Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Delhi News: शराब प्रेमियों के लिए खुशखबरी, ब्रिटेन से आने वाली इम्पोर्टेड शराब हुई सस्ती; आधी हुई कस... Nal-Jal Yojana Sheopur: बुनियादी सुविधाओं से वंचित ग्रामीण, कुएं से पानी लाने को मजबूर बुढ़ेरा गांव ... Madhya Pradesh Tourism News: उमरिया में जू विकसित करने की कवायद तेज, छातन कैंप में चिन्हित की गई जमी... MP Crime News: कटनी से सिंगरौली ट्रेन में शराब की तस्करी कर रहा युवक गिरफ्तार, 2 बड़े बैग से 89 बोतल... Sardar Khan Biopic: भोपाल के समाजसेवी के जीवन पर बनेगी फिल्म, 310 से अधिक दिव्यांग-अनाथ बच्चों की बद... Madhya Pradesh High Court: मुरैना में अवैध रूप से चल रही ब्लैक ऑइल इकाइयों पर घिरा प्रशासन, मांगा गय... Chhatarpur News: खजुराहो के आदिवर्त संग्रहालय में गूंज रहे बुंदेली और बघेली लोकगीत, मां काली के खप्प... CM Mohan Yadav Jabalpur Visit: बरेला के पास ढाबे पर रुके मुख्यमंत्री, फ्री कोचिंग देने वाले युवा को ... Bandhavgarh Tiger Reserve: उमरिया सामान्य वन मंडल में हाथी की एंट्री, वन विभाग की टीम लोकेशन ट्रेस क... कश्मीर में मौसम का अनोखा मिजाज: अक्टूबर में गर्मी ने तोड़े सारे रिकॉर्ड, श्रीनगर और काजीगुंड में चढ़...

नोडल अधिकारी, निर्वाचन दायित्वों को गंभीरता से लें कलेक्टर श्री राघवेंद्र सिंह

0 53
नोडल अधिकारी, निर्वाचन दायित्वों को गंभीरता से लें
 कलेक्टर श्री राघवेंद्र सिंह
जिले में अधिकाधिक मतदाता जागरूकता गतिविधियां आयोजित करें
नोडल अधिकारियों की बैठक सम्पन्न
         आगर-मालवा 23 अगस्त।सभी नोडल अधिकारी सौंपे गए निर्वाचन दायित्वों को गंभीरता से लें, यह निर्देश कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी  राघवेंद्र सिंह ने बुधवार को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में विधानसभा निर्वाचन-2023 हेतु नियुक्त नोडल अधिकारियों की बैठक लेकर दिए। कलेक्टर ने नोडल अधिकारियों से  अब तक तैयारियो की जानकारी ली तथा निर्देश दिए कि निर्वाचन दायित्वों के निर्वहन में किसी भी प्रकार की लापरवाही एवं ढिलाई नहीं बरतें, निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशन एवं जिला निर्वाचन कार्यालय के मार्गदर्शन में अपने दायित्वों का निर्वहन करें।
   बैठक में सीईओ जिला पंचायत श्रीमती हरसिमरनप्रीत कौर, उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्रीमती मनीषा कौल,एसडीएम सुसनेर श्रीमती किरण बरवडे, संयुक्त कलेक्टर श्री मिलिन्द ढ़ोके, डिप्टी कलेक्टर श्री सर्वेश यादव सहित सभी नोडल अधिकारी उपस्थित रहे।
      कलेक्टर ने निर्देश दिए कि जिले में मतदाता जागरूकता गतिविधियां अधिकाधिक आयोजित की जाए। मतदाता जागरूकता हेतु वाहन रैली, मानव श्रृंखला एवं शपथ कार्यक्रम आयोजित कर मतदाताओं को अपने मताधिकार के प्रति जागरूक करें। विगत चुनावों के दौरान जिन क्षेत्रों में मतदान प्रतिशत कम रहा था, वहां के मतदाताओं को मताधिकार के प्रति जागरुक कर मतदान के लिए प्रेरित करें।
Leave A Reply

Your email address will not be published.