Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
स्वतंत्रता दिवस पर दिल्ली मेट्रो की खास तैयारी: सुबह 4 बजे से शुरू होंगी ट्रेनें, रक्षा मंत्रालय ने ... मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने आगर में भव्य कलश यात्रा में की वर्चुअल सहभागिता, भगवान गौतम बुद्ध की पावन जन्मस्थली लुंबिनी, 563 ईसा पूर्व रानी मायादेवी ने शाल वृक्ष के नीचे दिया था... भारत के रणनीतिक 'चिकन नेक' गलियारे में बिछेगी चौथी रेल लाइन, पूर्वोत्तर सीमा रेलवे को मिली बड़ी मंजू... महाराष्ट्र राजनीति में हलचल: देर रात वर्षा बंगले पर मिले शिंदे और फडणवीस, रायगढ़ पालक मंत्री और महाम... बागपत में सनसनीखेज डबल मर्डर: 20 दिन से लापता दो दोस्तों के शव मंदिर की धूनी के नीचे दफन मिले, फरार ... भोपाल के बोट क्लब में दिखा अद्भुत नजारा: देश में पहली बार तालाब के बीच बना 'फ्लोटिंग तिरंगा', सीएम म... हरिद्वार में कांवड़ मेले के समापन के बाद महा-सफाई अभियान, घाटों और सड़कों से हटाया जा रहा 7000 मीट्र... राज्यसभा से पास हुआ 'खान और खनिज (विकास एवं नियमन) संशोधन विधेयक 2026', खनिज भूमि पर केंद्रीय नियंत्... पंजाब कांग्रेस में गहराया अंदरूनी संकट, पूर्व सीएम चन्नी और प्रदेश अध्यक्ष राजा वड़िंग के बीच शुरू ह...

भिंड प्रत्याशी फूल सिंह बरैया मुश्किलें, भाजपा उम्मीदवार संध्या राय का भी हो रहा विरोध

41

भिंड। भिंड-दतिया लोकसभा की डगर इस बार भाजपा और कांग्रेस प्रत्याशियों के लिए आसान नहीं हैं। कांग्रेस प्रत्याशी को पूर्व में दिए गए विशेष समाज के लिए विवादित बयान ही उन्हें परेशानी में डाल रहे हैं। जबकि भाजपा प्रत्याशी को भी जगह-जगह आमजन की नाराजगी का सामना करना पड़ रहा है। स्थिति यह है, कि जब वह किसी गांव में पहुंचती है तो लोगों की जुबान पर एक ही नाम आता है, कि पांच साल आप कहां रही? और क्या विकास कराए हैं।

बता दें, कि 17वीं लोकसभा चुनाव में भाजपा ने सांसद संध्या राय पर फिर से विश्वास जताते हुए मैदान में उतारा है। इन पांच सालों में सांसद भिंड-दतिया जिले को कोई बड़ी सौगात नहीं दिला पाई । हालांकि पिछले साल भिंड-अटेर मार्ग स्थित रेलवे क्रासिंग पर ओवरब्रिज, सोनी, सौंधा और रायतपुरा में ओवरब्रिज मंजूर कराए हैं, लेकिन इन चारों जगहों में से एक भी स्थान पर काम शुरू नहीं सके हैं।

यही वजह है, कि महाशिवरात्रि पर जब सांसद राय मेहगांव के वनखंडेश्वर मंदिर पर गई थी, तो सजातीय लोगों ने ही उन्हें आड़े हाथों ले लिया और भरी बैठक में पूछ लिया था, कि पांच सालों में आपको समाज की कभी याद नहीं आई है पांच सालों में आपने क्या विकास कार्य कराए हैं। इसी तरह उमरी भी उन्हें आमजन के विरोध का सामना करना पड़ा था। हालांकि भाजपा के नेताओं ने सांसद के डैमेज कंट्रोल को संभाल लिया है।

कांग्रेस ने इस बार भांडेर विधायक फूल सिंह बरैया को टिकट दिया है। बरैया तो वैसे तो भिंड जिले के गोरमी क्षेत्र के सिकरौदा के रहने वाले हैं, लेकिन उनका राजनीतिक कार्य क्षेत्र दतिया का भांडेर रहा है। यही वजह है, कि 2003 के बाद 2023 में फिर से विधायक बने हैं। बरैया क्षेत्र में अपने विवादित बयानों के कारण अक्सर चर्चा में रहते हैं।

2023 विधानसभा चुनाव में बरैया ने घोषणा की थी, कि अगर भाजपा 50 से अधिक सीटें लाती हैं तो वह अपना मुंह काला करवाएंगे। भाजपा 160 से अधिक सीटें आई तो बरैया भोपाल पहुंच गए। पूर्व मुख्यमंत्री ने काला टीका लगाकर मुंह काला करने की औपचारिकता कर दी थी। बरैया के लिए सबसे अधिक मुश्किलें 2019 में प्रत्याशी रहे देवाशीष जरारिया बन रहे हैं। टिकट कटने से आहत जरारिया इंटरनेट मीडिया पर अपना दुख भी जता सके हैं। इसके अलावा टिकट की दौड़ में शामिल लोगों ने उनसे और पार्टी से दूरी बनानी शुरू कर दी है।

भाजपा ने डैमेज कंट्रोल करना शुरू किया

भाजपा ने संसदीय क्षेत्र में डैमेज कंट्रोल करना शुरू कर दिया है। इसके लिए प्रदेश के मुख्यमंत्री से लेकर उप मुख्यमंत्री और अन्य मंत्री लगातार भिंड के दौरे पर आ रहे हैं। वरिष्ठ पदाधिकारी नाराज कार्यकर्ताओं को मना रहे हैं, लेकिन कांग्रेस ने प्रत्याशी घोषित करने के बाद अभी तक शुरुआत नहीं की है और न ही किसी बड़े नेता का दौरा हुआ है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.