Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
स्वतंत्रता दिवस पर दिल्ली मेट्रो की खास तैयारी: सुबह 4 बजे से शुरू होंगी ट्रेनें, रक्षा मंत्रालय ने ... मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने आगर में भव्य कलश यात्रा में की वर्चुअल सहभागिता, भगवान गौतम बुद्ध की पावन जन्मस्थली लुंबिनी, 563 ईसा पूर्व रानी मायादेवी ने शाल वृक्ष के नीचे दिया था... भारत के रणनीतिक 'चिकन नेक' गलियारे में बिछेगी चौथी रेल लाइन, पूर्वोत्तर सीमा रेलवे को मिली बड़ी मंजू... महाराष्ट्र राजनीति में हलचल: देर रात वर्षा बंगले पर मिले शिंदे और फडणवीस, रायगढ़ पालक मंत्री और महाम... बागपत में सनसनीखेज डबल मर्डर: 20 दिन से लापता दो दोस्तों के शव मंदिर की धूनी के नीचे दफन मिले, फरार ... भोपाल के बोट क्लब में दिखा अद्भुत नजारा: देश में पहली बार तालाब के बीच बना 'फ्लोटिंग तिरंगा', सीएम म... हरिद्वार में कांवड़ मेले के समापन के बाद महा-सफाई अभियान, घाटों और सड़कों से हटाया जा रहा 7000 मीट्र... राज्यसभा से पास हुआ 'खान और खनिज (विकास एवं नियमन) संशोधन विधेयक 2026', खनिज भूमि पर केंद्रीय नियंत्... पंजाब कांग्रेस में गहराया अंदरूनी संकट, पूर्व सीएम चन्नी और प्रदेश अध्यक्ष राजा वड़िंग के बीच शुरू ह...

हाई कोर्ट ने कहा-नदी से अवैध रेत खनन पर अंकुश लगाने क्या कदम उठाए जा रहे

34

जबलपुर : हाई कोर्ट की जबलपुर बेंच ने राज्य शासन से पूछा है कि शहडोल में नदी से अवैध रेत खनन पर अंकुश लगाने क्या कदम उठाए जा रहे हैं। वहीं कोर्ट ने ब्यौहारी में अवैध रेत खनन करने वाले माफिया के एएसआई व पटवारी की हत्या के बाद की गई कार्रवाई के संबंध में जवाब मांगा है। न्यायमूर्ति डीके पालीवाल की एकलपीठ ने दो आरोपितों अनुज कौल और शुभम विश्वकर्मा की जमानत अर्जी पर सुनवाई के दौरान उक्त निर्देश दिए। मामले की अगली सुनवाई दो सप्ताह बाद होगी।

शहडोल कलेक्टर व पुलिस अधीक्षक से रिपोर्ट मांगी गई है

 

मंगलवा को मामले की सुनवाई के दौरान ब्यौहारी के एसडीओपी रवि प्रकाश कोल और तत्कालीन थाना प्रभारी राज कुमार मिश्रा उपस्थित रहे। शासन की ओर से शासकीय अधिवक्ता प्रदीप गुप्ता ने कोर्ट को अवगत कराया कि इस संबंध में शहडोल कलेक्टर व पुलिस अधीक्षक से रिपोर्ट मांगी गई है।

 

सहायक उप निरीक्षक महेंद्र बागरी व पटवारी प्रसन्न सिंह को मार डाला था

उल्लेखनीय है कि पांच मई को ब्यौहारी क्षेत्र में रेत माफिया के लोगों ने सहायक उप निरीक्षक महेंद्र बागरी को ट्रैक्टर से कुचलकर मार डाला था। कुछ माह पहले इसी क्षेत्र में पटवारी प्रसन्न सिंह की भी रेत माफिया ने ट्रैक्टर से कुचलकर हत्या की थी। मामले में बनाए उक्त आरोपितों ने अधीनस्थ अदालत से जमानत निरस्त होने के बाद हाई कोर्ट में आवेदन पेश किया है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.