Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Delhi Metro GRAP-1 Update: दिल्ली में प्रदूषण के बीच DMRC का बड़ा कदम, शुक्रवार से रोजाना चलेंगी 20 ... Google Maps McLaren F1 Feature: गूगल मैप्स पर आया मजेदार फीचर, नेविगेशन के दौरान नीले तीर की जगह अब ... Best Birdwatching Destinations in India: सर्दियों में बर्डवॉचिंग का है शौक? भारत की इन 5 शानदार जगहो... Ramayana Advance Booking Record: ‘रामायण’ की एडवांस बुकिंग शुरू, पहले ही दिन करोड़ों की कमाई और रिकॉ... Tiger Shroff Firing Case Update: टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामले में घायल उमेश चौहान की हुई सफल सर्जरी, KE... Bernstein Report: बर्नस्टीन ने घटाया Nifty 50 का टारगेट, दिसंबर 2026 के लिए 26,000 से घटाकर किया 25,... Suvarna Raj Gold Medal: महिलाओं के डिस्कस थ्रो में सुवर्णा राज का कमाल, 15.66 मीटर के थ्रो के साथ अप... Karnataka Petrol Pump Accident: कर्नाटक के बागलकोट में दर्दनाक हादसा, ब्रेक की जगह एक्सीलरेटर दबाने ... Patna Durga Visarjan Firing: पटना में मूर्ति विसर्जन के दौरान गोलीबारी, नाबालिग की मौत से भड़का आक्र... Papankusha Ekadashi 2026 : कब है पापांकुशा एकादशी? जानिए सही तिथि, शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और खास उपा...

“शासकीय विद्यालय के बच्चे किसी से कम नही“ -जिपं अध्यक्ष श्रीमती चौहान जिले के 12वीं टॉपर्स 48 विद्यार्थियों को मिली स्कूटी

0 41
आगर-मालवा, 23 अगस्त/ हमारे प्रदेश के बेटे-बेटियों ने हमारे प्रदेश और शासकीय विद्यालय का नाम रोशन किया है, हम सबको यही रुकना नही और आगे बढकर अब देश का भी नाम रोशन करना है, उक्त विचार  जिला स्तरीय स्कूटी वितरण कार्यक्रम में मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती मुन्नाबाई चौहान ने व्यक्त किये।  मुख्यमंत्री स्कूटी प्रदाय योजना अंतर्गत मुख्यमंत्री  शिवराज सिंह चौहान द्वारा शहडोल जिले से प्रदेश के हायर सेकेंडरी टॉपर्स विद्यार्थियों को स्कूटी प्रदाय की गई। जिसमें आगर मालवा जिले के 29 शासकीय स्कूलों के 48 विद्यार्थियों को जिला स्तर पर स्कूटी प्रदान की गई।
   उत्कृष्ट माध्यमिक विद्यालय (दरबार कोठी) में आयोजित स्कूटी वितरण जिला स्तरीय कार्यक्रम कलेक्टर  राघवेंद्र सिंह, सीईओ जिला पंचायत श्रीमती हरसिमरनप्रीत कौर, जिला पंचायत उपाध्यक्ष रेखा पाटीदार,, जिला अध्यक्ष चिंतामन राठौर, श्री प्रेम यादव  दिनेश परमार, विधायक प्रतिनिधि पारस जैन  ओम मालवीय, सांसद प्रतिनिधि भेरुसिंह सिंह चौहान,  हुकुम सिंह गुर्जर,  रामचंद्र राठौर,  तुफान सिंह गरबड़ा, सहित अन्य जनप्रतिनिधि मंचासिन रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ मां शारदा का पूजन कर किया गया।
      कार्यक्रम को कलेक्टर  सिंह ने सम्बोधित करते हुए कहा कि शासकीय विद्यालय के बच्चों ने जो अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया है वह प्रेरणादायी है, उन्होंने बच्चों से कहा कि जीवन बहुमूल्य है, इसे अपनी मेहनत से तरासते हुए सफल बनाएं,  सभी व्यक्ति साधारण होते है, किंतु उनकी मेहनत उन्हें असाधारण बनाती है और इसी से वे महान बनते हैं, इसलिए जीवन में बड़ा लक्ष्य रखें, हमेशा बड़े सपने देखे और अपनी मेहनत के दम पर उन्हें पूरे करें। कलेक्टर श्री सिंह द्वारा उपस्थित सभी को निष्पक्ष मतदान की शपथ दिलाई एवं निर्वाचन गैलरी का उद्घाटन किया।
जिलाध्यक्ष राठौर ने कहा कि शासकीय विद्यालयों ने अपनी उत्कृष्टता से जिले और प्रदेश को गौरवान्वित किया है, प्रतिभावान बच्चों को प्रदेश के मुख्यमंत्री की संवेदनशीलता के कारण आज स्कुटी प्राप्त हो रही है, यह प्रतिभा का सही मूल्यांकन है।
      कार्यक्रम को जिला पंचायत उपाध्यक्ष रेखा पाटीदार, सांसद प्रतिनिधि भेरुसिंह चौहान,  ओम मालवीय, विधायक प्रतिनिधि पारस जैन,जिला पंचायत मुख्य कार्यपालन अधिकारी हरसिमरन प्रीत कौर ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम में एलईडी के माध्यम से शहडोल जिले में आयोजित प्रदेश स्तरीय स्कूटी वितरण कार्यक्रम से मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान के उद्बोधन का सीधा प्रसारण दिखाया गया। इसके बाद जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती चौहान द्वारा विद्यार्थियों को स्कूटी वितरण की गयी।
     कार्यक्रम की भूमिका दिनेश कुंभकार एडीपीसी रमसा ने रखी। इस अवसर पर अशोक प्रजापति, प्रेम यादव,दिनेश परमार, प्राचार्य शहाना कुरैशी, प्रबंधक एमपी एग्रो ओपी विजयवर्गीय उपस्थित रहे। संचालन डॉ.संदीप शर्मा ने किया तथा आभार जिला शिक्षा अधिकारी आरजी शर्मा ने माना।

Leave A Reply

Your email address will not be published.