Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
स्वतंत्रता दिवस पर दिल्ली मेट्रो की खास तैयारी: सुबह 4 बजे से शुरू होंगी ट्रेनें, रक्षा मंत्रालय ने ... मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने आगर में भव्य कलश यात्रा में की वर्चुअल सहभागिता, भगवान गौतम बुद्ध की पावन जन्मस्थली लुंबिनी, 563 ईसा पूर्व रानी मायादेवी ने शाल वृक्ष के नीचे दिया था... भारत के रणनीतिक 'चिकन नेक' गलियारे में बिछेगी चौथी रेल लाइन, पूर्वोत्तर सीमा रेलवे को मिली बड़ी मंजू... महाराष्ट्र राजनीति में हलचल: देर रात वर्षा बंगले पर मिले शिंदे और फडणवीस, रायगढ़ पालक मंत्री और महाम... बागपत में सनसनीखेज डबल मर्डर: 20 दिन से लापता दो दोस्तों के शव मंदिर की धूनी के नीचे दफन मिले, फरार ... भोपाल के बोट क्लब में दिखा अद्भुत नजारा: देश में पहली बार तालाब के बीच बना 'फ्लोटिंग तिरंगा', सीएम म... हरिद्वार में कांवड़ मेले के समापन के बाद महा-सफाई अभियान, घाटों और सड़कों से हटाया जा रहा 7000 मीट्र... राज्यसभा से पास हुआ 'खान और खनिज (विकास एवं नियमन) संशोधन विधेयक 2026', खनिज भूमि पर केंद्रीय नियंत्... पंजाब कांग्रेस में गहराया अंदरूनी संकट, पूर्व सीएम चन्नी और प्रदेश अध्यक्ष राजा वड़िंग के बीच शुरू ह...

मप्र के श‍िवपुरी जिले में प्रचार के दौरान विवाद, विधायक केपी सिंह के घर पर पथराव, प्रीतम लोधी के काफिले की गाड़ियां फोड़ी

58

शिवपुरी। दीपावली के दिन पिछोर के करारखेड़ा गांव में भाजपा प्रत्याशी प्रीतम लोधी की रैली के दौरान जमकर बवाल हो गया। प्रीतम लोधी और समर्थकों ने विधायक केपी सिंह की कोठी पर पथराव कर दिया तो केपी सिंह के समर्थकों ने लोधी के काफिले की एक दर्जन से अधिक गाड़ियां फोड़ दीं। बताया जा रहा है कि इस दौरान दोनों पक्षों की ओर से फायरिंग भी की गई। घटना दोपहर 2 बजे के आसपास की है।

इस बार पिछोर के बजाए शिवपुरी से

उल्लेखनीय है कि पिछोर विधायक केपी सिंह इस बार पिछोर के बजाए शिवपुरी से चुनाव लड़ रहे हैं। इसके चलते पिछले कई दिन से वे शिवपुरी ही थे, लेकिन दीपावली मनाने के लिए एक दिन पूर्व अपने पैतृक गांव करारखेड़ा पहुंचे थे।

कोठी के आगे नारेबाजी

रविवार दोपहर को प्रीतम लोधी, उनका बेटा राकेश लोधी और सैकड़ों समर्थक करारखेड़ा में जनसंपर्क के लिए पहुंचे थे। जैसे ही लोधी का काफिला केपी सिंह की कोठी के आगे पहुंचे तो उन लोगों ने जोरजोर से नारेबाजी शुरू कर दी।

नारेबाजी के बाद हुआ पथराव

नारेबाजी के बाद देखते ही देखते दोनों ओर से पथराव हो गया। लोधी समर्थकों ने केपी सिंह के घर पर तो केपी समर्थकों ने लोधी के काफिले पर पत्थर बरसाना शुरू कर दिए। ब्रजेश कल्ला लोधी का आरोप है कि राकेश लोधी ने पिस्टल से फायर किए और गोली उसके हाथ से छूकर गई जिससे वह घायल हो गया। पुलिस ने पूरे गांव को छावनी में बदल दिया है और बीएसएफ का फोर्स भी मौके पर पहुंच गया है।

लोगों को बंधक बनाने का आरोप

जिला पंचायत सदस्य मनीराम लोधी का कहना है कि हम लोगों पर पथराव कराया गया है। सूचना देने के घंटेभर बाद भी पुलिस नहीं पहुंची। हमारे कुछ लोगों को बंधक बनाकर रखा हुआ है। घटना में मुझे भी चोट आई है।

सबसे पहले मेरी गाड़ी पर हमला हुआ

भाजपा प्रत्याशी प्रीतम लोधी का कहना है कि जैसे हम केपी सिंह के घर के सामने से निकले तो मेरी गाड़ी पर उनके घर से पथराव किया। उनके लोगों ने फायरिंग भी की। मेरे साथ सुरक्षा गार्ड थे इसलिए बच गया। कई लोग वहां फंसे हुए हैं। गाड़ियों में गोली तक लगी हैं। प्रशासन से गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.