Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Iran-Israel War Impact: ईरान युद्ध के कारण बढ़ सकते हैं पानी और कोल्ड ड्रिंक की बोतलों के दाम; भारतीय... मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड का बड़ा फरमान: "मुसलमानों के लिए इस्लामी उत्तराधिकार कानून अनिवार्य"; संपत्ति... विकसित भारत 2047: हरियाणा बनेगा देश का 'ग्रोथ इंजन'! उद्योग और युवाओं के कौशल पर सरकार का बड़ा दांव;... दिल्ली-देहरादून हाईवे पर 'आपत्तिजनक नारा' लिखना पड़ा भारी! दो युवतियों समेत 3 गिरफ्तार; माहौल बिगाड़ने... सावधान! दिल्ली में 48 घंटे बाद बरसेगा पानी, यूपी-राजस्थान में 'तूफान' जैसी हवाओं का अलर्ट; IMD ने पह... आगरा में 'जहरीली गैस' का तांडव! कोल्ड स्टोरेज से रिसाव के बाद मची भगदड़, जान बचाने के लिए खेतों की त... Bus Fire News: जैसलमेर से अहमदाबाद जा रही स्लीपर बस में लगी भीषण आग, एक यात्री झुलसा; खिड़कियों से क... कश्मीर में VIP सुरक्षा पर 'सर्जिकल स्ट्राइक'! फारूक अब्दुल्ला पर हमले के बाद हिला प्रशासन; अब बुलेटप... ईरान की 'हिट लिस्ट' में Google, Apple और Microsoft? अब टेक कंपनियों को तबाह करेगा तेहरान; पूरी दुनिय... दिल्ली में 'Zero' बिजली बिल वालों की शामत! खाली पड़े घरों की सब्सिडी छीनने की तैयारी; क्या आपका भी बं...

मुरैना में बोले शिवराज… भाजपा ने इतना दिया कि अगले जन्म में भी इसकी सेवा करूंगा

52

मुरैना : पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान रविवार को सुमावली विधानसभा के छैरा गांव में आए। छैरा और आसपास के गांव किरार समाज बाहुल्य हैं और छैरा गांव में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह पढ़े भी हैं। किरार समाज के वोट को साधने के लिए उनकी सभा, किरार समाज की कुलदेवी सती माता मंदिर परिसर में करवाई गई। इस दौरान पत्रकारों से चर्चा की और मुख्यमंत्री के पद से हटाए जाने के कारण पर उन्होंने कहा, कि विधानसभा में मोदी के नाम पर जनता ने वोट दिए। भारतीय जनता पार्टी राष्ट्रीय पुननिर्माण का आंदोलन हैं और मैं इस आंदोलन का एक छोटा सा कार्यकर्ता हूं। हम लोग अपने लिए नहीं पार्टी के लिए काम करते हैं।

इस जन्म में तो अगले जन्म में भी भाजपा की सेवा करूंगा

मैं अत्यंत सौभाग्यशाली हूं, कि पार्टी ने मुझे इतना नाम, सम्मान दिया। मुझे सांसद और मुख्यमंत्री बनाया। इस जन्म में तो क्या, अगले जन्म में भी भाजपा की सेवा करूंगा और भाजपा के जरिए जनता की सेवा करता रहूंगा। मोहन यादव की सरकार में भी चलती रहेगी लाड़ली बहना योजनासती माता मंदिर परिसर में हुई सभा को संबोधित करते हुए शिवराज सिंह ने कहा, कि देश के संशाधनों पर पहला हक महिलाओं का है। बचपन से ही मैं अपने गांव जैत में देखता था, कि बच्चे के जन्म के बाद महिला आठ दिन बाद ही सिर से फंटी साड़ी बांधकर, बीमार हालत में ही काम करने जाती थीं। तभी संकल्प लिया कि मौका मिला तो अपनी बहनों को छोटी-छोटी जरूरतों के लिए परेशान नहीं होने दूंगा। महिला आत्मसमान के साथ जीवन गुजारें, इसलिए लाड़ली बहना योजना शुरू की। लाड़ली बहना योजना मुख्यमंत्री डा. मोहन यादव की सरकार में भी लगातार जारी रहेगी। इस दौरान विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर, कृषि मंत्री ऐंदल सिंह कंषाना भी मौजूद रहे।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.