Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Rahul Gandhi on CEC: 'ज्ञानेश कुमार को जाना ही होगा, PM करवाएंगे इस्तीफा', CWC बैठक में राहुल गांधी ... 'मुसलमानों को निशाना बनाने की साजिश', धर्मवार आंकड़े मांगने पर भड़के ओवैसी Delhi Pollution GRAP 2026: सर्दियों से पहले CAQM का बड़ा फैसला, BS-III पेट्रोल और BS-IV डीजल गाड़ियो... चुनाव प्रक्रिया पर फिर उठे गंभीर सवाल: महाराष्ट्र के मुख्य निर्वाचन अधिकारी की चिट्ठी से मचा सियासी ... BJP State Incharges Meeting: बीजेपी मुख्यालय में 4 घंटे चली मैराथन बैठक, नितिन नबीन ने प्रभारियों को... Smriti Irani on Congress: हार की बौखलाहट में चुनाव आयोग पर हमला कर रही कांग्रेस, स्मृति ईरानी का तीख... Delhi Police Drug Bust: लेडी डॉन पार्वती के घर से सोना, नकदी और 4 संपत्तियों के कागजात जब्त; अंतरराज... Ketan Agarwal Murder Case: पुणे में रूह कंपाने वाली साजिश, 5,053 पन्नों की चार्जशीट में 'डेथ कैप मशर... Agra-Lucknow Expressway Accident: फिरोजाबाद में भीषण सड़क हादसा, इटावा DFO विकास नायक और उनके ड्राइव... Former IAS Divya Mittal: पूर्व IAS दिव्या मित्तल की राजनीति में एंट्री, बिना किसी दल के बनाएंगी अपना...

एनसीआर में मेथ लैब का भंडाफोड़, तिहाड़ जेल वार्डन, मैक्सिकन नागरिक सहित 5 गिरफ्तार

68

दिल्ली एनसीआर में एक गुप्त मेथामफेटामाइन मैन्युफैक्चरिंग लैब का भंडाफोड़ हुआ है, जिसे तिहाड़ जेल वार्डन और दिल्ली के दो व्यापारियों सहित पांच लोग चला रहे थे. पुलिस ने पांचों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) ने एक बयान में कहा कि कसाना इंडस्ट्रियल एरिया में 25 अक्टूबर 2024 को छापेमारी की गई थी, जिसमें लगभग 95 किलोग्राम मेथामफेटामाइन ठोस और तरल दोनों रूपों में पाया गया.

बयान में बताया कि छापेमारी में एसिटोन, सोडियम हाइड्रॉक्साइड, मिथाईलीन क्लोराइड, प्रीमियम ग्रेड इथेनॉल, टोल्यून, लाल फास्फोरस, ईथाइल एसीटेट जैसे रसायन और आयातित मशीनरी भी बरामद हुई. दिल्ली पुलिस और एनसीबी की ऑपरेशन यूनिट ने मिलकर इस लैब का भंडाफोड़ किया है.पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक शुरुआती जांच में पता चला कि गैर-कानूनी लैब को तैयार करने में दिल्ली के एक मैक्सिकन नागरिक कारोबारी की भूमिका प्रमुख रूप से सामने आई.

तिहाड़ जेल के एक वार्डन के साथ मौजूद था कारोबारी

पुलिस ने बताया कि कारोबारी ड्रग तैयार करने में जिन रसायनों की जरूरत होती थी, उसे वो उपलब्ध कराता था. इसके साथ साथ कारोबारी मशीनें खरीदने में भी मदद करता था. अधिकारी ने बताया कि लैब पर छापे के समय यह कारोबारी वहां तिहाड़ जेल के एक वार्डन के साथ मौजूद था. इसके अलावा अवैध धंधे में मुंबई का एक केमिस्ट भी पकड़ा गया है. पुलिस ने बताया कि यह केमिस्ट ड्रग तैयार करने की प्रक्रिया की जांच करता था.

तीन दिन की एनसीबी हिरासत में हैं आरोपी

एनसीबी के अनुसार, दिल्ली के व्यवसायी को पहले राजस्व खुफिया विभाग (डीआरआई) ने एक अलग एनडीपीएस मामले में गिरफ्तार किया था और उसे तिहाड़ जेल में रखा गया था, जहां वह वार्डन के संपर्क में आया जो बाद में उसका “सहयोगी” बन गया. अधिकारी ने कहा कि इन सभी लोगों को 27 अक्टूबर को विशेष नारकोटिक ड्रग्स एंड साइकोट्रोपिक सबस्टेंस (एनडीपीएस) अदालत में पेश किया गया, जहां इन्हें तीन दिन की एनसीबी हिरासत में भेज दिया गया है.

एनसीबी ने इस साल अब तक गुजरात के गांधीनगर और अमरेली, राजस्थान के जोधपुर और सिरोही और मध्य प्रदेश के भोपाल में कम से कम पांच गुप्त प्रयोगशालाओं का भंडाफोड़ किया है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.