Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
स्वतंत्रता दिवस पर दिल्ली मेट्रो की खास तैयारी: सुबह 4 बजे से शुरू होंगी ट्रेनें, रक्षा मंत्रालय ने ... मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने आगर में भव्य कलश यात्रा में की वर्चुअल सहभागिता, भगवान गौतम बुद्ध की पावन जन्मस्थली लुंबिनी, 563 ईसा पूर्व रानी मायादेवी ने शाल वृक्ष के नीचे दिया था... भारत के रणनीतिक 'चिकन नेक' गलियारे में बिछेगी चौथी रेल लाइन, पूर्वोत्तर सीमा रेलवे को मिली बड़ी मंजू... महाराष्ट्र राजनीति में हलचल: देर रात वर्षा बंगले पर मिले शिंदे और फडणवीस, रायगढ़ पालक मंत्री और महाम... बागपत में सनसनीखेज डबल मर्डर: 20 दिन से लापता दो दोस्तों के शव मंदिर की धूनी के नीचे दफन मिले, फरार ... भोपाल के बोट क्लब में दिखा अद्भुत नजारा: देश में पहली बार तालाब के बीच बना 'फ्लोटिंग तिरंगा', सीएम म... हरिद्वार में कांवड़ मेले के समापन के बाद महा-सफाई अभियान, घाटों और सड़कों से हटाया जा रहा 7000 मीट्र... राज्यसभा से पास हुआ 'खान और खनिज (विकास एवं नियमन) संशोधन विधेयक 2026', खनिज भूमि पर केंद्रीय नियंत्... पंजाब कांग्रेस में गहराया अंदरूनी संकट, पूर्व सीएम चन्नी और प्रदेश अध्यक्ष राजा वड़िंग के बीच शुरू ह...

समोसा खाते समय अचानक हुई एक शख्स की मौत, पुलिस मामले की जांच में जुटी…

31

बैतूल। मध्य प्रदेश के बैतूल जिले में अचानक एक शख्स की मौत हो गई। मृतक हाईवे का निर्माण कार्य कर रही कंपनी का कर्मचारी था और वह चिचोली का रहने वाला है। मृतक का नाम जसवंत बाबूलाल है। जसवंत नाश्ते की दुकान पर समोसा खाने के लिए गया था और समोसा लेकर वह बेंच पर बैठकर खाने लगा। अचानक कुछ देर बाद वह बेंच से नीचे गिर गया और उसकी मौत हो गई।

इसके बाद नाश्ते की दुकान पर मौजूद लोगों ने उनको हिला कर देखा लेकिन कोई भी हरकत नजर नहीं आई। तुरंत इस पूरे मामले की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस मौके पर पहुंची और पुलिस ने जब मृतक की जेब चेक की तो उसके पास एक पर्ची मिली, जिस में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लिखा था और पर्ची पर जसवंत बाबूलाल लिखा था।

प्राथमिक तौर पर हार्ट अटैक से मौत होने की आशंका है। जसवंत मूलतः दतिया जिले का रहने वाला है और ग्राम गढ़ा में क्रेशर पर काम करता है पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम के लिए शव को भेज दिया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का कारण पता चल सकेगा।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.