Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
बालाघाट में घर में घुसकर सो रही महिला को उठा ले गया बाघ: कान्हा बफर जोन में दिल नहला देने वाला हादसा... पन्ना में दर्दनाक हादसा: 9 माह की गर्भवती महिला और अजन्मे बच्चे की मौत, एनीमिया बनी वजह; पति पर लापर... इंदौर ने नम आंखों से दी वीर सपूत को अंतिम विदाई, मेजर हमजा आरिफ सैन्य सम्मान के साथ सुपुर्द-ए-खाक ग्वालियर में गुमशुदा तोते 'शकुंतला' के लिए 50 हजार का इनाम: ढोल-लाउडस्पीकर से तलाश में जुटा ओझा परिव... इंदौर में महज 7 दिन में टूटा शादी का बंधन, फैमिली कोर्ट ने तलाक की अर्जी को दी मंजूरी रतलाम में एग्रीमेंट वाली शादी का खौफनाक अंत: 3rd फ्लोर से रस्सी के सहारे भाग रही थी 23 साल की दुल्हन... छतरपुर में हॉस्टल की बड़ी लापरवाही! छत फांदकर एक साथ भागे 3 छात्र; मचा हड़कंप, परिजनों के उड़े होश गोरखपुर में दिल दहला देने वाली घटना, बहन से छेड़छाड़ का विरोध करने पर 9 वर्षीय मासूम की पीट-पीटकर हत... Vपप्पू यादव की प्रेस कॉन्फ्रेंस में हंगामा: चाकू लेकर पहुंचा युवक, समर्थकों ने दबोचा; सांसद बोले— 'म... Solar Eclipse 2027: 75 साल बाद सऊदी अरब में दिखेगा पूर्ण सूर्य ग्रहण, 21वीं सदी की सबसे बड़ी खगोलीय ...

राजस्थान: पुलिया से टकराई बस, 11 लोगों की मौत, 20 से अधिक लोग घायल

61

राजस्थान के सीकर में मंगलवार की दोपहर भीषण हादसा हुआ. जिले के लक्षमण गढ़ इलाके में सवारियों से भरी एक प्राइवेट बस लक्षमण गढ़ पुलिया पर अनियंत्रित हो गई. देखते ही देखते यह बस पूरी स्पीड में पुलिया की दीवार से टकरा गई. इससे बस का ड्राइवर साइड का हिस्सा बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया. इस हादसे में 11 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई है. जबकि 20 से अधिक लोग घायल हो गए हैं. बताया जा रहा है कि इस बस में करीब 40 लोग सवार थे.

सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने बस में से सभी घायलों को निकालकर इलाज के लिए लक्ष्मणगढ़ और सीकर के अस्पतालों में भर्ती कराया है. वहीं मृतकों के शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है. पुलिस के मुताबिक अभी तक हादसे की कोई ठोस वजह सामने नहीं आई है. हालांकि पुलिस अपने स्तर पर कारणों की जांच कर रही है. सीकर पुलिस के मुताबिक यह हादसा मंगलवार की दोपहर करीब 2 बजे का है. पुलिया के पास मौजूद प्रत्यक्षदर्शियों ने पुलिस की पूताछ में बताया कि बस अचानक से लहराने लगी और देखते ही देखते बस ने पूरी स्पीड में पुलिया की दीवार में टक्कर मार दिया.

बस का ड्राइवर साइड का हिस्सा क्षतिग्रस्त

इससे बस का ड्राइवर साइड का पूरा हिस्सा बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया है.इस हादसे के बाद बस में बैठी सवारियों के बीच चीख पुकार मच गई. मौके पर मौजूद लोगों ने तुरंत मामले की जानकारी पुलिस को दी और मौके पर बचाव कार्य शुरू किया. सूचना मिलने पर सीकर के सिटी डीएसपी (आईपीएस) शाहीन सी और एडीएम रतन कुमार मौके पर पहुंचे और हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है. सीकर एसपी भुवन भूषण यादव के मुताबिक इस हादसे में अब तक 11 लोगों की मौत की पुष्टि हुई है. वहीं 20 से अधिक लोग घायल भी हैं. उन्होंने बताया कि बस में 40 से अधिक लोग यात्रा कर रहे थे.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.