Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने आगर में भव्य कलश यात्रा में की वर्चुअल सहभागिता, भगवान गौतम बुद्ध की पावन जन्मस्थली लुंबिनी, 563 ईसा पूर्व रानी मायादेवी ने शाल वृक्ष के नीचे दिया था... भारत के रणनीतिक 'चिकन नेक' गलियारे में बिछेगी चौथी रेल लाइन, पूर्वोत्तर सीमा रेलवे को मिली बड़ी मंजू... महाराष्ट्र राजनीति में हलचल: देर रात वर्षा बंगले पर मिले शिंदे और फडणवीस, रायगढ़ पालक मंत्री और महाम... बागपत में सनसनीखेज डबल मर्डर: 20 दिन से लापता दो दोस्तों के शव मंदिर की धूनी के नीचे दफन मिले, फरार ... भोपाल के बोट क्लब में दिखा अद्भुत नजारा: देश में पहली बार तालाब के बीच बना 'फ्लोटिंग तिरंगा', सीएम म... हरिद्वार में कांवड़ मेले के समापन के बाद महा-सफाई अभियान, घाटों और सड़कों से हटाया जा रहा 7000 मीट्र... राज्यसभा से पास हुआ 'खान और खनिज (विकास एवं नियमन) संशोधन विधेयक 2026', खनिज भूमि पर केंद्रीय नियंत्... पंजाब कांग्रेस में गहराया अंदरूनी संकट, पूर्व सीएम चन्नी और प्रदेश अध्यक्ष राजा वड़िंग के बीच शुरू ह... भरत तिवारी एनकाउंटर मामले में जांच आयोग ने सौंपी अंतरिम रिपोर्ट, बिहार सरकार का बड़ा फैसला

पत्नी से हुए झगड़े के बाद पति ने खुद को किया आग के हवाले, बॉडी सहित फ्लैट जलकर हुआ खाक

35

भोपाल। राजधानी भोपाल से बड़ी दुखद घटना सामने आई है। यहां पत्नी से विवाद होने के बाद पति ने अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। घटना शहर के अवधपुरी स्थित नक्षत्र अपार्टमेंट की बताई जा रही है। यहां पत्नी से विवाद होने के बाद पति ने गुस्से में अपने आप को आग के हवाले कर दिया। जिसके चलते उसकी मौके पर ही मौत हो गई। दोनों के बीच झगड़ा होने के बाद पति ने ये कदम उठाया।

 मिली जानकारी के मुताबिक आत्महत्या करने वाले का नाम प्रदीप नायर था जो कि रायपुर में NGO में मैनेजर था। बीती रात शनिवार को अचानक घर आने के बाद मृतक का पत्नी से विवाद हुआ। इस बारे नें पत्नी ने आरोप लगाता हुए कहा कि विवाद के दौरान पति ने उसे जान से मारने की धमकी दी जिसके बाद पत्नी फ्लैट से बाहर निकल गई। जिसके बाद पति ने खुद को फ्लैट में कैद कर आग के हवाले कर दिया।

आग इतनी जोरदार थी कि फ्लैट पूरी तरह से जलकर राख हो गया। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। मामला रात के करीब 1 बजे का बताया जा रहा है। मिली जानकारी के अनुसार मृतक अपनी पत्नी के घर लेट आने से नाराज था जिस वजह से दोनों के बीच झगड़ा हुआ था। मृतक ने खुद को आग कैसे लगाई ये जांच का विषय है। फिलहाल इस मामल में पुलिस जांच कर रही है। मृतक के ज्यादातर अंग पूरी तरह से जल चुके है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.