Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Election Commission Protest India: पुलिस ने रोका तो वहीं बनेगा नया जंतर-मंतर, मतदाता सूची विवाद पर ग... Classical Dance Festival Delhi: कुचिपुड़ी, ओडिसी और भरतनाट्यम की भव्य प्रस्तुतियां, जानें 2 से 4 अक्... Heavy Rain Alert India: मौसम विभाग की चेतावनी, इन इलाकों में चलेंगी 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार... Parliament Question Hour Analysis: संसद के लाखों सवालों में आम जनता के मुद्दे कहां? जानिए गरीबी और ज... Maharashtra Voter List SIR 2026: वोटर लिस्ट से नाम हटाने से पहले BLA को देनी होगी सूची, चुनाव आयोग क... RSS Chief Mohan Bhagwat: अतिवाद से परेशान है दुनिया, भारत के पास है ज्ञान का खजाना; अखिल भारतीय विहा... Tamil Nadu Language Dispute: सथानकुलम में दिशा-निर्देश बोर्ड से मिटाए गए हिंदी शब्द, भारी विरोध के ब... Ozone Urbana Scam: बेंगलुरु में होम बायर्स से 927 करोड़ की ठगी, ओजोन ग्रुप के CMD एस. वासुदेवन गिरफ्... Manori Beach News: स्पीडबोट से विदेशी जहाज में चोरी करने घुसे थे बदमाश, गैस रिसाव से 4 की मौत; हेलीक... यूपी की 11 MLC सीटों पर भाजपा का चुनावी चक्रव्यूह: 23 अक्टूबर को मतदान, सामाजिक समीकरणों पर जोर

कैदी को डेंगू होने पर मेडिकल अस्पताल में भर्ती कराया, मौका मिलते ही हुआ फरार

70

जबलपुर। डेंगु का उपचार करवाने कटनी पुलिस हवालाती बंदी को नेताजी सुभाषचन्द्र बोस मेडिकल कालेज अस्पताल लेकर आई। उसका उपचार चल रहा था कि सोमवार शाम एक हवालाती बंदी भाग निकला।

बंदी पुलिस की अभिरक्षा से फरार

देर रात तक कटनी पुलिस उसकी तलाश करती रही, लेकिन जब पता नहीं चला, तो पुलिस टीम गढ़ा थाने पहुंची। पुलिस ने बंदी पर अभिरक्षा से फरार होने का मामला दर्ज कर लिया है। उसकी तलाश की जा रही है।

दहेज हत्या-दहेज प्रताड़ना में कैद था

गढ़ा पुलिस ने बताया कि दहेज हत्या और दहेज प्रताड़ना के मामले में कटनी पुलिस ने स्लिमनाबाद ग्राम राखी निवासी संतू भूमिया उर्फ छाेटू (23) को गिरफ्तार किया गया था।

आईसीयू में उपचार किया जा रहा था

संतू भूमिया कटनी जेल में बंद था। उसे डेंगू हो गया था। कटनी जिला अस्पताल से उसे मेडिकल कॉलेज जबलपुर रेफर किया गया। उसे शनिवार को मेडिकल अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां आईसीयू में उसका इलाज चल रहा था।

आरक्षक था तैनात फिर भी चकमा दे गया

उसकी सुरक्षा के लिए कटनी पुलिस लाइंस में पदस्थ आरक्षक अमित सिंह को तैनात किया गया था। सोमवार शाम लगभग साढ़े पांच बजे संतू ने बाथरूम जाने की बात कही।

संतू बाथरूम से बाहर ही नहीं आया

आरक्षक उसे बाथरूम ले गया। इस दौरान संतू वहां के आपताकालीन दरवाजे से भाग निकला। इधर काफी देर तक जब बाथरूम से बाहर नहीं आया, तो आरक्षक ने दरवाजा खोला और भीतर गया, तो संतू का गायब देख उसके होश उड़ गए।

तो गढ़ा थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई

आरक्षक ने अस्पताल परिसर में उसकी तलाश की, लेकिन जब उसका पता नहीं चला, तो वह गढ़ा थाने पहुंचा और मामले की रिपोर्ट दर्ज कराई। इधर कटनी पुलिस द्वारा संतू के परिजनों और परिचितों से भी पूछताछ की जा रही है वहीं उन संभावित जगहों पर भी छापामारी की जा रही है जहां वह जा सकता है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.