ही उन्हें छह साल के लिए पार्टी से निलंबित भी कर दिया. कांग्रेस के अलावा बहुजन समाज पार्टी के प्यारेलाल भारती सहित कुल आठ उम्मीदवारों ने सूरत से अपना नामांकन वापस लेने का विकल्प चुना. इसके बाद 22 अप्रैल को बीजेपी ने लोकसभा चुनावों में अपनी पहली जीत हासिल की. सूरत लोकसभा सीट से बीजेपी के उम्मीदवार मुकेश दलाल निर्विरोध विजयी हुए.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.